Stocks to Watch : NCC, Premier Energies, SAIL समेत फोकस में रहेंगे ये शेयर, रडार पर रखें स्टॉक्स
18 मई को शेयर बाजार में कई कंपनियों के तिमाही नतीजे, बड़े ऑर्डर और निवेश से जुड़ी खबरों के चलते कुच चुनिंदा स्टॉक्स फोकस में रहेंगे. UNO Minda, Tata Steel, Power Grid, SAIL और Premier Energies ने मजबूत प्रदर्शन किया, जबकि NCC, Bajaj Electricals और KEC International के नतीजे कमजोर रहे. Vodafone Idea, Coal India और RBL Bank भी अहम अपडेट्स के चलते चर्चा में रहेंगे.
आज सोमवार, 18 मई से बाजार के लिए नए हफ्ते की शुरुआत हो रही है. कई कंपनियों के तिमाही नतीजे, बड़े ऑर्डर, निवेश और मर्जर से जुड़ी अहम खबरों के चलते चुनिंदा शेयर फोकस में रह सकते हैं. कुछ कंपनियों ने शानदार मुनाफा दर्ज किया है, जबकि कुछ के नतीजे उम्मीद से कमजोर रहे हैं. ऐसे में ट्रेडर्स और निवेशकों की नजर इन स्टॉक्स पर बनी रह सकती है.
NCC Limited
NCC Limited का चौथी तिमाही प्रदर्शन कमजोर रहा. कंपनी का नेट प्रॉफिट करीब 19 प्रतिशत घटकर 206 करोड़ रुपये रह गया, जिससे कारोबार पर दबाव के संकेत मिले हैं.
Bajaj Electricals
कंपनी Bajaj Electricals को चौथी तिमाही में 67.5 करोड़ रुपये का घाटा हुआ. पिछले साल इसी अवधि में कंपनी मुनाफे में थी, लेकिन कमजोर ऑपरेटिंग प्रदर्शन और एकमुश्त खर्च के कारण नतीजे प्रभावित रहे.
Pace Digitek
Pace Digitek को 709 करोड़ रुपये का बड़ा ऑर्डर मिला है. यह प्रोजेक्ट तमिलनाडु में Battery Energy Storage System से जुड़ा है, जिसमें डिजाइन, इंस्टॉलेशन और कमीशनिंग का काम शामिल है.
UNO Minda
इस कंपनी ने चौथी तिमाही में मजबूत प्रदर्शन किया. कंपनी का मुनाफा 22 प्रतिशत बढ़कर 325 करोड़ रुपये पहुंच गया, जबकि आय और EBITDA में भी अच्छी बढ़त दर्ज की गई.
Delhivery
Delhivery का चौथी तिमाही मुनाफा लगभग स्थिर रहा और यह 73.4 करोड़ रुपये दर्ज किया गया. हालांकि कंपनी की आय सालाना आधार पर 30 प्रतिशत बढ़कर 2,850 करोड़ रुपये पहुंच गई. पूरे वित्त वर्ष 2026 में भी रेवेन्यू में करीब 18 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखने को मिली.
Vodafone Idea
टेलीकॉम कंपनी Vodafone Idea ने चौथी तिमाही में घाटे से उबरते हुए 51,970 करोड़ रुपये का कंसॉलिडेटेड प्रॉफिट दर्ज किया. AGR री-वैल्यूएशन और एक्सेप्शनल गेन की वजह से कंपनी के नतीजों में बड़ा सुधार देखने को मिला. कंपनी ने 4,730 करोड़ रुपये के फुल कन्वर्टिबल वारंट्स जारी करने की मंजूरी भी दी है, जिससे 5G विस्तार और कर्ज कम करने में मदद मिल सकती है.
Power Finance Corporation
Power Finance Corporation ने REC Limited के साथ मर्जर प्रक्रिया को आगे बढ़ा दिया है. दोनों सरकारी NBFC पावर सेक्टर फाइनेंसिंग में बड़ी भूमिका निभाती हैं और मर्जर के बाद मजबूत इकाई बनने की उम्मीद है.
Power Grid Corporation of India
Power Grid Corporation of India ने चौथी तिमाही में मजबूत नतीजे पेश किए. कंपनी का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट 9.7 प्रतिशत बढ़कर 4,546 करोड़ रुपये पहुंच गया, जो बाजार अनुमान से बेहतर रहा.
Tata Steel
टाटा ग्रुप की स्टील इस कंपनी ने चौथी तिमाही में 2,965 करोड़ रुपये का कंसॉलिडेटेड प्रॉफिट दर्ज किया. कंपनी की आय और ऑपरेटिंग प्रदर्शन मजबूत रहा, हालांकि उसे 340 करोड़ रुपये का विशेष नुकसान भी उठाना पड़ा. कंपनी ने TM International Logistics में अतिरिक्त हिस्सेदारी खरीदने को मंजूरी दी है.
KEC International
KEC International का चौथी तिमाही प्रदर्शन कमजोर रहा. कंपनी का नेट प्रॉफिट 28 प्रतिशत घटकर 193 करोड़ रुपये रह गया, जबकि रेवेन्यू भी 7 प्रतिशत गिरकर 6,390 करोड़ रुपये पहुंच गया.
RBL Bank
RBL Bank को Emirates NBD की तरफ से बड़ा निवेश मिलने का रास्ता साफ हो गया है. बैंक में 74 प्रतिशत तक हिस्सेदारी बढ़ाने की मंजूरी मिल चुकी है, जिससे पूंजी स्थिति मजबूत होने की उम्मीद है.
Hindustan Copper
Hindustan Copper ने चौथी तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया. कंपनी का मुनाफा बढ़कर 444 करोड़ रुपये पहुंच गया, जबकि रेवेन्यू और EBITDA में भी मजबूत बढ़त दर्ज की गई.
SAIL
Steel Authority of India Limited यानी SAIL ने चौथी तिमाही में 46 प्रतिशत मुनाफे की बढ़ोतरी दर्ज की. कंपनी का प्रॉफिट 1,836 करोड़ रुपये पहुंच गया, जो बाजार की उम्मीदों से बेहतर रहा.
Dodla Dairy
डेयरी कंपनी Dodla Dairy का चौथी तिमाही मुनाफा 2.3 प्रतिशत घटकर 55.4 करोड़ रुपये रह गया. हालांकि कंपनी की रेवेन्यू 4.6 प्रतिशत बढ़कर 845 करोड़ रुपये पहुंच गई.
Cochin Shipyard
सरकारी शिपबिल्डिंग कंपनी Cochin Shipyard का मार्च तिमाही प्रदर्शन मिला-जुला रहा. कंपनी का नेट प्रॉफिट 3.7 प्रतिशत घटकर 277 करोड़ रुपये और आय 15.6 प्रतिशत गिरकर 1,484 करोड़ रुपये रही. हालांकि मजबूत ऑपरेटिंग प्रदर्शन से मार्जिन में सुधार देखने को मिला.
Coal India
Coal India ने महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (MCL) के IPO प्रस्ताव को आगे बढ़ा दिया है. कंपनी MCL में 25 प्रतिशत तक हिस्सेदारी बेच सकती है. इसे सरकार के बड़े विनिवेश कदम के तौर पर देखा जा रहा है.
Godfrey Phillips India
Godfrey Phillips India ने चौथी तिमाही में 86.7 प्रतिशत मुनाफे की बढ़ोतरी दर्ज की. कंपनी का नेट प्रॉफिट 521 करोड़ रुपये पहुंच गया. कंपनी ने 33 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड देने का भी ऐलान किया है.
Godrej Industries
Godrej Industries ने चौथी तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया. कंपनी का मुनाफा 142 प्रतिशत से ज्यादा बढ़कर 444 करोड़ रुपये पहुंच गया. बेहतर कारोबार और मजबूत आय की वजह से नतीजों में तेज उछाल देखने को मिला.
Premier Energies
इस कंपनी ने चौथी तिमाही में मजबूत नतीजे पेश किए. कंपनी का नेट प्रॉफिट 64 प्रतिशत बढ़कर 456 करोड़ रुपये पहुंच गया. मजबूत आय वृद्धि इसका प्रमुख कारण रही.
इसे भी पढ़ें- Kalyan Jewellers में भारी बिकवाली, 10 महीने में 40% गिरकर 52-वीक लो पर, डूबे ₹27130 करोड़! जानें आउटलुक
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
दिग्गज निवेशक मधुसूदन केला की पैसिव इनकम का खुलासा… सिर्फ Dividend से तगड़ी कमाई; चेक करें लिस्ट
स्मार्ट मीटर रोलआउट में मौका! Genus Power समेत 5 शेयरों पर नजर, 2028 तक मिल सकता है तगड़ा रिटर्न
Prudential का बड़ा दांव! Bharti Life में खरीदेगी 75% हिस्सेदारी, इस कंपनी में घटाएगी होल्डिंग, रखें शेयरों पर नजर
