टोल देकर होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहें जहाज, ईरान वसूल रहा 2 मिलियन डॉलर; समझें पूरा मामला
Iran ने युद्ध के बीच Strait of Hormuz से गुजरने वाले कुछ जहाजों पर 2 मिलियन डॉलर तक की फीस लगाने की बात कही है. यह रास्ता दुनिया के तेल और गैस सप्लाई का अहम हिस्सा है. तनाव के चलते यहां समुद्री ट्रैफिक लगभग रुक गया है और ईंधन कीमतों में तेजी आई है.
Iran Strait of Hormuz: पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के चलते स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में ब्लाकेड जैसी स्थिति बनी हुई है. हालांकि कई रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि यह पूरी तरह बंद नहीं है और ईरान चुनिंदा जहाजों से टोल लेकर उन्हें गुजरने दे रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक तेहरान अब इस रास्ते से गुजरने वाले कुछ जहाजों से 2 मिलियन डॉलर तक वसूल रहा है. यह कदम युद्ध के बीच उठाया गया है. इससे ग्लोबल तेल सप्लाई पर असर पड़ रहा है और समुद्री ट्रैफिक लगभग ठप हो गया है.
जहाजों से फीस वसूल रहा है ईरान
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान के एक सांसद ने कहा कि युद्ध की लागत को देखते हुए यह फैसला लिया गया है. उनका कहना है कि यह ईरान की ताकत दिखाने का तरीका है. अब जो भी जहाज इस रास्ते से गुजरना चाहता है उसे भारी फीस देनी पड़ सकती है. हालांकि यह सभी जहाजों पर लागू नहीं है. ईरान चुनिंदा जहाजों को ही गुजरने दे रहा है.
ग्लोबल तेल सप्लाई पर पड़ा असर
हॉर्मुज स्ट्रेट दुनिया के लिए बेहद अहम समुद्री रास्ता है. यहां से करीब 20 फीसदी तेल और गैस की सप्लाई होती है. इस रास्ते में रुकावट आने से दुनिया भर में तेल की कीमतें बढ़ने लगी हैं. कई देश इस स्थिति को लेकर चिंतित हैं. अगर हालात ऐसे ही रहे तो ऊर्जा संकट और गहरा सकता है.
कुछ देशों को मिल रही राहत
रिपोर्ट के मुताबिक ईरान ने कुछ देशों के जहाजों को राहत दी है. जैसे भारत और जापान से जुड़े जहाजों को गुजरने की अनुमति मिली है. हाल ही में कुछ भारतीय जहाज सुरक्षित इस रास्ते से निकले हैं. इसके अलावा एक पाकिस्तानी तेल टैंकर भी यहां से गुजरने में सफल रहा है. इससे साफ है कि ईरान रणनीति के तहत फैसले ले रहा है.
ये भी पढ़ें- अब 14.2Kg वाले सिलेंडर में 10 किलो LPG! नए स्टीकर के साथ बिक्री की प्लानिंग, जानें कैसे कैलकुलेट होगा रेट
अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ा तनाव
Donald Trump ने ईरान को चेतावनी दी है कि वह इस रास्ते को पूरी तरह खोल दे. उन्होंने 48 घंटे का अल्टीमेटम भी दिया है. जवाब में ईरान ने भी कड़ा रुख अपनाया है. ईरान ने कहा है कि अगर उस पर हमला हुआ तो वह हॉर्मुज स्ट्रेट को पूरी तरह बंद कर देगा. इससे मिडिल ईस्ट में तनाव और बढ़ गया है.
Latest Stories
Gold and Silver Rate Today: सोना-चांदी धड़ाम, 6852 रुपये सस्ता हुआ येलो मेटल, सिल्वर के 12621 रुपये टूटे भाव, इस डर से बड़ी गिरावट
अब 14.2Kg वाले सिलेंडर में 10 किलो LPG! नए स्टीकर के साथ बिक्री की प्लानिंग, जानें कैसे कैलकुलेट होगा रेट
ईरान ने दी चेतावनी, एनर्जी ठिकानों पर हुआ हमला तो पूरी तरह बंद होगा होर्मुज; निशाने पर होंगे अमेरिकी एसेट्स
