Stocks to Watch: इंडिग्रेड इंफ्रास्ट्रक्चर ट्रस्ट, अपोलो पाइप्स, मीनाक्षी इंडिया PB Fintech पर रखें नजर… दिख सकता है एक्शन

Stocks to Watch Today: गुरुवार 6 अगस्त के कारोबार में कुछ शेयरों पर निवेशकों की नजरें टिकी रहेंगी. बड़े निवेश और अहम डील से लेकर तिमाही नतीजों और नए ऑर्डर मिलने तक, यहां उन स्टॉक्स की जानकारी दी गई है जिन पर आज के कारोबार में नजर रहेगी.

फोकस में रहेंगे ये स्टॉक. Image Credit: FreePik

Highlights

  • आज कई कंपनियों के आएंगे तिमाही के नतीजे.
  • शेयर बाजार में बुधवार को काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला.
  • 6 अगस्त के कारोबार में कुछ शेयरों पर निवेशकों की नजरें टिकी रहेंगी.

Stocks to Watch Today: बुधवार को बाजार में उतार-चढ़ाव रहा और मिले-जुले संकेतों के बीच यह बिना किसी बड़े बदलाव के बंद हुआ. स्थिर शुरुआत के बाद, निफ्टी ज्यादातर समय दबाव में रहा. जानकारों का कहना है कि तकनीकी रूप से निफ्टी 24,350–24,400 के अहम सपोर्ट ज़ोन के ऊपर बना हुआ है, जो यह दिखाता है कि बाज़ार का तेजी वाला रुख (बुलिश स्ट्रक्चर) अभी भी कायम है. गुरुवार 6 अगस्त के कारोबार में कुछ शेयरों पर निवेशकों की नजरें टिकी रहेंगी.

बड़े निवेश और अहम डील से लेकर तिमाही नतीजों और नए ऑर्डर मिलने तक, यहां उन स्टॉक्स की जानकारी दी गई है जिन पर आज के कारोबार में नजर रहेगी.

इन कंपनियों के आएंगे तिमाही के नतीजे

हीरो मोटोकॉर्प, लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया, ल्यूपिन, ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज, अपोलो टायर्स, ब्लू स्टार, क्रॉम्पटन ग्रीव्स कंज्यूमर इलेक्ट्रिकल्स, एडलवाइस फाइनेंशियल सर्विसेज, EIH, एमक्योर फार्मास्यूटिकल्स, फिनोलेक्स इंडस्ट्रीज, संवर्धन मदरसन इंटरनेशनल, मुथूट माइक्रोफिन, NCC, प्रीमियर एनर्जीज, साई लाइफ साइंसेज, ट्रेंट, विजया डायग्नोस्टिक सेंटर और विक्रम सोलर आज अपनी तिमाही कमाई की घोषणा करेंगी.

कोहेंस लाइफसाइंसेज

यूनाइटेड स्टेट्स फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (USFDA) ने 27 जुलाई से 5 अगस्त, 2026 के बीच हैदराबाद के पाशामाइलाराम में कंपनी की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का निरीक्षण किया. निरीक्षण के बाद, कंपनी को ‘फॉर्म FDA 483’ मिला, जिसमें पांच ऑब्जर्वेशन (टिप्पणियां) थीं। इनमें से कोई भी ऑब्जर्वेशन डेटा की सत्यता (डेटा इंटीग्रिटी) से संबंधित नहीं है.

RMC स्विचगियर्स

कंपनी को कुल 344.10 करोड़ रुपये के ऑर्डर मिले हैं. इनमें सबसे बड़ा ऑर्डर पश्चिम गुजरात विज कंपनी (PGVCL) से मिले 12 ‘लेटर ऑफ एक्सेप्टेंस’ (LoA) हैं, जिनकी कीमत 333.80 करोड़ रुपये है.

PGVCL से मिले LoA टर्नकी कॉन्ट्रैक्ट के लिए हैं. इनमें साइट सर्वे, डिजाइनिंग, इंजीनियरिंग, खरीद, सप्लाई, लोडिंग, ट्रांसपोर्टेशन, अनलोडिंग, इंश्योरेंस, साइट तक डिलीवरी, हैंडलिंग, स्टोरेज, इंस्टॉलेशन, टेस्टिंग, कमीशनिंग और काम पूरा करने के लिए जरूरी सभी सामान और मटीरियल का डॉक्यूमेंटेशन शामिल है.

मीनाक्षी इंडिया

अल्केमी कैपिटल मैनेजमेंट द्वारा मैनेज किए जाने वाले ‘अल्केमी लॉन्ग टर्म वेंचर्स फंड – सीरीज 3’ ने 4.56 करोड़ रुपये में 1.15 लाख शेयर (1.02 प्रतिशत हिस्सेदारी) खरीदे. इनकी कीमत 396.65 रुपये प्रति शेयर थी.

सैफायर फूड्स इंडिया

RAMS इक्विटीज पोर्टफोलियो फंड ने सैफायर फूड्स में 35.41 करोड़ रुपये में 17.7 लाख शेयर (0.55 प्रतिशत हिस्सेदारी) खरीदे. इनकी कीमत 200.06 रुपये प्रति शेयर थी.

वहीं, PI अपॉर्चुनिटीज AIF V LLP ने 33.16 करोड़ रुपये के 16.57 लाख शेयर 200.10 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बेचे, जबकि पायनियर इन्वेस्टमेंट फंड स्कीम II ने 34 करोड़ रुपये के 17 लाख शेयर 200 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बेचे. इन दोनों प्रेमजी इन्वेस्ट-समर्थित कंपनियों ने मिलकर कंपनी में 1 प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी बेची.

अपोलो पाइप्स

प्रमोटर ध्रुव गुप्ता ने अपोलो पाइप्स में 12.6 करोड़ रुपये में अतिरिक्त 2.35 लाख शेयर (0.53 प्रतिशत हिस्सेदारी) खरीदे. इनकी कीमत 536.20 रुपये प्रति शेयर थी.

प्रताप स्नैक्स

ऑथम इन्वेस्टमेंट एंड इंफ्रास्ट्रक्चर ने प्रताप स्नैक्स में 25.45 करोड़ रुपये में 2.17 लाख शेयर (0.91 प्रतिशत हिस्सेदारी) खरीदे. इनकी कीमत 1,169.99 रुपये प्रति शेयर थी.

राजगोर कैस्टर डेरिवेटिव्स

यूनिकॉर्न फंड ने कंपनी से अपनी बाकी बची 2 फीसदी हिस्सेदारी (4.8 लाख शेयर) बेचकर बाहर निकलने का फैसला किया. ये शेयर 32.80 रुपये प्रति शेयर के भाव पर 1.57 करोड़ रुपये में बेचे गए. फंड ने पिछले सेशन में 3.75 प्रतिशत हिस्सेदारी बेची थी. ये शेयर रमेशचंद्र मदनलाल राठी ने खरीदे, जिन्होंने 1.55 करोड़ रुपये की डील में इसी कीमत पर 4.74 लाख शेयर खरीदे.

सिल्की ओवरसीज, इनविक्टा डायग्नोस्टिक

पाइन ओक ग्लोबल फंड ने सिल्की ओवरसीज में अपनी पूरी 2.61 फीसदी हिस्सेदारी (1.66 लाख शेयर) बेचकर बाहर निकलने का फैसला किया. ये शेयर 72.26 रुपये प्रति शेयर के भाव पर 1.2 करोड़ रुपये में बेचे गए. खरीदार बर्चवुड मल्टी स्ट्रेटेजी फंड ओपन एंडेड पीसीसी लिमिटेड – बर्चवुड ग्लोबल अल्फा फंड था.

बर्चवुड ग्लोबल अल्फा फंड ने पाइन ओक ग्लोबल फंड से इनविक्टा डायग्नोस्टिक में भी 1.54 प्रतिशत हिस्सेदारी (1.93 लाख शेयर) खरीदी. ये शेयर 73.79 रुपये प्रति शेयर के भाव पर 1.42 करोड़ रुपये में खरीदे गए.

इंडिग्रेड इंफ्रास्ट्रक्चर ट्रस्ट

सिंगापुर सरकार ने इंडिग्रेड इंफ्रास्ट्रक्चर ट्रस्ट में 2.93 फीसदी हिस्सेदारी बेची. घरेलू संस्थानों और एसेट मैनेजरों ने मुख्य खरीदारों के तौर पर इसमें हिस्सा लिया. इस ट्रांजैक्शन की वैल्यू 486.14 करोड़ रुपये थी. यह डील 174 रुपये प्रति यूनिट के भाव पर हुई। इस ट्रांज़ैक्शन से पहले, जून 2026 तिमाही तक सिंगापुर सरकार के पास इंडिग्रेड में 7.36 प्रतिशत हिस्सेदारी थी, जिससे वह ट्रस्ट की सबसे बड़ी यूनिटहोल्डर थी.

IndiGrid Infrastructure Trust में खरीदने वालों में Neo Group, National Pension System (NPS) Trust, Nippon India Mutual Fund, Goldman Sachs Bank Europe SE, Askwa Income Opportunities AIF, Indian Energy Exchange, Alpha Alternatives MSAR LLP, KRBL, Bharti AXA Life Insurance Company और Citigroup Global Markets Mauritius शामिल थे.

यह भी पढ़ें: 6 अगस्त को इन 3 शेयरों पर लगाएं दांव, हफ्ते भर में 8% तक चढ़ेंगे भाव; एक्सपर्ट ने दी खरीदने की सलाह

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.