Adani के अलावा एक्सपोर्ट के ये 2 दमदार प्लेयर, लॉजिस्टिक्स सेक्टर में तेजी का उठा रहे फायदा; FY26 में नेट प्रॉफिट 13.7% तक बढ़ा
निर्यात बढ़ने की इस कहानी के पीछे एक और सेक्टर चुपचाप बड़ा फायदा उठा रहा है. वह है लॉजिस्टिक्स सेक्टर. जब निर्यात बढ़ता है तो फैक्ट्रियों से बंदरगाह तक सामान पहुंचाने, कंटेनर ढोने और सप्लाई चेन संभालने वाली कंपनियों की मांग भी बढ़ जाती है.
Logistics Stocks: भारत का निर्यात लगातार बढ़ रहा है. इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल, फार्मा और डिफेंस जैसे सेक्टर दुनिया के कई देशों में अपनी पकड़ मजबूत कर रहे हैं. सरकार के आंकड़ों के मुताबिक अप्रैल से जनवरी FY26 के दौरान भारत का कुल निर्यात 720.8 अरब डॉलर तक पहुंच गया, जो पिछले साल की तुलना में करीब 6.1% ज्यादा है. इसी दौरान सर्विस का एक्सपोर्ट 354.1 अरब डॉलर रहा और इसमें 10.6 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई.
लेकिन निर्यात बढ़ने की इस कहानी के पीछे एक और सेक्टर चुपचाप बड़ा फायदा उठा रहा है. वह है लॉजिस्टिक्स सेक्टर. जब निर्यात बढ़ता है तो फैक्ट्रियों से बंदरगाह तक सामान पहुंचाने, कंटेनर ढोने और सप्लाई चेन संभालने वाली कंपनियों की मांग भी बढ़ जाती है. यही वजह है कि लॉजिस्टिक्स कंपनियां भारत के एक्सपोर्ट इंजन को चलाने में अहम भूमिका निभा रही हैं. इनमें Allcargo Logistics और Transport Corporation of India जैसे नाम शामिल हैं.
Allcargo Logistics
Allcargo Logistics एक इंटीग्रेटेड लॉजिस्टिक्स कंपनी है जो मल्टीमोडल ट्रांसपोर्ट, कंटेनर फ्रेट स्टेशन, इनलैंड कंटेनर डिपो और सप्लाई चेन सेवाएं देती है. कंपनी की शुरुआत 1993 में हुई थी और आज यह कई तरह की लॉजिस्टिक्स सर्विस मुहैया करती है. दिसंबर 2025 तिमाही में कंपनी की इनकम 516 करोड़ रुपये रही, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 519 करोड़ रुपये थी. कंपनी ने इस तिमाही में न प्रॉफिट और न नुकसान की स्थिति दर्ज की. जबकि पिछले साल इसी तिमाही में 6 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था.
हाल के समय में कंपनी की कमाई में उतार-चढ़ाव देखा गया है. कंपनी लागत कम करने और बेहतर कीमत हासिल करने पर काम कर रही है. दिसंबर तिमाही में कंपनी ने करीब 3.1 लाख मीट्रिक टन कार्गो संभाला. सालाना आधार पर इसकी कमाई में थोड़ी सुधार भी दिखी है. कंपनी अब टेक्नोलॉजी पर ज्यादा ध्यान दे रही है. नई तकनीक के जरिए वह अपने नेटवर्क में वाहनों और शिपमेंट को बेहतर तरीके से ट्रैक कर रही है. इससे ग्राहकों को बेहतर सेवा और पारदर्शिता मिलती है.
Allcargo करीब 12 करोड़ रुपये टेक्नोलॉजी में निवेश करने की योजना बना रही है. कंपनी एसेट-लाइट मॉडल पर काम करती है. यानी ज्यादातर ट्रांसपोर्ट क्षमता खुद खरीदने के बजाय किराए पर लेती है. पिछले एक साल में कंपनी के शेयर में करीब 76 फीसदी की गिरावट आई है. इसकी बड़ी वजह कंपनी के गैर-जरूरी कारोबार को अलग-अलग कंपनियों में बांटने का फैसला रहा.

Transport Corporation of India
Transport Corporation of India देश की प्रमुख लॉजिस्टिक्स कंपनियों में से एक है. यह फ्रेट ट्रांसपोर्ट, सप्लाई चेन मैनेजमेंट और समुद्री मार्ग से माल ढुलाई जैसी सर्विस देती है. FY26 की तीसरी तिमाही में कंपनी की कुल इनकम 1,249 करोड़ रुपये रही. यह सालाना आधार पर करीब 9 फीसदी की बढ़ोतरी है. इसी दौरान कंपनी का नेट प्रॉफिट 116 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की तुलना में 13.7 फीसदी ज्यादा है. कंपनी लगातार 22 तिमाहियों से सालाना आधार पर ग्रोथ दर्ज कर रही है. इसका कारण लॉजिस्टिक्स के अलग-अलग सेगमेंट में बढ़ती मांग है.
रेल के जरिए माल ढुलाई में भी बढ़ोतरी हुई है. वित्त वर्ष के पहले नौ महीनों में कंपनी ने 2,133 रेक संभाले. ऑटोमोबाइल लॉजिस्टिक्स और कंटेनर हैंडलिंग में भी तेजी आई है. सप्लाई चेन सॉल्यूशंस कारोबार में भी करीब 15 फीसदी की ग्रोथ दर्ज की गई है. ऑटो, FMCG और क्विक कॉमर्स कंपनियों से मांग बढ़ रही है. कंपनी अपने कारोबार को बढ़ाने के लिए नए जहाज, रेल रेक और वेयरहाउस पर निवेश कर रही है. FY26 में कंपनी करीब 350 से 375 करोड़ रुपये का कैपेक्स करने की योजना बना रही है.
हालांकि लॉजिस्टिक्स सेक्टर में Competition भी तेजी से बढ़ रही है. इसके बावजूद कंपनी का मानना है कि निर्यात और मैन्युफैक्चरिंग में बढ़ोतरी से आने वाले समय में माल ढुलाई की मांग और मजबूत हो सकती है. पिछले एक साल में कंपनी के शेयर में करीब 2.8% की हल्की गिरावट दर्ज की गई है.

कंपनियों के वैल्यूएशन
| कंपनी | EV/EBITDA Ratio | 3-साल एवरेज EV/EBITDA | इंडस्ट्री मिडियन | ROCE | ROE |
| Allcargo Logistics | 4.8 | 5.4 | 11.0 | 3.8% | 2.5% |
| Transport Corporation of India | 11.8 | 13.2 | 11.0 | 20.5% | 19.8% |
डेटा सोर्स: FE, Groww, Trendlyne
इसे भी पढ़ें- उबलते क्रूड से कोहराम! सेंसेक्स 1352 अंक फिसला, IT इंडेक्स छोड़ सभी टूटे, निवेशकों के ₹8 लाख करोड़ डूबे
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
Stocks in Focus: Torrent Power, Zomato, Swiggy समेत फोकस में रहेंगे ये शेयर, दिखेगा तगड़ा एक्शन!
कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर के पार, HPCL-BPCL जैसे दिग्गज स्टॉक्स पर UBS का बड़ा अलर्ट! क्या टूटेंगे शेयर?
Choice Broking का इन 3 शेयरों पर दांव! बोला- ‘खरीदो’, हफ्ते भर में आएगी रैली, रडार पर रखें स्टॉक्स
