Stocks to Watch : Infosys, Tata Capital, Cyient समेत फोकस में रहेंगे ये शेयर, इंट्राडे में दिखेगी हलचल!
Q4 नतीजों और कॉर्पोरेट अपडेट्स के चलते Infosys, LTIMindtree, Tata Capital, Adani Energy, Cyient, Cipla और IEX जैसे शेयर फोकस में रहेंगे. कुछ कंपनियों ने मजबूत नतीजे और डिविडेंड दिए, जबकि कुछ के प्रदर्शन में कमजोरी दिखी, जिससे बाजार में स्टॉक स्पेसिफिक मूवमेंट रह सकता है.

Stocks to Watch : भारतीय शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट देखने को मिली. सेंसेक्स 852.49 अंक गिरकर 77,664 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 205.05 अंक टूटकर 24,173.05 के स्तर पर आ गया. बाजार में कमजोरी के बीच आज निवेशकों की नजर कुछ चुनिंदा शेयरों पर रहेगी. आइए जानते हैं आज किन शेयरों में हलचल रह सकती है:
Infosys
IT दिग्गज Infosys ने FY27 के लिए 1.5 फीसदी से 3.5 फीसदी तक रेवेन्यू ग्रोथ का गाइडेंस दिया है. मार्च तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 8,501 करोड़ रुपये रहा, जो अनुमान से बेहतर है. हालांकि कॉन्स्टेंट करेंसी रेवेन्यू में 1.3 प्रतिशत की गिरावट आई. कंपनी ने 25 रुपये प्रति शेयर फाइनल डिविडेंड की सिफारिश की है.
LTIMindtree
कंपनी के Q4 नतीजे अनुमान के आसपास रहे. नेट प्रॉफिट 1,387 करोड़ रुपये रहा, जबकि रेवेन्यू 11,291.7 करोड़ रुपये रहा. तिमाही आधार पर प्रॉफिट में 44.6 प्रतिशत और रेवेन्यू में 4.7 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई.
Tata Capital
Tata Capital ने मजबूत Q4 प्रदर्शन किया है. कंपनी का नेट प्रॉफिट 80.5 प्रतिशत बढ़कर 1,182 करोड़ रुपये हो गया. PAT 1,459 करोड़ रुपये रहा और AUM 28 प्रतिशत बढ़कर 2.52 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया. कंपनी ने 0.57 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड की सिफारिश की है.
Adani Energy Solutions
कंपनी के नतीजे मिक्स रहे. नेट प्रॉफिट 5.7 प्रतिशत बढ़कर 683.8 करोड़ रुपये रहा और रेवेन्यू 16.8 प्रतिशत बढ़ा. हालांकि EBITDA 4.7 प्रतिशत गिरा और मार्जिन घटकर 28.8 प्रतिशत रह गया.
Cyient
कंपनी के Q4 नतीजे कमजोर रहे. नेट प्रॉफिट 32.6 प्रतिशत घटकर 65.5 करोड़ रुपये हो गया. रेवेन्यू 1,926.9 करोड़ रुपये रहा. कंपनी ने 720 करोड़ रुपये तक के शेयर बायबैक का ऐलान किया है.
CIE Automotive India
कंपनी ने मजबूत प्रदर्शन किया है. नेट प्रॉफिट 20.8 प्रतिशत बढ़कर 249.3 करोड़ रुपये हो गया, जबकि रेवेन्यू 2,611.9 करोड़ रुपये रहा. मार्जिन भी बेहतर हुआ है और कंपनी ने 7 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड की सिफारिश की है.
Mahindra Logistics
कंपनी Q4 में फिर से मुनाफे में आई है. 20.19 करोड़ रुपये का प्रॉफिट दर्ज किया, जबकि पिछले साल घाटा था. रेवेन्यू 1,791.4 करोड़ रुपये रहा और मार्जिन में भी सुधार हुआ. कंपनी ने 2.50 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान किया है.
Cipla
Cipla को USFDA से Ventolin HFA के पहले जेनेरिक वर्जन के लिए मंजूरी मिली है, जो अस्थमा और सांस से जुड़ी समस्याओं के इलाज में काम आता है.
Indian Energy Exchange (IEX)
IEX ने स्थिर प्रदर्शन किया. नेट प्रॉफिट 10.8 प्रतिशत बढ़कर 129.8 करोड़ रुपये और रेवेन्यू 174.3 करोड़ रुपये रहा. कंपनी ने 2 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड की सिफारिश की है.
इसे भी पढ़ें- Jio Financial Services के शेयरों में तेजी, 5 फीसदी तक चढ़े भाव; जानिए गिरते बाजार में क्यों मचा रहा धमाल?
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.