Closing Bell : हरे निशान में बाजार बंद, सेंसेक्स 152 अंक चढ़ा, निफ्टी 24600 के ऊपर; ऑटो- मेटल शेयरों में जमकर खरीदारी

Nifty 50 में Shriram Finance सबसे ज्यादा बढ़ने वाला शेयर रहा. इसमें 2.69 फीसदी की तेजी आई. वहीं, Grasim Industries 2.46 फीसदी और JSW Steel 2.31 फीसदी चढ़कर बंद हुए. इसके अलावा, Hindalco, Larsen & Toubro और NTPC में करीब 1.3 फीसदी से 1.5 फीसदी तक की तेजी रही. वहीं UltraTech Cement, InterGlobe Aviation, SBI और Bajaj Auto के शेयर भी करीब 0.9 फीसदी से 1.2 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए.

शेयर बाजार Image Credit: tv9 bharatvarsh

Highlights

  • भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को निफ्टी-सेंसेक्स दोनों ही इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए.
  • Kirloskar Ferrous के शेयर में आज 5 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली.
  • Nifty 50 में Shriram Finance सबसे ज्यादा बढ़ने वाला शेयर रहा. इसमें 2.69 फीसदी की तेजी आई. वहीं, Grasim Industries 2.46 फीसदी और JSW Steel 2.31 फीसदी चढ़कर बंद हुए.

Closing Bell : भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को निफ्टी-सेंसेक्स दोनों ही इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए, लेकिन कच्चे तेल की कीमतों में उछाल और पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने के संकेतों के चलते बाजार ने अपनी ज्यादातर बढ़त गंवा दी. दिन के ऊपरी स्तर से फिसलने के बावजूद दोनों प्रमुख इंडेक्स बढ़त में बंद हुए. निफ्टी करीब 0.04 फीसदी यानी 9.75 अंक चढ़कर 24,624.65 पर बंद हुआ. वहीं, सेंसेक्स 152.05 अंक यानी 0.19 फीसदी की बढ़त के साथ 78,581.00 के स्तर पर बंद हुआ.

RBI के फैसले पर बाजार की नजर

बाजार में निवेशकों की नजर भारतीय रिजर्व बैंक यानी RBI की मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक के फैसले पर रही. RBI ने चालू वित्त वर्ष के लिए भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान 6.7 फीसदी पर बरकरार रखा है. वहीं, चालू वित्त वर्ष के लिए महंगाई यानी हेडलाइन इन्फ्लेशन का अनुमान 5 फीसदी रखा गया है. इससे पहले RBI ने महंगाई दर का अनुमान 5.1 फीसदी लगाया था.

मिडकैप और स्मॉलकैप में भी खरीदारी

ब्रॉडर मार्केट में भी खरीदारी देखने को मिली. Nifty MidCap इंडेक्स 0.18 फीसदी और Nifty SmallCap इंडेक्स 0.70 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए. यानी बड़े शेयरों के मुकाबले छोटे और मझोले शेयरों में निवेशकों की दिलचस्पी थोड़ी ज्यादा रही.

HCLTech सबसे ज्यादा गिरा, IT शेयरों पर दबाव

Nifty 50 के शेयरों में HCLTech सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयरों में रहा. इसमें 2.18 फीसदी की गिरावट आई. इसके अलावा TCS 1.86 फीसदी और Apollo Hospitals 1.65 फीसदी नीचे बंद हुए. वहीं, Bajaj Finserv, SBI Life Insurance, ONGC, HDFC Bank, Sun Pharma और Coal India में करीब 0.9 फीसदी से 1.2 फीसदी तक की गिरावट देखने को मिली. IT सेक्टर के बड़े शेयरों में बिकवाली के चलते बाजार पर भी दबाव रहा और दिन की शुरुआती तेजी काफी हद तक कम हो गई.

Shriram Finance टॉप गेनर, Metal शेयरों में चमक

Nifty 50 में Shriram Finance सबसे ज्यादा बढ़ने वाला शेयर रहा. इसमें 2.69 फीसदी की तेजी आई. वहीं, Grasim Industries 2.46 फीसदी और JSW Steel 2.31 फीसदी चढ़कर बंद हुए. इसके अलावा, Hindalco, Larsen & Toubro और NTPC में करीब 1.3 फीसदी से 1.5 फीसदी तक की तेजी रही. वहीं UltraTech Cement, InterGlobe Aviation, SBI और Bajaj Auto के शेयर भी करीब 0.9 फीसदी से 1.2 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए.

Kirloskar Ferrous के शेयर में 5 फीसदी से ज्यादा गिरावट

Kirloskar Ferrous के शेयर में आज 5 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली. कंपनी के वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही के नतीजों में मुनाफे में बड़ी गिरावट आई है. कंपनी ने बताया कि अप्रैल-जून तिमाही यानी Q1FY27 में कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 65.40 फीसदी घटकर 82.34 करोड़ रुपये रह गया. पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 237.97 करोड़ रुपये था. मुनाफे में इतनी बड़ी गिरावट के बाद निवेशकों ने शेयर में बिकवाली की, जिससे कारोबार के दौरान Kirloskar Ferrous का शेयर 5 फीसदी से ज्यादा नीचे चला गया.

कच्चे तेल की कीमतों ने बढ़ाई चिंता

बाजार की तेजी पर सबसे बड़ा दबाव कच्चे तेल की कीमतों में आई तेजी से रहा. पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने के संकेतों के बाद तेल की कीमतें ऊपर गईं. इससे निवेशकों में चिंता बढ़ी, क्योंकि भारत अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा कच्चे तेल का आयात करता है. महंगे कच्चे तेल से देश का इंपोर्ट बिल बढ़ सकता है और इसका असर महंगाई, रुपये की चाल और कंपनियों की लागत पर पड़ सकता है. यही वजह रही कि बाजार ने दिन की ऊपरी बढ़त को बरकरार नहीं रखा.

सेंसेक्स के शेयरों का हाल

सोर्स-BSE

सेक्टोरल इंडेक्स का हाल

सेक्टर के हिसाब से देखें तो Nifty Metal, Nifty Realty और Nifty Auto ने बाजार से बेहतर प्रदर्शन किया. इन सेक्टर के शेयरों में खरीदारी देखने को मिली. इसके उलट Nifty Private Bank और Nifty Bank में दबाव रहा. बैंकिंग शेयरों की कमजोरी ने बाजार की तेजी को सीमित करने का काम किया.

सोर्स-NSE

कैसा रहा था कल का बाजार?

मंगलवार, 4 अगस्त को घरेलू शेयर बाजार में पूरे दिन उतार-चढ़ाव का माहौल बना रहा. हालांकि, कारोबार के अंत में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों गिरावट के साथ बंद हुए. बाजार में बिकवाली का दबाव देखने को मिला, जिसका सबसे ज्यादा असर IT, Oil & Gas, Realty समेत कई सेक्टर्स पर पड़ा. दिन के अंत में सेंसेक्स 210.08 अंक यानी 0.27 फीसदी की गिरावट के साथ 78,428.95 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 159.40 अंक यानी 0.64 फीसदी फिसलकर 24,614.90 के स्तर पर बंद हुआ.

इसे भी पढें- बाजार का स्टार बना ये शेयर! Q1 नतीजों के बाद निवेशकों ने जमकर की खरीदारी, लगा अपर सर्किट

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.