क्रूड उबला, बाजार टूटा; सेंसेक्स 600 अंकों से ज्यादा गिरा, रुपया 38 पैसे कमजोर, ऑटो-मेटल शेयरों में बिकवाली
शेयरों की बात करें तो निफ्टी में TCS, HCL Tech, ONGC, Apollo Hospitals और Dr Reddy's Laboratories के शेयर बढ़त में कारोबार कर रहे थे. वहीं, InterGlobe Aviation, Maruti Suzuki India, Shriram Finance, Tata Steel और Eternal के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई.
Stock Market Opening Bell : अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के चलते कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई, जिसका असर भारतीय शेयर बाजार पर भी देखने को मिला. कारोबार की शुरुआत में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों दबाव में कारोबार करते नजर आए. सुबह 9:18 बजे तक सेंसेक्स 637 अंक यानी 0.82 फीसदी गिरकर 76,931.95 पर कारोबार कर रहा था. वहीं, निफ्टी 178 अंक यानी 0.73 फीसदी की कमजोरी के साथ 24,029.75 के स्तर पर था. सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो निफ्टी ऑटो और मेटल में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली.
निफ्टी के गेनर-लूजर
शेयरों की बात करें तो निफ्टी में TCS, HCL Tech, ONGC, Apollo Hospitals और Dr Reddy’s Laboratories के शेयर बढ़त में कारोबार कर रहे थे. वहीं, InterGlobe Aviation, Maruti Suzuki India, Shriram Finance, Tata Steel और Eternal के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई.
ब्रॉडर मार्केट में भी कमजोरी
वहीं, ब्रॉडर मार्केट में भी कमजोरी देखने को मिली. निफ्टी मिडकैप 0.58 फीसदी और निफ्टी स्मॉलकैप 0.56 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे.
रुपया 38 पैसे की गिरावट के साथ खुला
सोमवार को भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले 38 पैसे की कमजोरी के साथ 95.70 के स्तर पर खुला. इससे पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 95.32 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था.
क्रूड उबला
वहीं, अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के चलते कच्चे तेल की कीमतों में करीब 3 फीसदी से ज्यादा की तेजी दर्ज की गई. Brent Crude 79 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर कारोबार करता नजर आया.
आज के IPO
- Laser Power & Infra IPO सब्सक्रिप्शन का आज अंतिम दिन है. कंपनी इस इश्यू के जरिए प्राइमरी मार्केट से 742 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य लेकर चल रही है.
- इसके अलावा, Devson Catalyst और Happy Steels के IPO भी आज निवेशकों के लिए अंतिम दिन खुले रहेंगे. ये दोनों बुक-बिल्ट इश्यू हैं.
- शेयरों की बात करें तो निफ्टी में TCS, HCL Tech, ONGC, Apollo Hospitals और Dr Reddy’s Laboratories के शेयर बढ़त में कारोबार कर रहे थे. वहीं, InterGlobe Aviation, Maruti Suzuki India, Shriram Finance, Tata Steel और Eternal के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई.
सेंसेक्स के शेयरों का हाल

सेक्टोरल इंडेक्स का हाल
सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो निफ्टी मेटल में सबसे ज्यादा बिकवाली रही. इसके अलावा निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज, निफ्टी ऑटो और निफ्टी बैंक भी दबाव में रहे. दूसरी ओर, निफ्टी आईटी और निफ्टी फार्मा में अपेक्षाकृत बेहतर प्रदर्शन देखने को मिला.

एशियाई बाजारों का बिकवाली ( 9:02 AM तक )
- गिफ्ट निफ्टी 197 अंकों की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा था.
- जापान के निक्केई में 1194 अंकों की कमजोरी देखने को मिली.
- हैंग सेंग में करीब 0.19 फीसदी की गिरावट देखने को मिली.
- सिंगापुर के स्ट्रेट टाइम में 0.20 फीसदी की कमजोरी देखने को मिली.
- ताइवान के बाजार में करीब 0.73 फीसदी की बढ़त देखने को मिली.
- कोरियाई बाजार कोस्पी में करीब 6 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली.
शुक्रवार को कैसा रहा था बाजार?
शुक्रवार, 10 जुलाई को भारतीय शेयर बाजार में शानदार तेजी देखने को मिली थी. सेंसेक्स 828 अंक यानी 1.08% की बढ़त के साथ 77,569 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी भी 244 अंक चढ़कर 24,206 के स्तर पर पहुंच गया. दिनभर के कारोबार में बैंकिंग और रियल्टी सेक्टर के शेयरों में सबसे अधिक खरीदारी देखने को मिली.
इसे भी पढ़ें- Stocks to Watch : HCLTech, DMart, HDFC Bank समेत इन शेयरों में दिखेगा तगड़ा एक्शन, रखें नजर!
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
टूटेंगे DMart के शेयर? ब्रोकरेज ने इस वजह से जताई चिंता, जानें कहां तक गिरेगा स्टॉक?
Stocks to Watch : HCLTech, DMart, HDFC Bank समेत इन शेयरों में दिखेगा तगड़ा एक्शन, रखें नजर!
Quant Small Cap Fund ने बदला पोर्टफोलियो, Reliance Industries समेत 9 स्टॉक से किया Exit; 5 नए शेयरों पर लगाया दांव
