बाजार में बिकवाली, सेंसेक्स 400 अंक फिसला, निफ्टी 24500 के नीचे, IT शेयरों में मचा कोहराम!

निफ्टी के गेनर्स में Trent Limited, Nestle India, Hindustan Unilever, Adani Enterprises और Jio Financial Services शामिल रहे. वहीं, आईटी शेयरों में दबाव देखने को मिला, जहां HCL Technologies, Tech Mahindra, Infosys, Tata Consultancy Services और Wipro टॉप लूजर्स में रहे.

शेयर मार्केट अपडेट्स. Image Credit: Tv9 Network

Stock Market Opening Bell : कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच 22 अप्रैल को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई, जहां निफ्टी 24,500 के नीचे फिसल गया. Sensex 463 अंक यानी 0.48 फीसदी गिरकर 78,795 के स्तर पर ट्रेड करता दिखा, जबकि Nifty 116 अंक यानी 0.38 फीसदी की कमजोरी के साथ 24,464 पर रहा. शुरुआती कारोबार में मार्केट ब्रेड्थ पॉजिटिव रही, जहां करीब 1437 शेयरों में तेजी, 883 में गिरावट और 151 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ. सेक्टोरल इडेक्स की बात करें तो निफ्टी आईटी में भारी गिरावट देखने को मिली.

निफ्टी के गेनर-लूजर

निफ्टी के गेनर्स में Trent Limited, Nestle India, Hindustan Unilever, Adani Enterprises और Jio Financial Services शामिल रहे. वहीं, आईटी शेयरों में दबाव देखने को मिला, जहां HCL Technologies, Tech Mahindra, Infosys, Tata Consultancy Services और Wipro टॉप लूजर्स में रहे.

करेंसी मार्केट का हाल

करेंसी मार्केट में भी कमजोरी दिखी. बुधवार को भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले 93.70 पर खुला, जो पिछले सत्र के 93.49 के मुकाबले कमजोर शुरुआत को दर्शाता है.

IT शेयरों में कोहराम

शेयरकरंट प्राइसबदलाव ( फीसदी में )
HCLTECH1,311.30-9.01
INFY1,280.40-2.50
PERSISTENT5,144.80-3.47
TCS2,562.80-1.83
TECHM1,445.80-3.66
COFORGE1,253.10-3.07
WIPRO204.34-0.33
OFSS7,892.00-0.49
LTI Mindtree (LTM)4,677.40-1.69
MPHASIS2,381.60-1.55
सोर्स-NSE

सेंसेक्स के शेयरों का हाल

सोर्स-BSE

सेक्टोरल इंडेक्स का हाल

सोर्स-NSE

एशियाई बाजार का हाल ( 9:05 AM तक )

  • गिफ्ट निफ्टी 145 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था.
  • जापान के निक्केई में 291 अंकों की तेजी देखने को मिली.
  • हैंग सेंग में करीब 270 अंकों की कमजोरी देखने को मिली.
  • सिंगापुर के स्ट्रेट टाइम में 0.35 फीसदी की गिरावट देखने को मिली.
  • ताइवान के बाजार में 400 अंकों से ज्यादा की तेजी रही थी.
  • कोरियाई बाजार कोस्पी में करीब 2 फीसदी से ज्यादा की बढ़त देखने को मिली.

सोमवार को कैसा रहा था बाजार?

भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को जोरदार तेजी देखने को मिली, जहां बेंचमार्क इंडेक्स करीब 1 फीसदी तक उछल गए. निफ्टी 24,550 के ऊपर टिकने में कामयाब रहा. Sensex 753.03 अंक यानी 0.96 फीसदी की तेजी के साथ 79,273.33 पर बंद हुआ, जबकि Nifty 211.75 अंक यानी 0.87 फीसदी चढ़कर 24,576.60 के स्तर पर क्लोज हुआ.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.