1-2 नहीं… इस हफ्ते 9 कंपनियों के बड़े कॉरपोरेट एक्शन, डिविडेंड से लेकर बोनस और स्टॉक स्प्लिट तक मौका ही मौका

इस हफ्ते शेयर बाजार में 9 कंपनियों में बड़े कॉरपोरेट एक्शन देखने को मिलेंगे. इनमें डिविडेंड, बोनस शेयर और स्टॉक स्प्लिट शामिल हैं. Castrol India, PFC, Angel One और Vedanta जैसी कंपनियां निवेशकों को फायदा देने वाली हैं. इन सभी के लिए अलग-अलग रिकॉर्ड डेट तय की गई है. निवेशकों के लिए जरूरी है कि वे रिकॉर्ड डेट से पहले शेयर रखें, तभी उन्हें इनका लाभ मिलेगा.

डिविडेंड स्टॉक्स Image Credit: @Money9live

Dividend Stocks: इस हफ्ते कई कंपनियों में कॉरपोरेट एक्शन होने वाले हैं, जो निवेशकों के लिए मौके भी बना सकते हैं. डिविडेंड, बोनस और स्टॉक स्प्लिट जैसे फैसले शेयरों में हलचल ला सकते हैं. इसलिए भले ही बाजार दबाव में हो, लेकिन कुछ खास स्टॉक्स पर नजर रखना जरूरी है. इस हफ्ते कुल 9 कंपनियां कॉरपोरेट एक्शन के कारण चर्चा में रहेंगी. अगर आपने इन कंपनियों के शेयर सही समय पर खरीदे हैं, तो आपको इसका फायदा मिल सकता है.

सोमवार को इन कंपनियों के रिकॉर्ड डेट

  • Castrol India ने ₹5.25 प्रति शेयर डिविडेंड घोषित किया है.
  • India Glycols ने ₹7.5 और PFC ने ₹3.25 प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान किया है.
  • TIL कंपनी ₹200 करोड़ जुटाने के लिए राइट्स इश्यू ला रही है.

मंगलवार का अपडेट

Kilitch Drugs ने 1:1 बोनस शेयर देने का ऐलान किया है. यानी एक शेयर पर एक अतिरिक्त शेयर मिलेगा. V2 Retail अपने शेयर को 1:10 के रेश्यो में बांटेगी. यानी एक शेयर 10 छोटे शेयरों में बदल जाएगा.

गुरुवार को बड़े अपडेट

  • Angel One ₹1.75 प्रति शेयर डिविडेंड दे रही है.
  • Samvardhana Motherson ₹0.35 प्रति शेयर डिविडेंड देगी.
  • Vedanta की बोर्ड मीटिंग में डिविडेंड पर फैसला हो सकता है.
कंपनी का नामकॉरपोरेट एक्शनविवरणरिकॉर्ड डेट
Castrol Indiaडिविडेंड₹5.25 प्रति शेयर23 मार्च (सोमवार)
India Glycolsडिविडेंड₹7.5 प्रति शेयर23 मार्च (सोमवार)
PFC (Power Finance Corp)डिविडेंड₹3.25 प्रति शेयर23 मार्च (सोमवार)
TILराइट्स इश्यू₹200 करोड़ जुटाने की योजना23 मार्च (सोमवार)
Kilitch Drugsबोनस शेयर1:1 (1 शेयर पर 1 बोनस)24 मार्च (मंगलवार)
V2 Retailस्टॉक स्प्लिट1:10 (₹10 से ₹1 फेस वैल्यू)25 मार्च (बुधवार)
Angel Oneडिविडेंड₹1.75 प्रति शेयर27 मार्च (गुरुवार)
Samvardhana Mothersonडिविडेंड₹0.35 प्रति शेयर27 मार्च (गुरुवार)
Vedantaडिविडेंड (संभावित)बोर्ड मीटिंग में फैसला27 मार्च (गुरुवार)

निवेशकों के लिए क्या मतलब

कॉरपोरेट एक्शन से शेयरों में हलचल बढ़ती है. ऐसे में निवेशकों को रिकॉर्ड डेट का ध्यान रखना जरूरी है. बाजार भले ही कमजोर दिख रहा हो, लेकिन इस हफ्ते कुछ शेयरों में खास मौके बन सकते हैं.

इसे भी पढ़ें- 3 महीने में 432% तक चढ़े 5 स्टॉक्स, 2 बने मल्टीबैगर; भाव ₹20 से कम, जानें कौन है असली रिटर्न किंग?

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.