इन 3 शेयरों में मिल सकता है 8 फीसदी तक का रिटर्न, एक्सपर्ट ने दी खरीदारी की सलाह; रखें नजर
चार दिन की लगातार तेजी के बाद शेयर बाजार में मंगलवार को गिरावट रही. सेंसेक्स 104 अंक और निफ्टी 32 अंक टूटकर बंद हुए. इसके बावजूद चॉइस ब्रोकिंग के टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट हितेश टेलर ने SPAL, BLISSGVS और JAYBARMARU में खरीदारी की सलाह दी है.
Stocks Target: चार कारोबारी सत्रों की लगातार तेजी के बाद मंगलवार को शेयर मार्केट की रफ्तार थम गई. मार्केट की शुरुआत बढ़त के साथ हुई थी और दिनभर सेंसेक्स, निफ्टी पॉजिटिव दायरे में कारोबार करते रहे, लेकिन अंतिम घंटों में बिकवाली बढ़ने से दोनों प्रमुख इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए. सेंसेक्स 104 अंक गिरकर 78180.72 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 32 अंक टूटकर 24398.70 पर आ गया और 24400 के लेवल से नीचे फिसल गया.
हालांकि इस गिरावट के बाद भी ब्रोकरेज शेयर मार्केट को लेकर के पॉजिटिव रूख बनाए हुए हैं. चॉइस ब्रोकिंग के टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट हितेश टेलर ने तीन शेयरों पर खरीदारी की सलाह दी है. इन शेयरों में मजबूत टेक्निकल सेटअप और तेजी के संकेत दिखाई दे रहे हैं. सही स्टॉप लॉस के साथ इनमें अच्छी कमाई का मौका बन सकता है.
| शेयर | खरीदारी स्तर | स्टॉप लॉस | टारगेट | संभावित रिटर्न |
|---|---|---|---|---|
| SPAL | 1151 रुपये | 1080 रुपये | 1250 रुपये | 8.6 प्रतिशत |
| BLISSGVS | 512 रुपये | 477 रुपये | 555 रुपये | 8.4 प्रतिशत |
| JAYBARMARU | 187.6 रुपये | 175 रुपये | 204 रुपये | 8.7 प्रतिशत |
SPAL
टेलर ने SPAL में 1151 रुपये के आसपास खरीदारी की सलाह दी है. इस शेयर के लिए 1080 रुपये का स्टॉप लॉस और 1250 रुपये का टारगेट दिया गया है. शेयर अपने अब तक के सबसे ऊंचे स्तर के करीब कारोबार कर रहा है. सभी प्रमुख मूविंग एवरेज के ऊपर बने रहने से इसमें तेजी का रुख मजबूत माना जा रहा है. आरएसआई भी मजबूत स्थिति में है जो आगे तेजी का संकेत देता है.
BLISSGVS
BLISSGVS के लिए 512 रुपये पर खरीदारी की सलाह दी गई है. इस शेयर का स्टॉप लॉस 477 रुपये और टारगेट 555 रुपये रखा गया है. हाल की मुनाफावसूली के बाद शेयर में फिर से खरीदारी देखने को मिली है. शेयर अपने प्रमुख मूविंग एवरेज के ऊपर बना हुआ है. एक्सपर्ट का मानना है कि मौजूदा स्तर से इसमें नई तेजी देखने को मिल सकती है.
JAYBARMARU
JAYBARMARU के लिए 187.6 रुपये पर खरीदारी की सलाह दी गई है. इस शेयर का स्टॉप लॉस 175 रुपये और टारगेट 204 रुपये रखा गया है. शेयर नए रिकॉर्ड स्तर पर कारोबार कर रहा है और लगातार ऊंचे स्तर बना रहा है. मजबूत वॉल्यूम और तेजी का ट्रेंड इसमें खरीदारी का समर्थन कर रहा है. एक्सपर्ट का मानना है कि 175 रुपये के ऊपर बने रहने पर शेयर में आगे भी तेजी जारी रह सकती है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
Cochin Shipyard के OFS को पहले दिन शानदार रिस्पांस, इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स ने लगाए 2900 करोड़ रुपये से ज्यादा के दांव
Nifty Outlook July 8: कैसा है निफ्टी का शॉर्ट टर्म ट्रेड, नेगेटिव कैंडल क्या दे रही संकेत? जानें- कल कैसी रहेगी बाजार की चाल
Closing Bell: 4 दिन की तेजी थमी, निफ्टी 24400 के नीचे और सेंसेक्स 104 अंक गिरकर बंद; निवेशकों के ₹2 लाख करोड़ डूबे
