TV9 NETWORK
User
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

12 करोड़ की डील के बाद इस सोलर शेयर पर सोमवार को रखें नजर, 5 साल में दे चुकी है 7875 फीसदी का रिटर्न

एक बड़ी डील के तहत ईवी चार्जर और सोलर समाधान देने वाली कंपनी ने सोलर पैनल निर्माता में 27 फीसदी हिस्सेदारी खरीद ली है. यह सौदा 12.15 करोड़ रुपये में हुआ है, जिससे उत्पादन क्षमता 100MW से बढ़कर 600MW तक पहुंचाने की योजना है.

सोलर स्‍टॉक Image Credit: freepik

Servotech Renewable Power System Deal: सोलर सॉल्यूशंस और ईवी चार्जर बनाने वाली कंपनी Servotech Renewable Power System ने एक बड़ा कदम उठाते हुए Rhine Solar Ltd में 27 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने का ऐलान किया है. यह सौदा 12.15 करोड़ रुपये में हुआ है और इससे कंपनी की बैकवर्ड इंटीग्रेशन रणनीति को मजबूती मिलेगी. कंपनी से जुड़े इस अपडेट का असर सोमवार, 23 जून को शेयर बाजार में देखने को मिल सकता है.

कंपनी ने जानकारी दी कि उसने Rhine Solar में पोस्ट-मनी वैल्यूएशन के हिसाब से 27 फीसदी हिस्सा खरीदने के लिए एक डिफिनिटिव एग्रीमेंट साइन किया है. इसके तहत सर्वोटेक करीब 9,50,106 इक्विटी शेयर, 127.88 रुपये प्रति शेयर की दर से खरीदेगी, जिसकी कुल कीमत 12,14,99,555.28 रुपये होगी.

Rhine Solar क्या करती है?

Rhine Solar एक दिल्ली स्थित कंपनी है जो भारत भर में सोलर पैनल, सोलर लाइट, सोलर कूकर, सोलर होम लाइटिंग सिस्टम, सोलर गीजर और सोलर सिंचाई सिस्टम जैसे प्रोडक्ट बनाती और बेचती है. वित्त वर्ष 2024-25 में कंपनी ने 82.41 करोड़ रुपये का टर्नओवर दर्ज किया था, जबकि 2023-24 में यह आंकड़ा 60.01 करोड़ रुपये रहा. सौदे को पूरा करने की अनुमानित समय 90 दिन तय की गई है. Servotech ने कहा कि यह निवेश उसे PV मॉड्यूल मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में सीधे एंट्री दिलाएगा और सोलर सॉल्यूशंस में पूरी तरह एकीकृत कंपनी बनने की दिशा में यह एक बड़ा कदम है.

6 गुना बढ़ेगी प्रोडक्शन कैपेसिटी

Rhine Solar की मौजूदा मैन्युफैक्चरिंग क्षमता 100 मेगावॉट है, जिसे अगले साल तक बढ़ाकर 600 मेगावॉट करने की योजना है. Servotech के मैनेजिंग डायरेक्टर रमन भाटिया ने कहा, “यह अधिग्रहण हमारे लिए एक बहुत बड़ा कदम है. अब हम PV मॉड्यूल निर्माण क्षेत्र में भी उतर चुके हैं और यह केवल शुरुआत है. हमारा फोकस अब अत्याधुनिक N-type TOPCon 12 बसबार पैनल के प्रोडक्शन पर रहेगा, जिनकी मांग घरेलू और वैश्विक बाजारों में काफी अधिक है.”

क्या है शेयर का भाव और रिटर्न हिस्ट्री

सप्ताह के आखिर दिन यानी शुक्रवार, 20 जून को NSE पर कंपनी के शेयर 3.21 फीसदी की तेजी में कारोबार करते हुए 138.77 रुपये पर बंद हुए. यानी एक कारोबारी सत्र में निवेशकों को प्रति शेयर 4.32 रुपये का रिटर्न मिला. कंपनी को लेकर आए हालिया अपडेट के बाद सोमवार को सर्वोटेक रिन्यूएबल के शेयर पर बाजार की नजर रहेगी. पिछले एक महीने में शेयर में करीब 10.33 फीसदी की बढ़त देखी गई है. वहीं, पिछले एक साल में इस स्मॉल-कैप स्टॉक ने 60.52 फीसदी का रिटर्न दिया है. यानी इस दौरान निवेशकों को प्रति शेयर 52.32 रुपये का मुनाफा हुआ. वहीं पिछले 5 साल के दौरान कंपनी के शेयर का भाव 7,875.29 फीसदी तक चढ़ चुका है.

ये भी पढ़ें- इस कंपनी को मिला 104 करोड़ रुपये का बंपर सरकारी टेंडर, सोमवार को शेयरों में दिखेगी हलचल; जानें ऑर्डर बुक का हाल

डिस्क्लेमर: यह सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से प्रस्तुत की गई है और इसे निवेश सलाह या सिफारिश के रूप में न माना जाए. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श अवश्य लें. बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन होता है.