बाजार में तेजी की हैट्रिक, सेंसेक्स 83,000 के करीब, मेटल शेयर चमके तो रियल्टी शेयर गिरे
हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन बाजार हरे निशान में खुला. इस तेजी का ये लगातार तीसरा दिन है. इस तेजी में सेंसेक्स के अधिकतर शेयर चढ़ते दिखे. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 113 अंकों की तेजी के साथ 82,874 के लेवल पर, वहीं निफ्टी 39 अंक उछलकर 25,281 के स्तर पर कारोबार कर रहा था.

Stock Market Opening Bell: आज भी बाजार की शुरुआत हरे निशान में हुई. इस तेजी का लगातार तीसरा दिन है. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 113 अंकों की तेजी के साथ 82,874 के लेवल पर, वहीं निफ्टी 39 अंक उछलकर 25,281 के स्तर पर कारोबार कर रहा था. इस दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों में 21 में तेजी और 9 में गिरावट देखने को मिली. इसके अलावा निफ्टी के सभी सेक्टोरल इंडेक्स में सबसे ज्यादा तेजी मेटल शेयरों में वहीं, सबसे ज्यादा गिरावट रियल्टी शेयरों में देखने को मिली.
रुपया मजबूत होकर खुला
गुरुवार को रुपये की शुरुआत मजबूती के साथ हुई. रुपया 85.92 प्रति डॉलर पर खुला, जबकि बुधवार को यह 86.08 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था. यानी रुपये में डॉलर के मुकाबले 16 पैसे की बढ़त देखने को मिली.
Jio Financial Services में तेजी
आज शुरुआती कारोबार में जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयरों में 1 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखने को मिली. इस तेजी के पीछे की वजह है कि कंपनी ने अपनी सब्सिडियरी कंपनी जियो पेमेंट्स बैंक में 190 करोड़ रुपये का निवेश कर 19 करोड़ इक्विटी शेयर खरीदे हैं.
Dilip Buildcon के शेयरों में जोरदार तेजी
आज Dilip Buildcon के शेयरों में शुरुआती कारोबार में शानदार तेजी देखने को मिली. इस दौरान शेयर 4 फीसदी से ज्यादा चढ़कर 520 रुपये के भाव पर चला गया. दरअसल, दिलीप बिल्डकॉन ने बेंगलुरु-चेन्नई एक्सप्रेसवे के 29 किलोमीटर लंबे हिस्से को सफलतापूर्वक पूरा किया है. जिसका असर देखने को मिला.
निफ्टी के टॉप-5 गेनर
शेयर का नाम | ओपनिंग प्राइस (₹) | हाई (₹) | लो (₹) | पिछला बंद (₹) | करंट प्राइस (₹) | % बदलाव |
---|---|---|---|---|---|---|
JSW स्टील | 1,030.00 | 1,039.00 | 1,027.05 | 1,024.45 | 1,038.80 | +1.40% |
Jio Financial | 304.80 | 308.35 | 304.10 | 303.30 | 307.50 | +1.38% |
BEL | 408.95 | 412.75 | 408.50 | 406.05 | 411.40 | +1.32% |
Tata Steel | 156.87 | 158.49 | 156.45 | 156.39 | 158.20 | +1.16% |
Bajaj Finance | 930.00 | 939.00 | 928.50 | 928.00 | 938.50 | +1.13% |
निफ्टी के टॉप-5 लूजर
शेयर का नाम | ओपनिंग प्राइस (₹) | हाई (₹) | लो (₹) | पिछला बंद (₹) | अंतिम प्राइस (₹) | % बदलाव |
---|---|---|---|---|---|---|
Dr. Reddy’s | 1,326.00 | 1,333.70 | 1,317.20 | 1,341.60 | 1,330.80 | -0.81% |
Tech Mahindra | 1,695.00 | 1,698.60 | 1,684.00 | 1,705.00 | 1,693.10 | -0.70% |
Kotak Bank | 2,202.40 | 2,204.90 | 2,185.30 | 2,198.30 | 2,192.90 | -0.25% |
SBI (SBIN) | 802.00 | 803.35 | 798.20 | 800.05 | 798.50 | -0.19% |
Eicher Motors | 5,576.50 | 5,595.00 | 5,569.00 | 5,576.00 | 5,572.50 | -0.06% |
सेंसेक्स के शेयरों का हाल

एशियाई बाजारों में जोरदार रैली (सुबह के 9 बजे तक)
- गिफ्ट निफ्टी में 30 अंकों की तेजी देखने को मिली.
- निक्केई में 476 अंकों की बढ़त रही थी.
- हैंग सेंग में 111 अंकों की बिकवाली रही थी.
- ताइवान के बाजार में 87 अंकों की मजबूती रही थी.
- कोस्पी में 54 अंकों की गिरावट देखी गई.
कल बाजार में रही जोरदार तेजी
बीते कारोबारी सत्र 25 जून को बाजार में शानदार तेजी रही थी. सेंसेक्स 700 अंक चढ़कर 82,756 के स्तर पर बंद हुआ था. वहीं, निफ्टी में भी 200 अंक उछलकर 25,245 पर बंद हुआ था. इस दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 26 में तेजी रही थी. अगर निफ्टी के बात करें तो निफ्टी के 50 में से 42 शेयरों में तेजी रही। NSE के सभी सेक्टर्स चढ़कर बंद हुए थे.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories

Bharti Airtel का शेयर पहली बार 2000 रुपये के पार, बनाया नया ऑल टाइम हाई, ये रही उछाल की 4 वजह

ऑल टाइम हाई के बाद भी MCX शेयरों में तेजी, अब भी 13% अपसाइड का पोटेंशियल; जानें कहां जाएगा भाव

HAL-BEL शेयरों में तेजी, NATO का एक फैसला डिफेंस स्टॉक्स के लिए गेम चेंजर; 8 साल में एक्सपोर्ट 13 गुना बढ़ा
