Closing Bell: निफ्टी 25,150 के आसपास और सेंसेक्स 124 अंक ऊपर बंद, PSU बैंकों में गिरावट; IT-फार्मा चमके
Closing Bell: बुधवार के कारोबारी सत्र में भारतीय शेयर बाजार मिक्स रुख के साथ बंद हुआ, जिसमें लार्ज-कैप शेयरों ने अपने मिड और स्मॉल-कैप समकक्षों से बेहतर प्रदर्शन किया. हालांकि बेंचमार्क इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए, लेकिन वित्तीय और एफएमसीजी शेयरों में मुनाफावसूली जारी रहने के कारण वे अपने इंट्राडे हाई से काफी नीचे बंद हुए.
Closing Bell: अमेरिका, भारत और चीन जैसे प्रमुख साझेदारों के बीच ट्रेड टॉक में प्रगति के संकेतों के बीच अन्य एशियाई बाजारों में देखी गई बढ़त के बीच बुधवार 11 जून को भारतीय बाजार का कारोबार मिला-जुला रहा. उतार-चढ़ाव भरे सत्र में भारतीय इक्विटी इंडेक्स 11 जून को निफ्टी के 25,150 के आसपास रहने के साथ पॉजिटिव रुख के साथ बंद हुए.
सेंसेक्स 123.42 अंक या 0.15 फीसदी बढ़कर 82,515.14 पर क्लोज हुआ. निफ्टी 37.15 अंक या 0.15 फीसदी बढ़कर 25,141.40 पर बंद हुआ. लगभग 2173 शेयरों में तेजी आई, 1730 शेयरों में गिरावट आई और 120 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ.
टॉप गेनर्स और लूजर्स
निफ्टी पर एचसीएल टेक्नोलॉजीज, इंफोसिस, विप्रो, टेक महिंद्रा, ओएनजीसी टॉप गेनर्स में से थे, जबकि श्रीराम फाइनेंस, पावर ग्रिड कॉर्प, अडानी एंटरप्राइजेज, अडानी पोर्ट्स और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स में गिरावट आई.
आईटी और फॉर्मा चढ़े
सेक्टोरल इंडेक्स पर एफएमसीजी, पावर, पीएसयू बैंक 0.5-1 फीसदी टूटे, जबकि ऑयल एंड गैस, फार्मा, आईटी 0.5-1.2 फीसदी चढ़े. बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स फ्लैट नोट पर बंद हुए.
11 जून को एनएसई पर सेक्टरवार प्रदर्शन मिलाजुला रहा. ऑयल एंड गैस में 1.54 फीसदी की उछाल के साथ बढ़त दर्ज की गई, इसके बाद आईटी में 1.14 फीसदी की वृद्धि हुई और फार्मा में 0.45 फीसदी की तेजी आई. एनर्जी और इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयरों में भी तेजी आई.
दूसरी तरफ एफएमसीजी में सबसे ज्यादा गिरावट आई, जो 0.65 फीसदी टूटा.जबकि पीएसयू बैंकों में 0.94 फीसदी और निजी बैंकों में 0.22 फीसदी की गिरावट आई. इस बीच, इंडिया वीआईएक्स 2.6 फीसदी गिरकर 13.61 पर आ गया, जो बाजार में कम अस्थिरता का संकेत है.
ट्रेड हाइलाइट्स
- एबी कैपिटल: एडवेंट द्वारा 856 करोड़ रुपये की हिस्सेदारी बेचे जाने की संभावना.
- इटरनल: एक ब्लॉक में 61 लाख शेयरों का कारोबार हुआ.
- एनएसई एसएमई प्लेटफॉर्म पर गंगा बाथ फिटिंग्स के शेयर 20% प्रीमियम पर लिस्ट हुए.
- $100 मिलियन का डेट प्राप्त करने के बाद क्रेडिटएक्सेस में 4% से अधिक की वृद्धि.
- बोफा द्वारा हिस्सेदारी खरीदने से ओरिएंटल कार्बन के शेयरों में 9% की तेजी.
- 44 करोड़ रुपये के ऑर्डर जीतने के बाद टेक्समैको रेल के शेयरों में 5% की बढ़त
- महाराष्ट्र द्वारा उत्पाद शुल्क बढ़ाए जाने से शराब के शेयरों में 6% तक की गिरावट
Latest Stories
Share Market Today: आज तेजी के साथ खुला बाजार, Sensex 546 अंक उछला, Nifty 24385 के पार, L&T-ICICI टॉप गेनर्स
पावर सेक्टर में करंट! ₹5 ट्रिलियन के प्रोजेक्ट्स और सरकार का मेगा प्लान, इन 3 कंपनियों की झोली भरने को तैयार!
₹1,250 करोड़ की डील से गोली की तरह भागा स्टॉक, एक दिन में 13% उछला, राधाकिशन दमानी के पास भी 41 लाख से ज्यादा शेयर
