2 दिन की तेजी पर लगा ब्रेक, सेंसेक्स 131 अंक गिरा, FMCG, PSU बैंक और रियल्टी शेयरों में खरीदारी
6 जून को बाजार की शुरुआत लाल गिरावट के साथ खुला. पिछले 2 दिन से बाजार में तेजी देखने को मिली थी. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 131 अंकों की कमजोरी के साथ 81,288 के लेवल पर, वहीं निफ्टी 23 अंक गिरकर 24,726 के स्तर पर कारोबार कर रहा था. मौद्रिक नीति समिति (MPC) के फैसले से पहले निवेशक अलर्ट हैं.

Stock Market Opening Bell: लगातार 2 दिन की तेजी पर आज ब्रेक लग गया. आज, 6 जून को बाजार लाल निशान में खुला. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 131 अंकों की कमजोरी के साथ 81,288 के लेवल पर, वहीं निफ्टी 23 अंक गिरकर 24,726 के स्तर पर कारोबार कर रहा था. इस दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों में 12 में तेजी और 18 में गिरावट देखने को मिली. इसके अलावा निफ्टी के सेक्टोरल इंडेक्स में सबसे ज्यादा तेजी एफएमसीजी, PSU बैंक और रियल्टी शेयरों में देखने को मिली.
JSW Energy में तेजी
आज दबाव भरे बाजार में भी शुरुआती कारोबार में JSW Energy के शेयरों में डेढ़ फीसदी तक की तेजी देखने को मिली. दरअसल, कंपनी ने 281 मेगावॉट की नई रिन्यूएबल एनर्जी कैपेसिटी कमीशन की है, जिसमें 215 मेगावॉट सोलर और 66 मेगावॉट विंड शामिल हैं. जिसका असर इसके शेयरों पर देखने को मिला.
Praj Industries में तेजी
शुरुआती कारोबार में Praj Industries के शेयरों में 3 फीसदी तक की तेजी देखने को मिली. इस दौरान बाजार में गिरावट रही. इस तेजी के पीछे की वजह है कि कंपनी को Paraguay की Enersur SA से इंटरनेशनल बायोरिफाइनरी प्रोजेक्ट पर काम करने का ऑर्डर मिला है.
रुपये में कमजोरी, 9 पैसे गिरा
भारतीय रुपया शुक्रवार को कमजोर होकर खुला. आरबीआई की मौद्रिक नीति के फैसले से पहले रुपया 9 पैसे गिरकर 85.87 प्रति डॉलर पर पहुंच गया, जबकि गुरुवार को यह 85.79 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था.
RBI के फैसले से पहले सेंसेक्स में दबाव
शुक्रवार को आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति (MPC) के फैसले से पहले शेयर बाजार में हल्की गिरावट देखी गई. सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि आरबीआई रेपो रेट को लेकर क्या फैसला लेता है.
निफ्टी के टॉप-5 गेनर ( कोल इंडिया में तेजी)
स्टॉक का नाम | ओपनिंग प्राइस | उच्चतम प्राइस | न्यूनतम प्राइस | पिछला बंद भाव | मौजूदा प्राइस (LTP) | % बदलाव |
---|---|---|---|---|---|---|
कोल इंडिया | ₹397.85 | ₹400.60 | ₹396.05 | ₹394.90 | ₹399.40 | +1.14% |
डॉ. रेड्डी | ₹1,295.10 | ₹1,309.80 | ₹1,295.00 | ₹1,290.60 | ₹1,303.00 | +0.96% |
जेएसडब्ल्यू स्टील | ₹968.75 | ₹977.05 | ₹967.65 | ₹968.75 | ₹977.00 | +0.85% |
टाटा स्टील | ₹155.70 | ₹156.37 | ₹155.00 | ₹157.97 | ₹155.50 | +0.73% |
इंडसइंड बैंक | ₹807.00 | ₹813.90 | ₹805.00 | ₹803.20 | ₹809.00 | +0.72% |
निफ्टी के टॉप-5 लूजर ( टाटा, ट्रेंट मोटर्स फिसला)
स्टॉक का नाम | ओपनिंग प्राइस | उच्चतम प्राइस | न्यूनतम प्राइस | पिछला बंद भाव | मौजूदा प्राइस (LTP) | % बदलाव |
---|---|---|---|---|---|---|
टाटा मोटर्स | ₹710.00 | ₹710.70 | ₹702.20 | ₹710.15 | ₹703.25 | -0.97% |
ट्रेंट | ₹5,700.00 | ₹5,700.00 | ₹5,614.50 | ₹5,673.00 | ₹5,629.50 | -0.77% |
अपोलो हॉस्पिटल | ₹6,867.00 | ₹6,885.50 | ₹6,808.00 | ₹6,876.00 | ₹6,826.50 | -0.72% |
आयशर मोटर्स | ₹5,290.50 | ₹5,308.50 | ₹5,266.00 | ₹5,308.50 | ₹5,271.00 | -0.71% |
एचडीएफसी लाइफ | ₹764.40 | ₹764.40 | ₹752.85 | ₹761.60 | ₹756.45 | -0.68% |
सेंसेक्स के शेयरों का हाल ( टाटा स्टील, इंडसबैंक में तेजी)

एशियाई बाजारों का अपडेट
- आज, सुबह एशियाई बाजारो में मिला-जुला कारोबार देखने को मिला.
- गिफ्ट निफ्टी 9 अंक नीचे कारोबार कर रहा था.
- सिंगापुर के स्ट्रेट टाइम में 0.09 फीसदी की मामूली तेजी देखने को मिली.
- जापान के निक्केई में 146 अंकों की तेजी देखने को मिली.
- हैंग सेंग में 45 अंकों की गिरावट देखने को मिली.
- ताइवान के बाजार में भी 0.6 फीसदी की कमजोरी देखने को मिली.
पिछले कारोबारी दिन बाजार में रही तेजी
बीते दिन बाजार में शानदार तेजी देखने को मिली. यानी 5 जून को तेजी रही. सेंसेक्स 444 अंक की बढ़त के साथ 81,442 के स्तर पर बंद हुआ था. वहीं निफ्टी 130 अंकों की तेजी के साथ 24,750 के स्तर पर बंद हुआ था. एक समय ये दोनों इंडेक्स 1 फीसदी से ज्यादा की तेजी के साथ कारोबार कर रहे थे. कारोबार के दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 20 में तेजी और 10 में गिरावट रही थी. IT, FMCG और मेटल शेयर में तेजी देखने को मिली थी. वहीं ऑटो और सरकारी बैंकों के शेयर्स में फिसलते नजर आए.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories

पहले खरीदी दो कनाडाई कंपनियां, अब सेट किया 1 अरब डॉलर का रेवेन्यू टारगेट, सोमवार को फोकस में रहेगा स्टॉक

इस मल्टीबैगर डिफेंस स्टॉक का BEL-HAL के साथ शुरू हुआ JV, जल-थल सेना के लिए बनाती है खतरनाक मिसाइलें

103 रुपये वाले स्मॉलकैप कंपनी के शेयरों में 7 फीसदी की तेजी, RBI के रेट कट और ब्रोकरेज रेटिंग ने बढ़ाया जोश
