8 जुलाई को इन शेयरों पर रहेगी बाजार की नजर, Cochin Shipyard, RCF समेत कई कंपनियां फोकस में
8 जुलाई के कारोबार में Cochin Shipyard, RCF, Uno Minda, Ceigall India, HCL Technologies, ideaForge Technology, Poonawalla Fincorp और Advait Energy Transitions के शेयर फोकस में रह सकते हैं. इन कंपनियों ने OFS, FPO, नए निवेश, अधिग्रहण, QIP, बॉन्ड जारी करने और बड़े ऑर्डर जैसे अहम ऐलान किए हैं, जिनका असर शेयरों पर देखने को मिल सकता है.
Stocks to Watch : 7 जुलाई को उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बाद घरेलू शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ. सेंसेक्स 104.35 अंक टूटकर 78,180.72 पर और निफ्टी 31.65 अंक फिसलकर 24,398.70 पर बंद हुआ. अब 8 जुलाई के कारोबार में कई कंपनियों के अहम अपडेट के चलते उनके शेयर निवेशकों की नजर में रह सकते हैं.
Rashtriya Chemicals and Fertilizers (RCF)
सरकारी उर्वरक कंपनी RCF के बोर्ड ने 1,500 करोड़ रुपये तक का फर्दर पब्लिक ऑफर (FPO) लाने को मंजूरी दे दी है. हालांकि इसके लिए शेयरधारकों, उर्वरक विभाग और DIPAM की मंजूरी अभी बाकी है.
Cochin Shipyard
Cochin Shipyard के ऑफर फॉर सेल (OFS) को निवेशकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है. पहले ही दिन यह इश्यू 3.52 गुना सब्सक्राइब हो गया, जिससे शेयर पर बाजार की नजर बनी रहेगी.
Uno Minda
ऑटो कंपोनेंट बनाने वाली Uno Minda ने पैसेंजर व्हीकल सीटिंग सिस्टम कारोबार में उतरने का ऐलान किया है. कंपनी महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में करीब 320 करोड़ रुपये के निवेश से नई ग्रीनफील्ड मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाएगी.
Poonawalla Fincorp
एनबीएफसी Poonawalla Fincorp ने प्राइवेट प्लेसमेंट के जरिए 200 करोड़ रुपये तक के टियर-II नॉन कन्वर्टिबल डिबेंचर (NCD) जारी करने को मंजूरी दी है.
Ceigall India
इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी Ceigall India को झारखंड और मध्य प्रदेश में तीन हाईवे परियोजनाओं के लिए नियुक्ति तिथि (Appointed Date) मिल गई है. इन प्रोजेक्ट का कुल मूल्य 4,050 करोड़ रुपये है, जिसके बाद निर्माण कार्य शुरू हो सकेगा.
HCL Technologies
HCLSoftware ने Jaspersoft के अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी कर ली है. अब यह प्लेटफॉर्म कंपनी के डेटा और एआई डिवीजन Actian का हिस्सा होगा. इससे कंपनी की एनालिटिक्स और एआई क्षमताएं और मजबूत होने की उम्मीद है.
ideaForge Technology
ड्रोन बनाने वाली कंपनी ideaForge Technology ने 500 करोड़ रुपये जुटाने के लिए क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) लॉन्च किया है. कंपनी ने प्रति शेयर 795 रुपये का सांकेतिक इश्यू प्राइस तय किया है, जो 7 जुलाई के बंद भाव से करीब 5.4 फीसदी कम है.
Advait Energy Transitions
Advait Energy Transitions को Dakshin Gujarat Vij Company Ltd (DGVCL) से 51.62 करोड़ रुपये का टर्नकी कॉन्ट्रैक्ट मिला है. इस प्रोजेक्ट के तहत कंपनी 11KV मीडियम वोल्टेज कवर कंडक्टर की सप्लाई, इंस्टॉलेशन, टेस्टिंग और कमीशनिंग का काम करेगी.
इसे भी पढ़ें- एयरपोर्ट सेक्टर में बंपर निवेश! इंफ्रा बूम से इन 3 शेयरों को मिल सकता है बड़ा बूस्ट, रडार पर रखें स्टॉक्स
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
इस नवरत्न कंपनी पर आज से रखें पैनी नजर! FPO से ₹1500 करोड़ जुटाने का प्लान, ₹130 है शेयरों की कीमत
वैश्विक मंदी के बीच भारत ने मारी बाजी! विदेशी निवेश 44% उछला, दुनिया के टॉप FDI देशों की रैंक में बड़ी छलांग
इन 3 शेयरों में मिल सकता है 8 फीसदी तक का रिटर्न, एक्सपर्ट ने दी खरीदारी की सलाह; रखें नजर
