Stocks to Watch : BHEL, RVNL, Bandhan Bank समेत फोकस में रहेंगे ये शेयर, इंट्राडे में दिखेगी हलचल!

29 अप्रैल को कई स्टॉक्स खबरों के चलते फोकस में रहेंगे. GRSE, Bandhan Bank, CEAT और AWL Agri जैसे शेयरों ने मजबूत नतीजे दिए, जबकि REC और Orient Cement के नतीजे मिले-जुले रहे. RVNL को नया ऑर्डर मिला है. डिविडेंड और रिजल्ट ट्रिगर्स के चलते इन शेयरों में आज हलचल और कमाई के मौके बन सकते हैं.

स्टॉक्स इन फोकस. Image Credit: Canva

Stocks to Watch : शेयर बाजार में 29 अप्रैल को कई प्रमुख स्टॉक्स फोकस में रहने वाले हैं. तिमाही नतीजों, नए ऑर्डर और कॉरपोरेट अपडेट्स के चलते इन कंपनियों में तेज मूवमेंट देखने को मिल सकता है. कुछ कंपनियों ने मजबूत प्रदर्शन किया है, जबकि कुछ के नतीजे मिले-जुले रहे हैं. ऐसे में निवेशकों के लिए इन स्टॉक्स में अवसर बन सकते हैं.

Bharat Heavy Electricals Limited (BHEL)

कंपनी ने NSTL, विशाखापत्तनम के साथ गैस टर्बाइन टेक्नोलॉजी के लिए लाइसेंसिंग एग्रीमेंट किया है, जो डिफेंस सेक्टर से जुड़ा है.

Rail Vikas Nigam Ltd (RVNL)

कंपनी को NMDC से 39.21 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है. इसके तहत हैदराबाद में रेजिडेंशियल कैंपस का निर्माण किया जाएगा, जिसे 15 महीनों में पूरा करना है.

Garden Reach Shipbuilders & Engineers Ltd (GRSE)

कंपनी का प्रदर्शन मजबूत रहा. नेट प्रॉफिट 24 फीसदी बढ़कर 303.19 करोड़ रुपये और रेवेन्यू 29 फीसदी बढ़कर 2,119 करोड़ रुपये रहा. EBITDA 61 फीसदी उछलकर 355 करोड़ रुपये पहुंचा और मार्जिन 16.8 फीसदी रहा. कंपनी ने 6.70 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड की सिफारिश की है.

Bandhan Bank

बैंक का नेट प्रॉफिट 68 फीसदी बढ़कर 534 करोड़ रुपये हो गया. हालांकि NII में केवल 1.4 फीसदी की बढ़त रही. एसेट क्वालिटी सुधरी है, ग्रॉस NPA 3.27 फीसदी और नेट NPA 0.97 फीसदी रहा.

Rural Electrification Corporation (REC)

कंपनी के नतीजे कमजोर रहे. नेट प्रॉफिट 20.6 फीसदी गिरकर 3,362.3 करोड़ रुपये रहा और NII 16 फीसदी घटकर 5,170 करोड़ रुपये रह गई.

CEAT

टायर कंपनी का मुनाफा दोगुने से ज्यादा बढ़कर 244 करोड़ रुपये हो गया. रेवेन्यू 23.3 फीसदी बढ़कर 4,219 करोड़ रुपये और EBITDA 593 करोड़ रुपये रहा. कंपनी ने 35 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड की सिफारिश की है.

Star Health and Allied Insurance

कंपनी ने मजबूत वापसी की. नेट प्रॉफिट 0.5 करोड़ रुपये से बढ़कर 111.3 करोड़ रुपये हो गया. नेट अर्न्ड प्रीमियम 13.9 फीसदी बढ़ा और अंडरराइटिंग लॉस घटा.

AWL Agri Business

नेट प्रॉफिट 53.5 फीसदी बढ़कर 292 करोड़ रुपये रहा. रेवेन्यू 17.7 फीसदी बढ़कर 21,465 करोड़ रुपये और EBITDA 524 करोड़ रुपये रहा, हालांकि मार्जिन 2.4 फीसदी तक घटा.

Go Digit General Insurance

कंपनी का प्रदर्शन स्थिर रहा. नेट प्रॉफिट 29.2 फीसदी बढ़कर 149.4 करोड़ रुपये हुआ और AUM 16.3 फीसदी बढ़कर 22,922 करोड़ रुपये पहुंच गया.

Orient Cement Ltd

कंपनी का प्रदर्शन मिला-जुला रहा. नेट प्रॉफिट 31.7 फीसदी बढ़कर 55.4 करोड़ रुपये हुआ, जबकि रेवेन्यू 21.6 फीसदी घटकर 647.2 करोड़ रुपये रहा. EBITDA 108 करोड़ रुपये और मार्जिन 16.7 फीसदी रहा. कंपनी 0.50 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड देगी.

Sanofi Consumer Healthcare India

कंपनी का नेट प्रॉफिट 35.6 फीसदी बढ़कर 67.8 करोड़ रुपये हो गया. रेवेन्यू 32.8 फीसदी बढ़कर 229.2 करोड़ रुपये और EBITDA 88.8 करोड़ रुपये रहा.

Motherson Sumi Wiring India

कंपनी का प्रदर्शन मिला-जुला रहा है. नेट प्रॉफिट 1.4 फीसदी बढ़कर 167 करोड़ रुपये हुआ, जबकि रेवेन्यू 32.9 फीसदी बढ़कर 3,334.6 करोड़ रुपये और EBITDA 274 करोड़ रुपये रहा.

इसे भी पढ़ें- इस सोलर स्टॉक में लगा अपर सर्किट! Q4 में 158 फीसदी मुनाफा बढ़ा, निवेशकों को मिला डिविडेंड का तोहफा

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.

Latest Stories