बाजार की खुशी काफूर! सीजफायर पर ब्रेक के बादल से कमजोर खुला बाजार, सेंसेक्स 589 अंक टूटा, निफ्टी 23,900 के नीचे पहुंचा
सीजफायर पर बढ़ते संदेह के चलते गुरुवार को Sensex और Nifty 50 में कमजोरी देखने को मिली. GIFT Nifty में गिरावट और एशियाई बाजारों की कमजोरी से सेंटीमेंट दबाव में रहा. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के दोबारा बंद होने से कच्चे तेल की चिंता दोबारा बढ़ गई है. यही वजह है कि आज तेल की कीमतों में दोबारा उछाल देखने को मिला.
Share Market Opening: अमेरिका-ईरान सीजफायर को लेकर मार्केट बुधवार को बम-बम कर रहा था, लेकिन मार्केट की ये खुशी 24 घंटे में ही काफूर हो गई. क्योंकि लेबनान पर इजरायल के अटैक से ईरान भड़क गया है. नतीजतन सीजफायर पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं. इसी अनश्चितता का असर गुरुवार को शेयर बाजार पर भी देखने को मिला. 9 अप्रैल को Sensex 589 अंक यानी 0.76% गिरकर 76,973 पर खुला, जबकि Nifty 50 147 अंक यानी 0.7% टूटकर 23,822 के स्तर पर खुला.
बढ़ती अनिश्चितता के बीच गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार कमजोर शुरुआत कर सकता है. शुरुआती उत्साह अब ठंडा पड़ता नजर आ रहा है, क्योंकि सीजफायर के उल्लंघन की खबरों ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है. इसी का असर ग्लोबल बाजारों और GIFT Nifty पर भी दिख रहा है, जो करीब 117 अंकों की गिरावट के साथ 23,940 के आसपास ट्रेड कर रहा है.
एशियाई बाजारों में दबाव
एशियाई बाजारों में गिरावट देखने को मिली. Nikkei 225 0.59% गिरा, जबकि KOSPI में 0.90% की कमजोरी रही. इसके अलावा अन्य प्रमुख इंडेक्स भी लाल निशान में कारोबार करते नजर आए, जो कमजोर ग्लोबल सेंटीमेंट को दर्शाता है.
वॉल स्ट्रीट में शानदार तेजी
अमेरिकी बाजारों में बुधवार को जोरदार तेजी देखने को मिली. Dow Jones Industrial Average 2.85% उछलकर 47,910.79 पर बंद हुआ, जबकि S&P 500 और Nasdaq Composite में भी 2.5% से ज्यादा की बढ़त दर्ज की गई. यह तेजी सीजफायर की शुरुआती खबरों से आई थी.
सीजफायर पर क्यों बढ़ा संशय?
मिडिल ईस्ट में संघर्ष अभी भी जारी है. ईरान की ओर से हमले और इजरायल की जवाबी कार्रवाई से हालात पूरी तरह सामान्य नहीं हुए हैं. साथ ही Strait of Hormuz अब भी पूरी तरह खुला नहीं है, जिससे तेल सप्लाई पर दबाव बना हुआ है.
तेल में फिर तेजी, सोना स्थिर
कच्चे तेल की कीमतों में दोबारा उछाल देखने को मिला. Brent Crude 2.73% बढ़कर 97.34 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया, जबकि WTI Crude Oil भी 3.17% चढ़ा. वहीं सोने की कीमतें स्थिर रहीं, क्योंकि निवेशक फिलहाल सतर्क रुख अपनाए हुए हैं.
रुपये पर दबाव
सीजफायर की अनिश्चतता के चलते ग्लोबल मार्केट में हलचल है. इससे रुपये पर दबाव दिखा. गुरुवार को रुपया 92.66 प्रति डॉलर पर खुला, जो बुधवार के 92.58 प्रति डॉलर के बंद स्तर से कमजोर शुरुआत को दिखाता है.
डॉलर में हलचल
डॉलर इंडेक्स में मामूली मजबूती देखने को मिली. यह 99.09 के स्तर पर पहुंच गया, जबकि यूरो और पाउंड में हल्की कमजोरी रही. ये संकेत देते हैं कि निवेशक अभी भी सुरक्षित निवेश विकल्पों की तलाश में हैं.
TCS के रिजल्ट पर नजर, ये शेयर लुढ़के
Tata Consultancy Services आज Q4 नतीजों का ऐलान करने वाली पहली बड़ी कंपनी होगी, जिससे IT सेक्टर के अर्निंग सीजन की शुरुआत होगी. नतीजों से पहले शेयरों में खास हलचल नहीं दिख रही है, क्योंकि निवेशक कमजोर तिमाही और धीमी ग्रोथ की आशंका को लेकर सतर्क हैं. शेयर की वर्तमान कीमत 2566.30 है, ये 0.28 फीसदी की तेजी के साथ ट्रेड कर रहा है. वहीं कुछ शेयर जैसे Adani Ports और Infosys जैसे दिग्गज शुरुआती कारोबार में 2 फीसदी तक टूट गए.
टॉप गेनर्स और लूजर्स


कल बाजार में आई थी जोरदार तेजी
बुधवार को भारतीय बाजार में जबरदस्त उछाल देखा गया था. Sensex 2,946 अंकों की छलांग लगाकर 77,562.90 पर बंद हुआ, जबकि Nifty 50 873 अंकों की तेजी के साथ 23,997.35 पर बंद हुआ था.
Latest Stories
52 वीक हाई से 32% सस्ता मिल रहा ये स्टॉक, मुकुल अग्रवाल ने खरीदे 4 लाख शेयर, दिग्गज की एंट्री से 9% चढ़े
Gold-Silver Rate Today: ₹450 टूटा सोना, चांदी ₹3,570 लुढ़की! सीजफायर के बाद फिर बढ़ा तनाव
विदेशी बैंक से डील के बावजूद Shriram Finance लुढ़का, बुधवार को 10% थी तेजी, क्या खरीदने का मौका?
