बाजार में तेजी, सेंसेक्स 81,000 के ऊपर, फार्मा, रियल्टी शेयर चढ़े; FMCG और IT स्टॉक्स फिसले
5 जून को बाजार के शुरुआत हरे निशान के साथ हुई. इससे पहले 4 जून को बाजार तेजी के साथ बंद हुआ था. आज के कारोबार में सेंसेक्स के 30 शेयरों में 10 में तेजी और 20 में गिरावट देखने को मिली. इसके अलावा निफ्टी के सेक्टोरल इंडेक्स में सबसे ज्यादा तेजी फार्मा और रियल्टी शेयरों में रही.

Stock Market Opening Bell: कल की तेजी के बाद आज भी बाजार बढ़त के साथ खुला. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 131 अंकों की तेजी के साथ 81,125 के लेवल पर, वहीं निफ्टी 39 अंक उछलकर 24,656 के स्तर पर कारोबार कर रहा था. इस दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों में 10 में तेजी और 20 में गिरावट देखने को मिली. इसके अलावा निफ्टी के सेक्टोरल इंडेक्स में सबसे ज्यादा तेजी फार्मा और रियल्टी शेयरों में देखने को मिली. वहीं, एफएमसीजी और आईटी शेयरों में गिरावट देखने को मिली.
Adani Enterprises Ltd में तेजी
आज, Adani Enterprises के शेयरों में तेजी देखने को मिली. इस दौरान कंपनी के शेयर शुरुआती कारोबार में 0.85 फीसदी तक उछल गए. दरअसल, Adani Enterprises की सब्सिडियरी कंपनी Adani Airports Holdings Ltd ने अपने अगले डेवलपमेंट स्टेज के लिए 750 मिलियन अमेरिकी डॉलर का फाइनेंसिंग पैकेज हासिल किया है. जिसका असर शेयरों पर देखने को मिल रहा है.
पावर ग्रिड के शेयरों में तेजी
शुरुआती कारोबार में पावर ग्रिड के शेयरों में तेजी देखने को मिली. कंपनी के शेयर 2 फीसदी तक चढ़ गए. इसके पीछे की वजह है कि PowerGrid ने MEL Power Transmission Ltd (MPTL) को 8.53 करोड़ रुपये में खरीद लिया है.
रुपये 85.86 प्रति डॉलर पर खुला
रुपया आज 85.86 प्रति डॉलर पर खुला, जबकि बुधवार को यह 85.90 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था. यानि रुपये में थोड़ी सी मजबूती देखने को मिली है.
निफ्टी टॉप-5 गेनर
शेयर | ओपेन (₹) | हाई (₹) | लो (₹) | पिछला बंद (₹) | करंट भाव (₹) | बदलाव % में |
---|---|---|---|---|---|---|
ETERNAL | 248.00 | 254.19 | 247.99 | 245.68 | 253.62 | 3.23 |
DRREDDY | 1,264.20 | 1,303.40 | 1,264.20 | 1,251.90 | 1,279.80 | 2.23 |
CIPLA | 1,476.00 | 1,498.80 | 1,475.00 | 1,471.90 | 1,496.70 | 1.68 |
TRENT | 5,539.00 | 5,595.00 | 5,516.00 | 5,506.50 | 5,590.00 | 1.52 |
ADANIPORTS | 1,443.80 | 1,459.00 | 1,438.00 | 1,436.20 | 1,457.50 | 1.48 |
निफ्टी के टॉप-5 लूजर
शेयर | ओपेन (₹) | हाई (₹) | लो (₹) | पिछला बंद (₹) | करंट भाव (₹) | बदलाव % में |
---|---|---|---|---|---|---|
BAJFINANCE | 8,987.00 | 8,987.00 | 8,912.00 | 8,987.00 | 8,923.00 | -0.71 |
BAJAJFINSV | 1,961.00 | 1,965.90 | 1,942.90 | 1,956.10 | 1,949.60 | -0.33 |
TATACONSUM | 1,124.50 | 1,124.50 | 1,112.00 | 1,124.40 | 1,121.50 | -0.26 |
AXISBANK | 1,172.50 | 1,174.30 | 1,161.50 | 1,171.00 | 1,168.20 | -0.24 |
NESTLEIND | 2,405.00 | 2,405.00 | 2,380.50 | 2,397.50 | 2,391.90 | -0.23 |
सेंसेक्स के अधिकतर शेयर गिरे ( एक्सिस बैंक, टाइटन टॉप लूजर बने )

एशियाई बाजारों का अपडेट
- आज, सुबह निक्केई को छोड़कर सभी एशियाई बाजारों में तेजी देखने को मिली.
- गिफ्ट निफ्टी 55 अंक ऊपर कारोबार कर रहा था.
- जापान के निक्केई में 118 अंकों की गिरावट देखने को मिली.
- हैंग सेंग में 190 अंकों की बढ़त देखी गई.
- ताइवान के बाजार में भी 0.17 फीसदी की तेजी देखने को मिली.
- इंडोनेशियाई बाजार में भी 0.68 फीसदी की तेजी रही.
पिछले कारोबारी दिन बाजार में रही तेजी
बीते दिन यानी 4 जून को बाजार तेजी के साथ बंद हुआ था. सेंसेक्स 260 अंक की बढ़त के साथ 80,998 के स्तर पर बंद हुआ था. वहीं, निफ्टी में भी 78 अंक की तेजी के साथ 24,620 के लेवल पर बंद हुआ था. इस दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 19 में तेजी और 11 में गिरावट देखने को मिली. मेटल, ऑटो, बैंकिंग और IT शेयर में ज्यादा तेजी रही. वहीं रियल्टी शेयरों में 0.70 फीसदी की गिरावट रही थी.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories

पहले खरीदी दो कनाडाई कंपनियां, अब सेट किया 1 अरब डॉलर का रेवेन्यू टारगेट, सोमवार को फोकस में रहेगा स्टॉक

इस मल्टीबैगर डिफेंस स्टॉक का BEL-HAL के साथ शुरू हुआ JV, जल-थल सेना के लिए बनाती है खतरनाक मिसाइलें

103 रुपये वाले स्मॉलकैप कंपनी के शेयरों में 7 फीसदी की तेजी, RBI के रेट कट और ब्रोकरेज रेटिंग ने बढ़ाया जोश
