बाजार खुलने से पहले झटका! GIFT Nifty 300 अंक टूटा, एशियाई बाजारों में भारी गिरावट, आज गैप डाउन ओपनिंग तय?

आज शेयर बाजार की शुरुआत कमजोर रहने के संकेत मिल रहे हैं. GIFT Nifty करीब 300 अंक गिरकर ट्रेड कर रहा है, जिससे बाजार में गैप डाउन ओपनिंग की संभावना है. एशियाई बाजारों में भी भारी गिरावट देखी जा रही है, खासकर Nikkei में 4 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट आई है. कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और ग्लोबल तनाव के कारण निवेशक सतर्क बने हुए हैं.

आज कैसी रह सकती है बाजार की चाल? Image Credit: Getty image

Gift Niftey: आज शेयर बाजार की शुरुआत कमजोर रहने के संकेत मिल रहे हैं. ग्लोबल मार्केट से मिल रहे संकेत और कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच निवेशक सतर्क नजर आ रहे हैं. GIFT Nifty करीब 300 अंक नीचे ट्रेड कर रहा है, जिससे साफ है कि बाजार की ओपनिंग गैप डाउन हो सकती है. वेस्ट एशिया में जारी तनाव का असर लगातार बाजार पर पड़ रहा है. निवेशक फिलहाल जोखिम लेने से बच रहे हैं और हर उछाल पर बिकवाली देखने को मिल रही है. ऐसे माहौल में बाजार की दिशा पूरी तरह ग्लोबल संकेतों और तेल की कीमतों पर निर्भर दिख रही है.

GIFT Nifty से मिले कमजोर संकेत

GIFT Nifty करीब 22825 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है और इसमें लगभग 306 अंकों की गिरावट देखी गई है. इससे संकेत मिल रहा है कि भारतीय बाजार की शुरुआत कमजोर रह सकती है.

सोर्स: Trading View

ग्लोबल मार्केट का हाल

एशियाई बाजारों में भी कमजोरी दिख रही है. जापान का Nikkei करीब 4 प्रतिशत से ज्यादा गिरा है. हांगकांग का Hang Seng और चीन का Shanghai Composite भी दबाव में हैं. हालांकि अमेरिका का Dow Jones Futures हल्की बढ़त के साथ ट्रेड कर रहा है.

इंडेक्स का नामलेटेस्ट लेवलआज का बदलाव
GIFT Nifty22825-306 (-1.32%)
Dow Jones Futures45,597.51+20.04 (+0.04%)
Nikkei 22551,160.00-2,212.53 (-4.15%)
Hang Seng25,277.32-223.26 (-0.88%)
Shanghai Composite3,957.05-49.50 (-1.24%)

कमोडिटी बाजार में हलचल

कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है. क्रूड ऑयल करीब 98 डॉलर के आसपास है, जबकि ब्रेंट क्रूड 111 डॉलर के पास बना हुआ है. सोने की कीमतों में गिरावट देखी गई है, जबकि चांदी में भी कमजोरी बनी हुई है.

निफ्टी और बैंक निफ्टी के अहम स्तर

निफ्टी के लिए 23,000 का स्तर बेहद अहम बना हुआ है. अगर यह स्तर टूटता है तो 22,930 तक गिरावट आ सकती है! वहीं बैंक निफ्टी 53,000 से 54,500 के दायरे में बना हुआ है. HDFC Bank से जुड़ी खबरों के कारण इस सेक्टर पर खास नजर रहेगी.

किन शेयरों पर रहेगी नजर

आज L&T, वेदांता और माइक्रोफाइनेंस से जुड़े शेयर फोकस में रह सकते हैं. वेदांता आज अपना तीसरा अंतरिम डिविडेंड घोषित कर सकती है. वेस्ट एशिया में जारी जंग और तेल की कीमतों में अस्थिरता बाजार के लिए सबसे बड़ा जोखिम बना हुआ है. आज बाजार की शुरुआत कमजोर रहने की संभावना है और निवेशकों को सतर्क रहने की जरूरत है.

डेटा सोर्स: NSE, Groww, Trading View, CNBC

इसे भी पढ़ें- 3 महीने में 432% तक चढ़े 5 स्टॉक्स, 2 बने मल्टीबैगर; भाव ₹20 से कम, जानें कौन है असली रिटर्न किंग?

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.