बाजार में उतार-चढ़ाव, निफ्टी 25,000 के करीब, मीडिया- रियल्टी शेयरों चढ़े, मेटल और फार्मा शेयर गिरे
हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन यानी आज बाजार हरे निशान में खुला. इसके पहले 16 जून को भी बाजार में शानदार तेजी रही थी. इस दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों में 17 में तेजी रही थी. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 66 अंकों की तेजी के साथ 81,862 के लेवल पर, वहीं निफ्टी 7 अंक की मामूली तेजी के साथ 24,954 के स्तर पर कारोबार कर रहा था.

Stock Market Opening Bell: कल की तेजी के बाद आज बाजार की शुरुआत हरे निशान में हुई. हालांकि कुछ ही देर बाद लाल निशान में गया, फिर हरे निशान में आ गया. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 66 अंकों की तेजी के साथ 81,862 के लेवल पर, वहीं निफ्टी 7 अंक की मामूली तेजी के साथ 24,954 के स्तर पर कारोबार कर रहा था. इस दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों में 17 में तेजी और 13 में गिरावट देखने को मिली. इसके अलावा निफ्टी के सभी सेक्टोरल इंडेक्स में तेजी मीडिया और रियल्टी शेयरों में देखने को मिली. वहीं मेटल और फार्मा शेयरों में गिरावट देखने को मिला.
रुपया मंगलवार को थोड़ा मजबूत हुआ
मंगलवार, 17 जून को भारतीय रुपया हल्की बढ़त के साथ खुला. रुपये की शुरुआत 86.01 प्रति डॉलर पर हुई, जो कि सोमवार के बंद भाव 86.07 प्रति डॉलर से थोड़ा बेहतर है.
Tanla Platforms में जोरदार रैली
आज, शुरुआती काकोबार में Tanla Platforms में जोरदार रैली देखने को मिला. इस दौरान कंपनी के शेयर 6 फीसदी से ज्यादा उछलकर 700 रुपये पर पहुंच गया. दरअसल, कंपनी ने 175 करोड़ रुपये तक के शेयर बायबैक की घोषणा की है. इसके तहत कंपनी 20 लाख शेयर 875 रुपये प्रति शेयर की दर से टेंडर ऑफर के जरिए खरीदेगी.
Vishal Mega Mart में बिकवाली
17 जून को शुरुआती कारोबार में Vishal Mega Mart में भारी बिकवाली देखने को मिला. इस दौरान ये शेयर 7 फीसदी से ज्यादा गिर गया. इसके पीछे की वजहCNBC TV18 की एक रिपोर्ट है. इसके अनुसार, प्रमोटर संस्था Samayat Services LLP कंपनी में अपनी 10 फीसदी हिस्सेदारी ब्लॉक डील के जरिए बेच सकती है.
टाटा मोटर्स आज भी गिरा
टाटा मोटर्स के शेयरों में आज भी गिरावट देखने को मिला. शुरुआती कारोबार में टाटा मोटर्स 0.93 फीसदी गिरकर 680 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा था.
सेंसेक्स के शेयरों का हाल

निफ्टी के टॉप-5 गेनर
शेयर का नाम | ओपेन प्राइस | हाई | लो | पिछला बंद भाव | अंतिम भाव (LTP) | % बदलाव |
---|---|---|---|---|---|---|
एक्सिस बैंक | ₹1,215.40 | ₹1,226.00 | ₹1,213.40 | ₹1,215.40 | ₹1,226.00 | +0.87% |
कोटक बैंक | ₹2,139.00 | ₹2,155.80 | ₹2,130.20 | ₹2,139.00 | ₹2,150.40 | +0.53% |
एनटीपीसी | ₹334.00 | ₹335.75 | ₹333.10 | ₹333.70 | ₹335.20 | +0.45% |
श्रीराम फाइनेंस | ₹679.80 | ₹679.80 | ₹675.95 | ₹676.15 | ₹678.70 | +0.38% |
पावरग्रिड | ₹288.65 | ₹290.45 | ₹288.00 | ₹288.65 | ₹289.45 | +0.28% |
निफ्टी के टॉप-5 लूजर
शेयर का नाम | ओपेन प्राइस | हाई | लो | पिछला बंद भाव | अंतिम भाव (LTP) | % बदलाव |
---|---|---|---|---|---|---|
ओएनजीसी | ₹256.94 | ₹257.09 | ₹252.55 | ₹256.79 | ₹252.88 | –1.52% |
टाटा मोटर्स | ₹686.10 | ₹686.15 | ₹677.00 | ₹686.65 | ₹677.30 | –1.36% |
इंडसइंड बैंक | ₹820.00 | ₹820.95 | ₹811.55 | ₹821.25 | ₹812.75 | –1.04% |
सन फार्मा | ₹1,680.00 | ₹1,681.70 | ₹1,665.00 | ₹1,685.30 | ₹1,668.00 | –1.03% |
टाइटन कंपनी | ₹3,428.00 | ₹3,437.60 | ₹3,404.10 | ₹3,438.10 | ₹3,406.80 | –0.91% |
एशियाई बाजारों में रुझान (सुबह के 9 बजे तक)
- गिफ्ट निफ्टी शुरुआती कारोबार में 50 अंकों की तेजी देखने को मिली.
- जापान के निक्केई में 200 अंकों की तेजी रही थी.
- हैंग सेंग में 60 अंकों की गिरावट देखने को मिली.
- ताइवान के बाजार में 147 अंकों की मजबूती देखने को मिली.
- कोरियाई बाजार कोस्पी में 0.34 फीसदी की तेजी रही.
- सिंगापुर के बाजार में 0.42 फीसदी की बढ़त देखने को मिली.
कल बाजार में रही तेजी
बीते दिन बाजार में तेजी रही थी. सेंसेक्स 677 अंक चढ़कर 81,796 के स्तर पर बंद हुआ था. वहीं निफ्टी भी 227 अंक उछलकर 24,946 के लेवल पर बंद हुआ था. इस दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 27 में तेजी और 3 में गिरावट देखने को मिली थी. आज एनर्जी, बैंकिंग, IT और FMCG शेयर्स में बढ़त देखने को मिली थी. टेक महिंद्रा, ITC और इंफोसिस के शेयर करीब 2 फीसदी चढ़े थे.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories

ऑर्डर पर ऑर्डर! इस PSU स्टॉक ने पकड़ी रफ्तार, क्या निवेशकों के लिए बनेगा सुनहरा मौका?

शेयर है या कुबेर का खजाना! गिरते बाजार में भी पैसों की बारिश; निवेशकों ने 1 घंटे में कमाए ₹619.01 करोड़

75 रुपये के इस छुटकू शेयर ने निवेशकों को बनाया मालामाल, 5 दिन में 50% उछला; आज भी दिखी तेजी
