खुलते ही धड़ाम हुआ शेयर बाजार, Sensex 1400 व Nifty 400 से अधिक अंक टूटा; चंद मिनटों में निवेशकों के ₹8.25 लाख करोड़ स्वाहा

23 मार्च को शेयर बाजार कमजोर खुला, सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट देखी गई. गिरावट के चलते निवेशकों को बड़ा झटका लगा और BSE मार्केट कैप में तेज गिरावट आई. कुल मिलाकर निवेशकों की संपत्ति में करीब ₹8.25 लाख करोड़ की कमी दर्ज की गई, जिससे बाजार में डर का माहौल बना.

गिरावट में बाजार Image Credit: canva & AI

Share Market Opening Bell: भारतीय शेयर बाजार की सोमवार (23 मार्च) को कमजोर शुरुआत हुई. बीएसई सेंसेक्स 800.38 अंक गिरकर 73,732.58 पर खुला, जबकि निफ्टी 50 भी 290.15 अंक टूटकर 22,824.35 पर ओपन हुआ. बाजार खुलने के बाद गिरावट और गहरी हो गई. सुबह 9:16 बजे सेंसेक्स 1,433.83 अंक यानी 1.92% की गिरावट के साथ 73,099.13 पर कारोबार करता दिखा. वहीं निफ्टी 440.95 अंक यानी 1.91% टूटकर 22,673.55 पर ट्रेड करता नजर आया.

निवेशकों के 8.25 लाख करोड़ स्वाहा

शेयर बाजार में हालिया गिरावट का असर निवेशकों की संपत्ति पर साफ देखने को मिला. बाजार में कमजोरी के चलते कुल मार्केट वैल्यू में गिरावट आई, जिससे निवेशकों को नुकसान उठाना पड़ा.

BSE के मुताबिक, आज सुबह ओपनिंग से पहले बीएसई की कंपनियों का कुल मार्केट कैप ₹4,28,76,298.38 करोड़ था जो सुबह करीब 9:20 बजे घटकर ₹4,20,51,276.89 करोड़ पर आ गया. यानी इस गिरावट के चलते निवेशकों की संपत्ति में करीब ₹8,25,021.49 करोड़ की कमी दर्ज की गई.

शेयरों का हाल

एशियन मार्केट का हाल

  • 23 मार्च को एशियाई शेयर बाजारों में कमजोरी का माहौल देखने को मिला. जापान, हांगकांग और दक्षिण कोरिया के प्रमुख इंडेक्स लाल निशान में कारोबार करते दिखे, जिससे निवेशकों का सेंटीमेंट दबाव में रहा.
  • जापान का निक्केई 225 इंडेक्स 1,790.30 अंक यानी 3.35% की बड़ी गिरावट के साथ 51,582.23 पर ट्रेड करता दिखा. वहीं हांगकांग का हैंग सेंग इंडेक्स भी 816.24 अंक यानी 3.23% टूटकर 24,461.09 पर आ गया.
  • दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स भी दबाव में रहा और 332.66 अंक यानी 5.75% की भारी गिरावट के साथ 5,448.54 पर कारोबार करता दिखा.

इसे भी पढ़ें- 3 महीने में 432% तक चढ़े 5 स्टॉक्स, 2 बने मल्टीबैगर; भाव ₹20 से कम, जानें कौन है असली रिटर्न किंग?

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.