गिरकर खुला बाजार, सेंसेक्स 300 अंकों से ज्यादा फिसला, निफ्टी 24000 के नीचे, रिकॉर्ड लो पर रुपया
निफ्टी पर Shriram Finance, Bajaj Finance, HDFC Bank, Maruti Suzuki और Asian Paints जैसे दिग्गज शेयरों में दबाव देखने को मिला. वहीं ONGC, Adani Ports, Max Healthcare, ITC और Hindalco में बिकवाली का रुख रहा. अगर सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो FMCG और IT शेयरों में शानदार तेजी देखने को मिली.
Stock Market Opening Bell : मिले-जुले ग्लोबल संकेतों के बीच 5 मई को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई. निफ्टी करीब 23,950 के स्तर पर खुला. सेंसेक्स 320.20 अंक या 0.41 फीसदी गिरकर 76,949.20 पर और निफ्टी 98.30 अंक या 0.41 फीसदी टूटकर 24,021.00 पर कारोबार कर रहा था. बाजार में कुल 1,153 शेयरों में तेजी, 1,103 में गिरावट और 159 शेयर बिना बदलाव के रहे. निफ्टी पर Shriram Finance, Bajaj Finance, HDFC Bank, Maruti Suzuki और Asian Paints जैसे दिग्गज शेयरों में दबाव देखने को मिला. वहीं ONGC, Adani Ports, Max Healthcare, ITC और Hindalco में बिकवाली का रुख रहा. अगर सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो FMCG और IT शेयरों में शानदार तेजी देखने को मिली.
रुपया रिकॉर्ड लो पर
भारतीय रुपया मंगलवार को डॉलर के मुकाबले 95.33 के स्तर पर खुला, जबकि पिछला बंद 95.08 पर हुआ था. रुपया एक बार फिर रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब पहुंच गया.
Sunflag Iron & Steel में जोरदार तेजी
Sunflag Iron and Steel Company के शेयरों में लगातार दूसरे सत्र में तेजी देखने को मिली. स्टॉक 10.26 फीसदी की बढ़त के साथ 353.65 रुपये पर पहुंच गया. इसने 354.20 रुपये का 52-वीक हाई भी छुआ. इंट्राडे में शेयर ने 333.95 रुपये का लो और 354.20 रुपये का हाई बनाया.
सेंसेक्स के शेयरों का हाल

सेक्टोरल इंडेक्स का हाल

एशियाई बाजार का हाल ( 9:05 AM तक )
- गिफ्ट निफ्टी 19 अंकों की तेजी के साथ कारोबार कर रहा था.
- जापान के निक्केई में 800 अंकों की गिरावट देखने को मिली.
- हैंग सेंग में करीब 228 अंकों की बढ़त देखने को मिली.
- सिंगापुर के स्ट्रेट टाइम में 0.34 फीसदी की कमजोरी देखने को मिली.
- ताइवान के बाजार में 69 अंकों की कमजोरी रही थी.
- कोरियाई बाजार कोस्पी में 0.22 फीसदी की बढ़त देखने को मिली.
सोमवार को कैसा रहा था बाजार?
देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव नतीजों के बीच 4 मई को शेयर बाजार में मजबूती देखने को मिली थी. सेंसेक्स 355 अंक चढ़कर 77,269 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 121 अंकों की बढ़त के साथ 24,119 के स्तर पर पहुंच गया. सेक्टोरल स्तर पर रियल्टी, मेटल, फार्मा और ऑटो शेयरों में जोरदार खरीदारी रही. वहीं आईटी, सरकारी बैंक और मीडिया शेयर दबाव में रहे. अडानी पोर्ट्स और हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) के शेयरों में करीब 5 फीसदी तक की तेजी दर्ज की गई.
इसे भी पढ़ें- इस कर्जमुक्त कंपनी ने दिया बड़ा सरप्राइज! शेयरों में आई हलचल, अडानी ग्रुप से है नाता; रखें नजर
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
इस कर्जमुक्त कंपनी ने दिया बड़ा सरप्राइज! शेयरों में आई हलचल, अडानी ग्रुप से है नाता; रखें नजर
FIIs ने 49 शेयरों को खरीदा, 5 बने मल्टीबैगर! 1 साल में 350% तक रिटर्न, दोगुनी रफ्तार में अब भी ये 9 स्टॉक
गोली की रफ्तार से भागा ये स्टॉक! 15% की आई तेजी, मिलेगा डिविडेंड का भी तोहफा; जानें कब है रिकॉर्ड डेट?
