बाजार में 5वें दिन तेजी जारी, सेंसेक्स 82000 पार, मेटल, आईटी, फार्मा और रियल्टी शेयरों में उछाल
10 जून को बाजार हरे निशान में खुला. इस दौरान सेंसेक्स के अधिकतर शेयर तेजी में रहे. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 133 अंकों की तेजी के साथ 82,571 के लेवल पर, वहीं निफ्टी 53 अंक उछलकर 25,151 के स्तर पर कारोबार कर रहा था. इसी के साथ मेटल, आईटी, फार्मा और रियल्टी शेयरों में जोरदार तेजी रही थी.

Stock Market Opening Bell: बाजार में आज लगातार 5वें दिन तेजी देखने को मिली. 10 जून को बाजार तेजी के साथ खुला. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 133 अंकों की तेजी के साथ 82,571 के लेवल पर, वहीं निफ्टी 53 अंक उछलकर 25,151 के स्तर पर कारोबार कर रहा था. इस दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों में 22 में तेजी और 8 में गिरावट देखने को मिली. सेक्टोरल इंडेक्स में सबसे ज्यादा तेजी मेटल, आईटी, फार्मा और रियल्टी शेयरों में देखने को मिली.
ITD Cementation में तूफानी तेजी
मंगलवार को ITD Cementation के शेयरों में तूफानी तेजी देखने को मिली. इस दौरान कंपनी के शेयर शुरुआती कारोबार में ही 7 फीसदी से ज्यादा उछल गए. इसके पीछे की वजह है कि कंपनी को ओडिशा में एक नया प्रोजेक्ट मिला है. यह लगभग 893 करोड़ रुपये का है और इसमें जेट्टी (जहाजों के लिए प्लेटफॉर्म) और ब्रेकवॉटर बनानी है.
Jana Small Finance Bank में 4 फीसदी की तेजी
10 जून को Jana Small Finance Bank में 4 फीसदी तक की तेजी देखने को मिली. दरअसल, यह बैंक अब यूनिवर्सल बैंक बनने की तैयारी में है. इसके लिए बैंक ने भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) को अप्लाई कर दिया है. अगर मंजूरी मिलती है, तो यह बैंक बड़े बैंकों की तरह काम कर सकेगा.
रुपया हल्की बढ़त के साथ खुला
मंगलवार को भारतीय रुपया लगभग स्थिर खुला, लेकिन थोड़ा मजबूत होकर 85.62 प्रति डॉलर पर पहुंच गया. सोमवार को यह 85.63 पर बंद हुआ था.
सेंसेक्स के शेयरों का हाल ( अल्ट्राटेक सीमेंट, एनटीपीसी, एक्सिस बैंक में तेजी)

निफ्टी के टॉप-5 गेनर
शेयर | ओपेन (₹) | हाई (₹) | लो (₹) | पिछला बंद (₹) | करंट भाव (₹) | बदलाव% |
---|---|---|---|---|---|---|
GRASIM | 2,710.00 | 2,742.00 | 2,675.40 | 2,608.50 | 2,687.80 | 3.04% |
BEL | 396.50 | 399.20 | 394.70 | 392.45 | 397.55 | 1.30% |
INDUSINDBK | 838.00 | 846.40 | 836.00 | 836.65 | 845.70 | 1.08% |
TECHM | 1,579.10 | 1,596.70 | 1,579.00 | 1,579.10 | 1,596.00 | 1.07% |
HINDALCO | 653.80 | 656.65 | 652.15 | 650.80 | 656.65 | 0.90% |
निफ्टी के टॉप-5 लूजर
शेयर | ओपेन (₹) | हाई (₹) | लो (₹) | पिछला बंद (₹) | करंट भाव (₹) | बदलाव% |
---|---|---|---|---|---|---|
ETERNAL | 256.80 | 256.80 | 254.21 | 256.84 | 255.20 | -0.64% |
ICICIBANK | 1,439.00 | 1,441.70 | 1,425.90 | 1,434.80 | 1,426.00 | -0.61% |
TRENT | 5,929.00 | 5,955.00 | 5,870.00 | 5,913.50 | 5,891.50 | -0.37% |
HDFCBANK | 1,982.80 | 1,982.80 | 1,970.10 | 1,978.90 | 1,971.60 | -0.37% |
BHARTIARTL | 1,866.60 | 1,875.60 | 1,859.10 | 1,865.10 | 1,860.00 | -0.27% |
एशियाई बाजारों का हाल ( सुबह के 9 बजे तक का रुझान )
- गिफ्ट निफ्टी शुरुआती कारोबार में 72 अंकों की तेजी के साथ कारोबार कर रहा था.
- जापान के निक्केई में 378 अंकों की तेजी देखने को मिली.
- हैंग सेंग में 40 अंकों की तेजी देखने को मिली.
- ताइवान के बाजार में 469 अंकों की जोरदार बढ़त देखने को मिली.
सोमवार को बाजार में रही तेजी
सोमवार को बाजार में शानदार तेजी रही. यह लगातार चौथा दिन रहा कि बाजार शानदार तेजी के साथ बंद हुआ था. सेंसेक्स 256 अंक की बढ़त के साथ 82,445 के स्तर पर बंद हुआ था. वहीं निफ्टी 100 अंक की तेजी के साथ 25,103 के लेवल पर बंद हुआ था. इस दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 21 में तेजी और 9 में गिरावट रही थी. आज बैंकिंग, फाइनेंस, एनर्जी और IT शेयर्स में ज्यादा तेजी देखने को मिली. कोटक बैंक और जियो फाइनेंस के शेयर 3 फीसदी से ज्यादा चढ़कर बंद हुए थे.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories

Grasim Industries पर लगाएं दांव, Morgan Stanley ने जताया भरोसा, मीडियम टर्म में रॉकेट बनेगा शेयर

Closing Bell: फाइनेंशियल शेयरों में प्रॉफिट बुकिंग से सेंसेक्स-निफ्टी फ्लैट बंद, पावर सेक्टर में उछाल; चमके ये स्टॉक्स

Reliance Power से RattanIndia तक, इन पावर स्टॉक्स में आई दमदार तेजी, निवेशकों की हुई बल्ले-बल्ले
