ये NBFC पहली बार बांटेगी बोनस, एक पर 3 शेयर देगी फ्री, जानें क्या है रिकॉर्ड डेट
गैर बैंकिंग वित्तीय संस्थान शालिभद्र फाइनेंस लिमिटेड पहली बार अपने शेयरधारकों को बोनस शेयर जारी करेगी. इसके लिए कंपनी ने रिकॉर्ड डेट भी तय कर दी है. कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि वो हर एक शेयर के बदले 3 बोनस शेयर देगी. तो कब है रिकॉर्ड डेट और किसे मिलेगा इसका फायदा जानें पूरी डिटेल.
Shalibhadra Finance Bonus Share: गुजरात, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के ग्रामीण, अर्ध-शहरी इलाकों में बैंकिंग सुविधा देने वाली गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी यानी NBFC शालिभद्र फाइनेंस लिमिटेड (SFL) पहली बार बोनस देने वाली है. कंपनी के बोर्ड ने 2,31,66,300 नए इक्विटी शेयरों के बोनस इश्यू को मंजूरी देकर अपने निवेशकों को तोहफा दिया है. इन इक्विटी शेयरों की कुल वैल्यू 23.16 करोड़ रुपये है. कंपनी हर 1 शेयर के बदले 3 नए शेयर फ्री में देगी. इसके लिए रिकॉर्ड डेट भी तय कर दिया गया है.
शालिभद्र फाइनेंस लिमिटेड (SFL) ने एक्सचेंज फाइलिंग में जानकारी दी कि ये बोनस शेयर कंपनी के फ्री रिजर्व्स और सिक्योरिटीज प्रीमियम अकाउंट से निकाले जाएंगे, जो 31 दिसंबर 2024 तक 127.62 करोड़ रुपये थे. कंपनी ने बोनस शेयर बांटने के लिए रिकॉर्ड डेट 4 जून 2025 तय की है. ऐसे में जिन शेयरधारकों के पास रिकॉर्ड डेट तक शेयर होंगे उन्हें ही फ्री शेयर का लाभ मिलेगा.
बोनस इश्यू के बाद क्या बदलेगा?
इस बोनस इश्यू के बाद कंपनी का पेड-अप इक्विटी शेयर कैपिटल 7.72 करोड़ रुपये (77,22,100 शेयर, 10 रुपये प्रति शेयर) से बढ़कर 30.88 करोड़ रुपये (3,08,88,400 शेयर, 10 रुपये प्रति शेयर) हो जाएगा. यानी निवेशकों के पास पहले से कहीं ज्यादा शेयर होंगे, और कंपनी की मार्केट वैल्यू भी बढ़ेगी.
यह भी पढ़ें: Leela Hotels IPO: आज से सब्सक्रिप्शन का मौका, दांव लगाने से पहले चेक कर लें GMP समेत फायदे और नुकसान
शालिभद्र फाइनेंस का कारोबार
1992 में शुरू हुई शालिभद्र फाइनेंस एक NBFC है, जो गुजरात, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के ग्रामीण और अर्ध-शहरी इलाकों में सर्विसेज देती है. कंपनी की 42 से ज्यादा शाखाएं हैं, जो टू-व्हीलर्स, ऑटो-रिक्शा, कार और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स के लिए छोटे-छोटे लोन देती हैं. इसके पास 130 करोड़ रुपये के एसेट्स और 1 लाख से ज्यादा कस्टमर्स हैं. कंपनी की मार्केट कैप 411 करोड़ रुपये है.
कैसा है शेयरों का प्रदर्शन?
शैलिभद्र फाइनेंस लिमिटेड के शेयरों के प्रदर्शन की बता करें तो 26 मई को इसके स्टॉक 1.56% की बढ़त के साथ 540.05 रुपये पर कारोबार कर रहे हैं. पिछले 5 साल में इसने 1,155.93% का रिटर्न दिया है, हालांकि पिछले एक साल में इसमें 11.87% की गिरावट आई है.
Latest Stories
IT Sector से Mutual Funds का भरोसा टूटा! रिकॉर्ड लो पर पहुंचा एलोकेशन; निवेशक रखें नजर
5 साल में 3000% का रिटर्न, अब मिला 134 करोड़ का नया ऑर्डर ; इस डिफेंस कंपनी के शेयरों पर रखें नजर
जेनरिक्स के बाद अब बायोसिमिलर्स पर दांव! Indian Pharma की अगली बड़ी ग्रोथ स्टोरी बन सकती हैं ये कंपनियां; रखें नजर
