अगले हफ्ते इन 5 शेयरों पर रहेगी पैनी नजर, मिल रहा बोनस और स्प्लिट का फायदा! देखें पूरी लिस्ट
एक्स बोनस और स्टॉक स्प्लिट जैसे कॉर्पोरेट एक्शन के चलते इन 5 शेयरों में अगले हफ्ते ट्रेडिंग वॉल्यूम और वोलैटिलिटी बढ़ सकती है. ऐसे में शॉर्ट टर्म ट्रेडर्स के लिए मौके बन सकते हैं. इस लिस्ट में शामिल शेयर अलग-अलग सेक्टर के हैं. आइए इन शेयरों को एक-एक कर विस्तार से जानते हैं.
हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन बाजार ने बढ़त के साथ क्लोजिंग दी. सेंसेक्स 325.7 अंक यानी 0.44 प्रतिशत चढ़कर 74,532.96 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 112.3 अंक यानी 0.49 प्रतिशत की तेजी के साथ 23,114.5 पर क्लोज हुआ. हालांकि पिछले 5 ट्रेडिंग सेशन में बाजार में हल्की कमजोरी रही, जिसकी वजह ग्लोबल जियो पॉलिटिकल टेंशन रही. अब आने वाले हफ्ते में 5 स्टॉक्स में खास हलचल देखने को मिल सकती है, क्योंकि ये एक्स बोनस और एक्स स्प्लिट ट्रेड करेंगे.
Manbro Industries Limited
इस कंपनी का स्टॉक शुक्रवार को 924.95 रुपये पर बंद हुआ, जो करीब 4 प्रतिशत की तेजी के साथ रहा. कंपनी ने 1:10 स्टॉक स्प्लिट का ऐलान किया है, जिसमें 10 रुपये फेस वैल्यू का 1 शेयर टूटकर 1 रुपये फेस वैल्यू के 10 शेयर में बदल जाएगा. इसकी रिकॉर्ड डेट 25 मार्च 2026 तय की गई है.
कंपनी आयुर्वेदिक और एलोपैथिक दवाओं की प्रोसेसिंग, सप्लाई और एक्सपोर्ट का काम करती है.
V2 Retail Limited
शुक्रवार को इस कंपनी का शेयर 1,918.5 रुपये पर बंद हुआ, जो करीब 1 प्रतिशत ऊपर रहा. कंपनी ने भी 1:10 स्टॉक स्प्लिट का ऐलान किया है. इसकी रिकॉर्ड डेट 26 मार्च 2026 है.
यह कंपनी भारत के टियर-2 और टियर-3 शहरों में गारमेंट्स और टेक्सटाइल रिटेल बिजनेस में काम करती है.
Avax Apparels and Ornaments Limited
शुक्रवार को इस कंपनी के शेयर 5 प्रतिशत अपर सर्किट लगाकर 315.65 रुपये के स्तर पर पहुंच गए. कंपनी ने 1:2 स्टॉक स्प्लिट का ऐलान किया है, जिसमें 10 रुपये फेस वैल्यू का 1 शेयर टूटकर 5 रुपये फेस वैल्यू के 2 शेयर में बदलेगा. रिकॉर्ड डेट 27 मार्च 2026 है.
कंपनी निटेड कपड़े के होलसेल ट्रेड और सिल्वर ज्वेलरी के ऑनलाइन रिटेल में काम करती है.
Kilitch Drugs India Limited
इसके शेयर शुक्रवार को 317 रुपये पर बंद हुए, जो 1 प्रतिशत से ज्यादा गिरावट के साथ रहा. कंपनी ने 1:1 बोनस शेयर का ऐलान किया है, यानी निवेशकों को हर 1 शेयर पर 1 अतिरिक्त शेयर मिलेगा. रिकॉर्ड डेट 24 मार्च 2026 तय की गई है.
यह कंपनी फार्मास्युटिकल फॉर्मुलेशन के मैन्युफैक्चरिंग और सप्लाई में काम करती है.
Times Green Energy (India) Limited
शुक्रवार को इसके शेयर 5 प्रतिशत लोअर सर्किट के साथ 84.46 रुपये पर बंद हुए. कंपनी ने 1:1 बोनस शेयर का ऐलान किया है, जिसकी रिकॉर्ड डेट 24 मार्च 2026 है.
यह कंपनी एग्रो प्रोडक्ट्स, एग्रोकेमिकल्स और सैनिटरी प्रोडक्ट्स के बिजनेस में सक्रिय है.
इसे भी पढ़ें- इस शेयर ने 1 लाख को ₹32 लाख बनाया, कर्ज लगभग जीरो, एक साल के निचले स्तर से 193% भागा स्टॉक
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
