TV9 NETWORK
User
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

Stock Market: 26000 के पार जाएगा Nifty? FIIs ने लगाया 1.12 लाख करोड़, अगले हफ्ते इन ट्रिगर्स पर नजर

भारतीय शेयर बाजार में तेजी का सिलसिला जारी है. नवंबर में FIIs अब तक रिकॉर्ड 1.12 लाख करोड़ रुपये निवेश कर चुके हैं. सेंसेक्स और निफ्टी ने ग्लोबल बाजारों को पीछे छोड़ दिया है. अब निवेशकों की नजर निफ्टी के 26,000 के स्तर और बैंकिंग शेयरों पर रहेगी. जानिए अगले हफ्ते F&O एक्सपायरी, अमेरिकी आंकड़ों और OPEC+ बैठक समेत बाजार के बड़े ट्रिगर्स.

शेयर बाजार Image Credit: Money9 Live

Highlights

  • अगले हफ्ते Nifty 26000 के स्तर पर पार कर सकता है.
  • बीते हफ्ते में Bank Nifty में सबसे अधिक तेजी आई है.
  • नवंबर में अब तक विदेशी निवेशक ने 1.12 लाख करोड़ रुपये की खरीदारी की है.

Share Market Next Week: भारतीय शेयर बाजार में नवंबर महीने में अब तक शानदार तेजी देखने को मिल रही है. विदेशी निवेशकों (FIIs) की जोरदार खरीदारी, बैंकिंग शेयरों में उछाल और रुपये की मजबूती ने घरेलू बाजार को नई ताकत दी है. बीते कारोबारी हफ्ते में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों बढ़त के साथ बंद हुए. अब निवेशकों की नजर इस बात पर रहेगी कि क्या निफ्टी अगले हफ्ते 26,000 के स्तर को पार कर पाएगा और बैंकिंग शेयरों में जारी तेजी आगे भी बनी रहेगी. इसके अलावा नवंबर F&O एक्सपायरी, अमेरिका के आर्थिक आंकड़े, बैंक ऑफ कोरिया का ब्याज दरों पर फैसला और OPEC+ की बैठक जैसे कई अहम ट्रिगर्स बाजार की दिशा तय करेंगे.

नवंबर में अब तक भारतीय बाजारों का प्रदर्शन दुनिया के कई प्रमुख बाजारों से बेहतर रहा है. सेंसेक्स 12.7% और निफ्टी 11.92% में की तेजी आई है, वहीं अमेरिका, यूरोप और एशिया के कई प्रमुख इंडेक्स गिरावट में कारोबार कर रहे हैं.

सेंसेक्स-निफ्टी में तेजी, 26,000 के पार जाने की तैयारी

बीते कारोबारी हफ्ते में BSE सेंसेक्स 2.9% की बढ़त के साथ 83,920 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं, NSE निफ्टी 50 में 2.6% की तेजी दर्ज की गई और यह 25,801 के स्तर पर पहुंच गया. इस दौरान बैंकिंग शेयरों ने बाजार की तेजी में सबसे अहम भूमिका निभाई.

अब बाजार की नजर निफ्टी के 26,000 के स्तर पर है. अगर इंडेक्स इस स्तर को मजबूती से पार कर लेता है तो आगे नई रिकॉर्ड ऊंचाई की ओर बढ़ने का रास्ता खुल सकता है.

Religare Broking के SVP (Research) अजीत मिश्रा ने BT को बताया कि, बैंकिंग, फाइनेंशियल और ऑटो जैसे ब्याज दरों के प्रति संवेदनशील सेक्टरों में खरीदारी जारी है. इसके अलावा दूसरे सेक्टरों में भी बारी-बारी से खरीदारी देखने को मिल रही है. इससे बाजार में तेजी का रुझान मजबूत बना हुआ है.

उनके मुताबिक, निफ्टी के लिए अगला लक्ष्य 26,000 है. इसके बाद इंडेक्स अपने पिछले रिकॉर्ड हाई 26,341 के स्तर को दोबारा छूने की कोशिश कर सकता है.

क्या बैंकिंग शेयरों में जारी रहेगी तेजी?

पिछले हफ्ते बैंकिंग शेयर बाजार के सबसे बड़े स्टार रहे. Nifty Bank में 5.9% की तेजी आई और यह 64,635 के स्तर के ऊपर बंद हुआ. कारोबार के दौरान इंडेक्स ने 64,681 का नया ऑल टाइम हाई भी बनाया.

बैंकिंग सेक्टर के दोनों प्रमुख इंडेक्स में भी अच्छी खरीदारी देखने को मिली. Nifty PSU Bank में 6.7% और Nifty Private Bank में 5.7% की तेजी दर्ज की गई.

इस तेजी में सरकारी बैंकों का प्रदर्शन ज्यादा मजबूत रहा. BNK Capital Group के हेड ऑफ रिसर्च रचित खंडेलवाल ने बैंकिंग सेक्टर में निवेश के लिए पोर्टफोलियो का 75% हिस्सा PSU बैंकों और बाकी 25% हिस्सा चुनिंदा प्राइवेट बैंकों में लगाने की सलाह दी है.

इन सेक्टरों में रही सबसे ज्यादा खरीदारी

पिछले कारोबारी हफ्ते में बैंकिंग के अलावा कई दूसरे सेक्टरों में भी अच्छी तेजी देखने को मिली. हालांकि, कुछ सेक्टर दबाव में रहे.

सेक्टर के हिसाब से प्रदर्शन पर नजर डालें तो:

  • Nifty Cement में 4.2% की तेजी आई.
  • Nifty FMCG 3.6% चढ़ा.
  • Nifty Auto में 3% की बढ़त दर्ज हुई.
  • Nifty Metal में 2.9% की गिरावट आई.
  • Nifty Capital Market 2% टूट गया.
  • Nifty IT में 1.9% की कमजोरी रही.
  • Nifty India Defence और Nifty IPO दोनों 1.4% गिरे.

इससे साफ है कि पिछले हफ्ते बाजार की तेजी में बैंकिंग, सीमेंट, FMCG और ऑटो शेयरों का बड़ा योगदान रहा, जबकि मेटल और IT शेयरों में बिकवाली देखने को मिली.

Nifty 50 के इन शेयरों ने कराई सबसे ज्यादा कमाई

निफ्टी 50 के शेयरों में भी पिछले हफ्ते उतार-चढ़ाव देखने को मिला. कुछ शेयरों में जहां जबरदस्त तेजी आई, वहीं कुछ बड़े शेयरों में निवेशकों को नुकसान उठाना पड़ा.

सबसे ज्यादा बढ़ने वाले शेयर:

शेयरसाप्ताहिक तेजी
Max Healthcare14%
Maruti Suzuki9%
Axis Bank8.6%
Apollo Hospitals7.9%
SBI7.9%
Source – BSE

अगले हफ्ते इन अहम घटनाओं पर रहेगी बाजार की नजर

अगला कारोबारी हफ्ता छुट्टियों की वजह से छोटा रहेगा. इस दौरान घरेलू बाजार में नवंबर F&O एक्सपायरी के अलावा कई ग्लोबल आर्थिक आंकड़े और केंद्रीय बैंकों के फैसले निवेशकों के लिए अहम रहेंगे.

अगले हफ्ते के प्रमुख ट्रिगर्स इस प्रकार हैं

भारतीय बाजार में नवंबर सीरीज के फ्यूचर एंड ऑप्शन (F&O) कॉन्ट्रैक्ट की एक्सपायरी 23 नवंबर को होगी. पहले यह 24 नवंबर को होनी थी, लेकिन बाजार की छुट्टी के कारण इसे एक दिन पहले कर दिया गया है.

23 नवंबरनिफ्टी नवंबर F&O एक्सपायरी
24 नवंबरगुरु नानक देव जी के प्रकाश गुरुपर्व पर भारतीय शेयर बाजार बंद
25 नवंबरअमेरिका के Core PCE महंगाई आंकड़े, Q3 GDP का दूसरा अनुमान और Durable Goods Orders. भारत की इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स फ्लैश रिपोर्ट भी जारी होगी
26 नवंबरबैंक ऑफ कोरिया का ब्याज दरों पर फैसला. अमेरिका में थैंक्सगिविंग के कारण शेयर बाजार बंद
27 नवंबरजापान के महंगाई आंकड़े. अमेरिका में शेयर बाजार जल्दी बंद होगा
29 नवंबरOPEC+ की अहम बैठक, जिसमें तेल उत्पादन नीति की समीक्षा होगी

एक्सपायरी के दिन बाजार में शेयरों और इंडेक्स में उतार-चढ़ाव बढ़ सकता है. इसलिए ट्रेडर्स की नजर निफ्टी और बैंक निफ्टी के अहम स्तरों पर रहेगी.

यह भी पढ़ें: 8th Pay Commission: पेंशनर्स की बल्ले-बल्ले! हर महीने ₹45,000 पेंशन देने की मांग, क्या सरकार लगाएगी मुहर?

डिस्क्लेमर: Money9live कभी भी किसी शेयर, आईपीओ और म्यूचुअल फंड में निवेश की सलाह नहीं देता है. ये खबर केवल आपकी जानकारी के लिए है.