आज गैप-अप खुल सकता है शेयर बाजार, GIFT निफ्टी 147 अंक ऊपर, पावर स्टॉक्स पर नजर
GIFT निफ्टी में बढ़त से बाजार के गैप-अप खुलने के संकेत हैं. तेल कीमतों में गिरावट और वैश्विक सकारात्मक खबरों से सेंटीमेंट मजबूत है. निफ्टी के लिए 23,000 स्तर अहम बना हुआ है. एक्सपायरी के चलते उतार-चढ़ाव संभव है, जबकि पावर और बैंकिंग शेयर फोकस में रहेंगे.
Share Market: भारतीय शेयर बाजार में आज मजबूत शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं. GIFT निफ्टी करीब बुधवार सुबह 7:52 बजे 147 अंकों की बढ़त के साथ 23,084 पर ट्रेड कर रहा था जिससे बाजार में गैप-अप ओपनिंग की उम्मीद जताई जा रही है. वहीं, वैश्विक संकेत भी सकारात्मक बने हुए हैं. कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई है, जो बाजार के लिए राहत भरी खबर है. वहीं, अमेरिका द्वारा ईरान को युद्ध खत्म करने का प्रस्ताव भेजे जाने की खबर के बाद डाउ फ्यूचर्स में भी तेजी देखी गई है.
निफ्टी के लिए 23,000 का स्तर बेहद अहम
- एक्सपर्ट्स के मुताबिक, मंगलवार को निफ्टी 23,000 के स्तर को पार जरूर कर गया था, लेकिन वहां टिक नहीं सका और ऊपरी स्तरों से नीचे बंद हुआ. ऐसे में आज 23,000 का स्तर बेहद अहम माना जा रहा है. अगर निफ्टी इस स्तर के ऊपर टिकता है, तो बाजार में शॉर्ट कवरिंग के चलते और तेजी देखने को मिल सकती है.
- आज सेंसेक्स के मासिक कॉन्ट्रैक्ट की एक्सपायरी भी है, जिसे गुरुवार की छुट्टी के कारण एक दिन पहले कर दिया गया है. इस वजह से बाजार में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है और ट्रेडर्स हल्के पोजीशन के साथ ट्रेड करना पसंद कर सकते हैं.
- पिछले सत्र में HDFC Bank में आई रिकवरी ने बाजार को सहारा दिया था और निवेशकों का भरोसा बढ़ाया. बैंक निफ्टी के लिए 53,000 का स्तर अहम माना जा रहा है.
इन शेयरों पर नजर
बुधवार के कारोबार में पावर सेक्टर के शेयरों पर खास नजर रहेगी. इसके अलावा Natco Pharma, Bharat Electronics Limited (BEL) और NTPC Green Energy जैसे शेयर भी फोकस में रह सकते हैं.
इसे भी पढ़ें: Nifty Outlook 25 March: निफ्टी ने बनाई हाई वेव कैंडल, तोड़ेगा 23000 का लेवल? एक्सपर्ट ने बताया आगे की स्ट्रैटेजी
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
