4 फरवरी, होली के दिन स्‍टॉक मार्केट खुला है या बंद? जानें बड़ा अपडेट

अगर आप भी शेयर बाजार में निवेश करते हैं या ट्रेडिंग करते हैं, तो आपके लिए यह जानना बेहद जरूरी है कि किस दिन बाजार बंद रहेगा और कब खुलेगा. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के छुट्टी कैलेंडर के अनुसार होली के दिन बाजार में कोई कारोबार नहीं होगा.

शेयर मार्केट Image Credit: @Canva/Money9live

Share market close: होली के त्योहार को लेकर इस बार लोगों में काफी कन्फ्यूजन है कि आखिर शेयर बाजार किस दिन बंद रहेगा. कई जगह 3 मार्च को होली मनाई जा रही है, तो कुछ जगह 4 मार्च को रंगों का त्योहार मनाया जाएगा. ऐसे में निवेशकों के मन में भी सवाल है कि आखिर शेयर बाजार किस दिन बंद रहेगा.

अगर आप भी शेयर बाजार में निवेश करते हैं या ट्रेडिंग करते हैं, तो आपके लिए यह जानना बेहद जरूरी है कि किस दिन बाजार बंद रहेगा और कब खुलेगा. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के छुट्टी कैलेंडर के अनुसार होली के दिन बाजार में कोई कारोबार नहीं होगा. आइए समझते हैं कि होली पर बाजार कब बंद रहेगा और बाकी दिन क्या स्थिति रहेगी.

इस दिन बंद रहेगा बाजार

स्टॉक एक्सचेंज के कैलेंडर के अनुसार, शेयर बाजार 3 मार्च 2026 को बंद रहेगा. इस दिन NSE और BSE दोनों पर कोई ट्रेडिंग नहीं होगी. इक्विटी, डेरिवेटिव और सिक्योरिटीज लेंडिंग जैसे सभी सेगमेंट में कारोबार पूरी तरह बंद रहेगा. होली के बाद 4 मार्च 2026 को बाजार फिर से सामान्य तरीके से खुलेगा. इस दिन से ट्रेडिंग पहले की तरह शुरू हो जाएगी. निवेशक इस दिन से फिर खरीद और बिक्री कर सकेंगे.

स्टॉक मार्केट हॉलिडे लिस्ट 2026

तारीखदिनछुट्टी
26 मार्चगुरुवारश्री राम नवमी
31 मार्चमंगलवारश्री महावीर जयंती
3 अप्रैलशुक्रवारगुड फ्राइडे
14 अप्रैलमंगलवारडॉ. बाबासाहेब आंबेडकर जयंती
1 मईशुक्रवारमहाराष्ट्र दिवस
28 मईगुरुवारबकरीद
26 जूनशुक्रवारमुहर्रम
14 सितंबरसोमवारगणेश चतुर्थी
2 अक्टूबरशुक्रवारमहात्मा गांधी जयंती
20 अक्टूबरमंगलवारदशहरा
10 नवंबरमंगलवारदिवाली (बलिप्रतिपदा)
24 नवंबरमंगलवारगुरु नानक जयंती
25 दिसंबरशुक्रवारक्रिसमस

कमोडिटी मार्केट का टाइम

कमोडिटी मार्केट में थोड़ा अलग नियम है. MCX में सुबह का सेशन बंद रहेगा लेकिन शाम का सेशन खुलेगा. MCX में शाम को 5 बजे से रात 11:55 बजे तक ट्रेडिंग होगी. वहीं NCDEX पूरे दिन बंद रहेगा. मार्च महीने में होली के अलावा दो और छुट्टियां हैं. 26 मार्च को राम नवमी और 31 मार्च को महावीर जयंती के दिन भी शेयर बाजार बंद रहेगा.

बाजार का सामान्य समय

  • शेयर बाजार आमतौर पर सोमवार से शुक्रवार तक खुलता है.
  • सुबह 9:15 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक ट्रेडिंग होती है.
  • ट्रेडिंग शुरू होने से पहले 9 बजे से 9:15 बजे तक प्री-ओपन सेशन होता है.
  • शनिवार और रविवार को बाजार बंद रहता है.

यह भी पढ़ें: जियोपॉलिटिकल टेंशन के बीच एथेनॉल सेक्टर पर फोकस, इन 3 स्टॉक पर रख सकते हैं नजर; 52 वीक हाई से 30% तक कम पर हो रहा ट्रेड