मार्केट क्रैश के बीच इन स्टॉक्स ने मचाया धमाल, तेल की महंगाई और FII बिकवाली में भी 52-वीक हाई पर पहुंचे शेयर

कच्चे तेल की कीमतों में उछाल और अमेरिकी फेड के सख्त रुख के चलते भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिली. सेंसेक्स और निफ्टी 3 फीसदी से ज्यादा टूट गए, हालांकि गिरावट के बीच कुछ शेयरों ने 52-वीक हाई भी छुआ. देखें उनके बारे में.

शेयर मार्केट Image Credit: Canva/Money9live

Stocks Touches 52 week high amid Market Crash: गुरुवार, 19 मार्च को भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली, जिसने निवेशकों को झटका दे दिया. सेंसेक्स और निफ्टी 50 दोनों ही प्रमुख इंडेक्स 3 फीसदी से ज्यादा टूटकर बंद हुए और लगातार तीन दिनों से जारी तेजी का सिलसिला भी थम गया. बाजार में यह गिरावट इतनी तेज रही कि इसे हाल के महीनों की सबसे बड़ी गिरावटों में गिना जा रहा है. इस गिरावट के पीछे सबसे बड़ा कारण कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल रहा, जो बढ़कर करीब 118 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया. इसके अलावा अमेरिकी फेडरल रिजर्व के सख्त रुख ने भी निवेशकों की चिंता बढ़ा दी, जिससे वैश्विक बाजारों में नेगेटिव माहौल बना और उसका असर भारतीय बाजार पर भी साफ दिखाई दिया.

कितना टूटा बाजार?

कारोबार की शुरुआत ही कमजोर रही, जहां निफ्टी 50 ने गैप-डाउन ओपनिंग की. दिन बढ़ने के साथ बिकवाली का दबाव और तेज होता गया, खासकर दोपहर के बाद बाजार में गिरावट और गहरी हो गई. निफ्टी ने दिन के दौरान 22,930 का निचला स्तर छुआ, जो पिछले 11 महीनों का सबसे निचला स्तर है. अंत में निफ्टी 775.65 अंक यानी 3.26 फीसदी गिरकर 23,002.15 पर बंद हुआ. यह पिछले 21 महीनों की सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई. वहीं, सेंसेक्स भी 2,496.89 अंक यानी 3.26 फीसदी टूटकर 74,207.24 पर आ गया.

विदेशी निवेशकों की बिकवाली से भी बढ़ा दबाव

विदेशी निवेशकों की बिकवाली ने भी बाजार पर दबाव बढ़ाया. मार्च के पहले पखवाड़े में विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने जमकर भारतीय शेयरों से पैसा निकाला, खासतौर पर फाइनेंशियल सेक्टर में. यह पिछले 17 महीनों की सबसे बड़ी बिकवाली मानी जा रही है और मार्च 2020 के बाद का सबसे खराब पखवाड़ा साबित हुआ है, जब कोविड-19 के कारण बाजार में भारी गिरावट आई थी.

कई शेयरों में आई तेजी!

हालांकि, इस भारी गिरावट के बीच भी कुछ शेयरों ने मजबूती दिखाई और अपने 52 हफ्तों के उच्चतम स्तर को छू लिया. इनमें तिरुपति फोम्स (TIRUPATIFL) ने करीब 11 फीसदी की तेजी के साथ 52 रुपये का नया उच्च स्तर बनाया. पार्थ इंडस्ट्रीज (PARTH) भी 6 फीसदी से अधिक चढ़कर 320 रुपये के करीब पहुंचा. एपीसिस एयरो (APSISAERO) और DPEL जैसे शेयरों ने भी अच्छा प्रदर्शन करते हुए अपने नए शिखर स्तर को छुआ.

किन स्टॉक्स में दिखी तेजी?

इसके अलावा GJL, EXCELLENT और WHEELS जैसे स्टॉक्स में भी हल्की बढ़त के साथ 52-वीक हाई दर्ज किया गया. वहीं कुछ स्टॉक्स जैसे YAAP, JINDALPOLY और DCMSIL में गिरावट देखने को मिली, बावजूद इसके ये भी हाल ही में अपने उच्च स्तर तक पहुंच चुके थे. पूरी लिस्ट को नीचे टेबल में डाला गया है- देखें.

NSE SymbolLTP (₹)% ChangeNew 52W High (₹)Previous High (₹)
TIRUPATIFL48.9010.99%52.0049.50
PARTH318.806.27%320.00306.40
APSISAERO168.654.98%168.65160.65
DPEL407.003.95%411.10395.25
GJL268.001.79%276.45263.30
EXCELLENT103.951.76%103.95102.90
WHEELS990.001.72%1,002.00994.00
NIFTYBETF244.950.62%279.99272.72
ABGSEC112.990.50%113.31113.15
OMNI242.250.21%250.21247.28

ये भी पढ़ें- बाजार में जब मची है तबाही, ये 5 रुपये का स्टॉक है मौज में….5 दिन में 79% उछला, जानें क्या है इसका ट्रिगर

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.

Latest Stories

भारतीय बाजार के बाद US मार्केट भी लाल, Dow Jones 400 अंक तक टूटा, Gift Nifty फिसला; कहां पहुंचा क्रूड?

ICICI बैंक को बड़ा झटका! मिला ₹768.6 करोड़ का GST नोटिस, टैक्स विवाद के बीच शुक्रवार को फोकस में रहेंगे शेयर

बाजार में जब मची है तबाही, ये 5 रुपये का स्टॉक है मौज में….5 दिन में 79% उछला, जानें क्या है इसका ट्रिगर

20 मार्च को खरीदें ये तीन शेयर, हफ्ते भर में हो सकती है बंपर कमाई; एनालिस्ट ने बता दिए हैं टारगेट

Nifty-Sensex 3% धड़ाम, कच्चा तेल $113 के पार पहुंचा तो पेंट स्टॉक झुलसे, कैसे जुड़ा है इस सेक्टर का तेल से सीधा रिश्ता

Closing Bell: शेयर बाजार में कोहराम, निवेशकों के 11 लाख करोड़ भस्म, ईरान युद्ध के 20वें दिन Nifty-Sensex में सबसे बड़ी गिरावट