सेंसेक्स 800 और निफ्टी 250 अंकों की तेजी के साथ खुले, इंडिगो-एशियन पेंट्स में 3% की तेजी; रिलायंस 1.4% टूटा
सोमवार की गिरावट के बाद मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार मजबूती के साथ खुला. सेंसेक्स 809 अंक और निफ्टी 252 अंक चढ़कर खुले. शुरुआती कारोबार में इंडिगो, एशियन पेंट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट और एलएंडटी में तेजी रही. वहीं रिलायंस, इंफोसिस और भारती एयरटेल जैसे कुछ शेयरों में हल्की गिरावट देखने को मिली.
सोमवार को बड़ी गिरावट के बाद मंगलवार यानी 10 मार्च को भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को मजबूती के साथ खुला. बीएसई सेंसेक्स अपने पिछले बंद 77,566.16 के मुकाबले 78,375.73 पर खुला, यानी बाजार की शुरुआत करीब 809.57 अंकों की तेजी के साथ हुई. वहीं एनएसई निफ्टी 50 भी हरे निशान में खुला. निफ्टी अपने पिछले बंद 24,028.05 के मुकाबले 24,280.80 पर खुला यानी इसमें करीब 252.75 अंकों की बढ़त देखने को मिली.
शेयरों का हाल
शुरुआती ट्रेडिंग में इंडिगो करीब 3.31% की तेजी के साथ टॉप गेनर रहा. इसके अलावा एशियन पेंट्स 2.99%, अल्ट्राटेक सीमेंट 2.47% और एलएंडटी 2.07% की बढ़त के साथ कारोबार करते दिखे. वहीं अडानी पोर्ट्स 1.92% और टाटा स्टील 1.91% चढ़कर ट्रेड करते नजर आए.
दूसरी ओर बैंकिंग और ऑटो शेयरों में भी मजबूती देखने को मिली. टाइटन 1.84%, एमएंडएम 1.56%, आईसीआईसीआई बैंक 1.22%, एसबीआई 1.07% और मारुति 1% से ज्यादा की बढ़त के साथ कारोबार करते दिखे. इसके अलावा कोटक बैंक, एचडीएफसी बैंक, बजाज फाइनेंस और बजाज फिनसर्व जैसे दिग्गज शेयर भी हरे निशान में रहे.
हालांकि कुछ शेयरों में हल्की गिरावट भी देखने को मिली. रिलायंस इंडस्ट्रीज करीब 1.42% टूटकर टॉप लूजर रहा जबकि इंफोसिस, भारती एयरटेल और पावरग्रिड भी लाल निशान में कारोबार करते दिखे.
एशियन मार्केट का हाल
क्रूड ऑयल की कीमतों में तेजी और पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच एशियाई शेयर बाजारों में मंगलवार को मजबूत तेजी देखने को मिली. जापान का निक्केई इंडेक्स 1,670.36 अंक यानी करीब 3.17% की बढ़त के साथ 54,399.08 पर पहुंच गया. वहीं हांगकांग का हैंग सेंग इंडेक्स 432.50 अंक यानी 1.70% चढ़कर 25,840.97 पर कारोबार करता दिखा. इसके अलावा दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स भी शानदार तेजी के साथ 256.46 अंक (4.88%) उछलकर 5,508.33 के स्तर पर पहुंच गया. एशियाई बाजारों में आई इस तेजी से वैश्विक निवेशकों का सेंटीमेंट मजबूत होता नजर आया.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
