बिकवाली से दिग्गजों का बुरा हाल! टॉप-10 कंपनियों में ₹1 लाख करोड़ की गिरावट, HDFC Bank बना बिग लूजर!

मार्केट वैल्यू के लिहाज से Reliance Industries देश की सबसे बड़ी कंपनी बनी हुई है. इसके बाद HDFC Bank, Bharti Airtel, State Bank of India, ICICI Bank, TCS, Bajaj Finance, Infosys, LIC और Hindustan Unilever का नंबर आता है.

शेयरों में गिरावट. Image Credit: Canva

पिछले हफ्ते शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच टॉप-10 सबसे वैल्यूएबल कंपनियों में से 5 कंपनियों के मार्केट कैप में कुल मिलाकर करीब 1 लाख करोड़ रुपये की गिरावट दर्ज की गई. इस गिरावट में सबसे बड़ा नुकसान HDFC Bank को हुआ. एक्सपर्ट्स के मुताबिक हफ्ते के शुरुआती तीन दिन बाजार में तेजी रही, लेकिन गुरुवार की तेज गिरावट ने सारी बढ़त मिटा दी, जिसके बाद आखिरी दिन भी बाजार में उतार-चढ़ाव बना रहा.

इन कंपनियों को लगा झटका

सबसे ज्यादा गिरावट HDFC Bank के मार्केट कैप में देखने को मिली, जो करीब 56,124 करोड़ रुपये घटकर 12,01,267 करोड़ रुपये रह गया. इसके अलावा, Hindustan Unilever का मार्केट कैप 18,009 करोड़ रुपये घटकर 4,89,631 करोड़ रुपये हो गया. Bajaj Finance का वैल्यूएशन 15,338 करोड़ रुपये घटकर 5,16,715 करोड़ रुपये पर आ गया. TCS का मार्केट कैप 7,127 करोड़ रुपये घटकर 8,64,940 करोड़ रुपये रह गया, जबकि ICICI Bank का मार्केट कैप 6,171 करोड़ रुपये घटकर 8,91,673 करोड़ रुपये पर आ गया. कुल मिलाकर इन पांच कंपनियों का मार्केट कैप करीब 1,02,771 करोड़ रुपये कम हुआ.

इन शेयरों ने दी राहत

जहां कुछ कंपनियों में गिरावट रही, वहीं Reliance Industries, Bharti Airtel, State Bank of India, Infosys और LIC जैसे शेयरों ने बाजार को सहारा दिया.

  • Reliance Industries का मार्केट कैप 45,942 करोड़ रुपये बढ़कर 19,14,235 करोड़ रुपये हो गया.
  • Bharti Airtel का वैल्यूएशन 24,462 करोड़ रुपये बढ़कर 10,52,893 करोड़ रुपये पहुंच गया.
  • State Bank of India का मार्केट कैप 10,707 करोड़ रुपये बढ़कर 9,76,968 करोड़ रुपये हो गया.
  • वहीं LIC का मार्केट कैप 2,624 करोड़ रुपये और Infosys का 2,473 करोड़ रुपये बढ़ा.

कौन है सबसे वैल्यूएबल कंपनी?

मार्केट वैल्यू के लिहाज से Reliance Industries देश की सबसे बड़ी कंपनी बनी हुई है. इसके बाद HDFC Bank, Bharti Airtel, State Bank of India, ICICI Bank, TCS, Bajaj Finance, Infosys, LIC और Hindustan Unilever का नंबर आता है.

इसे भी पढ़ें- चॉइस ब्रोकरेज का बड़ा दांव! दिया 3 स्टॉक्स पर BUY कॉल, अगले हफ्ते मिल सकता है तगड़ा रिटर्न

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.