Gold and Silver Rate Today: सोना-चांदी धड़ाम, 6852 रुपये सस्ता हुआ येलो मेटल, सिल्वर के 12621 रुपये टूटे भाव, इस डर से बड़ी गिरावट
Gold और Silver की कीमतों में 23 अप्रैल को बड़ी गिरावट दर्ज की गई. सोना गिरकर करीब 1 लाख 37 हजार रुपये पर आ गया जबकि चांदी 2 लाख 14 हजार रुपये के आसपास पहुंच गई. एक दिन और एक महीने दोनों में गिरावट देखी गई है. खासकर चांदी में एक महीने में 21 फीसदी तक की गिरावट आई है.
Gold Rate Today: गोल्ड और सिल्वर की कीमतों में 23 अप्रैल को गिरावट देखने को मिली. गोल्ड फ्यूचर 2 अप्रैल के लिए 6852 रुपये गिरकर 1 लाख 37 हजार 640 रुपये पर आ गया. वहीं सिल्वर फ्यूचर 5 मई के लिए 12621 रुपये की गिरावट के साथ 2 लाख 14 हजार 49 रुपये पर पहुंच गया. हालांकि बाद में सोने में थोड़ी रिकवरी हुई. और सोना 1,37,906 रुपये पर पहुंच गया. वहीं चांदी और टूट गई, वह 2,14,022 रुपये पर पहुंच गई. पिछले 1 हफ्ते से दोनों की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है. वहीं इस महीने अब तक चादीं की कीमतें 21 फीसदी तक टूट चुकी है.
सोने की कीमत में तेज गिरावट
सोने के फ्यूचर में एक दिन में करीब 4.70 फीसदी की गिरावट आई है. इसकी कीमत घटकर 1 लाख 37 हजार 708 रुपये रह गई है. वहीं एक महीने में सोना करीब 12.91 फीसदी टूट चुका है. जो थोड़ा रिकवर होकर 1,37,906 पर ट्रेड कर रहा था. इस गिरावट ने निवेशको को चौंका दिया है. आमतौर पर सोना सुरक्षित निवेश माना जाता है लेकिन अभी इसमें कमजोरी बनी हुई है.

चांदी में बड़ी गिरावट
चांदी की कीमतों में सोने से भी ज्यादा गिरावट दर्ज की गई है. एक दिन में इसमें 5.50 फीसदी की गिरावट आई है. वहीं एक महीने में यह 21.05 फीसदी तक टूट चुकी है. चांदी की कीमत 2 लाख 14 हजार रुपये के आसपास बनी हुई है. यह गिरावट बाजार में कमजोरी का संकेत दे रही है.

एक दिन और एक महीने का असर
अगर छोटे समय की बात करें तो एक दिन में भी दोनों धातुओ में गिरावट देखी गई है. लेकिन एक महीने के आंकड़े ज्यादा चिंता बढ़ाने वाले हैं. खासकर चांदी में आई 21 फीसदी की गिरावट निवेशको के लिए बड़ी खबर है. इससे साफ है कि बाजार में दबाव बना हुआ है.
1 हफ्ते में इतना गिरा सोना
गोल्ड की कीमतों में पूरे हफ्ते गिरावट का रुख बना रहा. 13 मार्च को सोना 1 लाख 58 हजार 399 रुपये पर था, जो 16 मार्च तक गिरकर 1 लाख 55 हजार 714 रुपये पर आ गया. इसके बाद भी लगातार कमजोरी जारी रही और 19 मार्च को यह 1 लाख 47 हजार 889 रुपये तक लुढ़क गया. इस गिरावट की बड़ी वजह डॉलर की मजबूती, मुनाफावसूली, बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी और ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद कम होना रही, जिससे सोने की मांग कमजोर पड़ी.
1 हफ्ते में टूटी चांदी
वहीं Silver में भी तेज गिरावट देखने को मिली. 13 मार्च को सिल्वर का भाव 2 लाख 60 हजार 488 रुपये प्रति किलो था, जो 20 मार्च तक घटकर 2 लाख 32 हजार 364 रुपये रह गया. यानी एक हफ्ते में करीब 28 हजार रुपये की बड़ी गिरावट आई. चांदी में गिरावट सोने से ज्यादा रही क्योंकि यह इंडस्ट्रियल मेटल भी है और आर्थिक अनिश्चितता का असर इस पर अधिक पड़ता है.
Latest Stories
टोल देकर होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहें जहाज, ईरान वसूल रहा 2 मिलियन डॉलर; समझें पूरा मामला
अब 14.2Kg वाले सिलेंडर में 10 किलो LPG! नए स्टीकर के साथ बिक्री की प्लानिंग, जानें कैसे कैलकुलेट होगा रेट
ईरान ने दी चेतावनी, एनर्जी ठिकानों पर हुआ हमला तो पूरी तरह बंद होगा होर्मुज; निशाने पर होंगे अमेरिकी एसेट्स
