इन 3 शेयरों में DII ने लगाया जमकर पैसा, 23% तक पहुंचा होल्डिंग, अलग-अलग सेक्टर की कंपनियां
इन 3 शेयरों में DIIs ने खूब जमकर पैसा लगयाा है और होल्डिंग को बढ़ाया है. मजबूत DII होल्डिंग बाजार में लिक्विडिटी और स्थिरता भी देती है. यहां हम ऐसे 3 स्टॉक्स की बात कर रहे हैं जिनमें DII की हिस्सेदारी 23 फीसदी तक है.
DII का इन शेयरों पर बड़ा दांव Image Credit: Canva
घरेलू संस्थागत निवेशक यानी DII की होल्डिंग स्टॉक पर निवेशकों की नजर होती है. जब म्यूचुअल फंड, बीमा कंपनियां, बैंक, पेंशन फंड और अन्य वित्तीय संस्थान किसी स्टॉक में लंबी अवधि के लिए पैसा लगाते हैं तो इससे मैनेजमेंट पर भरोसा और बिजनेस की स्थिरता का संकेत मिलता है. मजबूत DII होल्डिंग बाजार में लिक्विडिटी और स्थिरता भी देती है. यहां हम ऐसे 3 स्टॉक्स की बात कर रहे हैं जिनमें DII की हिस्सेदारी 23 फीसदी तक है.
Computer Age Management Services Ltd (CAMS)
- Computer Age Management Services Ltd देश की सबसे बड़ी म्यूचुअल फंड रजिस्ट्रार और ट्रांसफर एजेंट कंपनी है. यह एसेट मैनेजमेंट कंपनियों को ट्रांजैक्शन प्रोसेसिंग, निवेशक सेवाएं और प्लेटफॉर्म सॉल्यूशंस देती है. इसके अलावा इंश्योरेंस रिपोजिटरी, अल्टरनेटिव इन्वेस्टमेंट और डिजिटल प्लेटफॉर्म में भी कंपनी की मौजूदगी है. देश में म्यूचुअल फंड निवेश बढ़ने से कंपनी को फायदा मिल रहा है.
- Q3FY26 तक CAMS में DII की हिस्सेदारी करीब 22 प्रतिशत रही, जो FY24 की शुरुआत में 11.69 प्रतिशत थी.
- शुक्रवार को स्टॉक 720.25 रुपये पर 0.15 प्रतिशत गिरावट के साथ ट्रेड करता दिखा. पिछले एक हफ्ते में 0.11 प्रतिशत की कमजोरी रही. तिमाही आधार पर शेयर 10.29 प्रतिशत टूटा है, जबकि एक साल में 4.71 प्रतिशत का रिटर्न दिया है.
TD Power Systems Ltd
- TD Power Systems Ltd एसी जेनरेटर और इलेक्ट्रिक मोटर बनाती है, जिनका इस्तेमाल पावर प्लांट, इंडस्ट्रियल एप्लिकेशन और रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में होता है. कंपनी वैश्विक स्तर पर EPC कॉन्ट्रैक्टर और OEM को सप्लाई करती है और स्टीम, गैस, हाइड्रो और विंड पावर के लिए कस्टमाइज्ड सॉल्यूशंस देने में मजबूत पकड़ रखती है.
- Q3FY26 तक TD Power Systems में DII की हिस्सेदारी 23.19 प्रतिशत रही, जो FY24 के अंत में 15.42 प्रतिशत थी. यानी संस्थागत निवेशकों ने यहां भी भरोसा बढ़ाया है.
- शुक्रवार को स्टॉक 882.55 रुपये पर 0.18 प्रतिशत की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा था. हालांकि पिछले एक हफ्ते में 5.76 प्रतिशत की तेजी रही है. बीते तीन महीने में शेयर 16.31 प्रतिशत चढ़ा है, जबकि एक साल में 164.75 प्रतिशत का जोरदार रिटर्न दिया है.
KPIT Technologies Ltd
- KPIT Technologies Ltd ऑटोमोबाइल और मोबिलिटी सेक्टर के लिए सॉफ्टवेयर सॉल्यूशंस देने वाली ग्लोबल टेक कंपनी है. कंपनी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटोनोमस ड्राइविंग और कनेक्टेड व्हीकल्स के लिए सॉफ्टवेयर विकसित करती है. यह दुनिया के बड़े OEM के साथ मिलकर इलेक्ट्रिफिकेशन और सॉफ्टवेयर बेस्ड व्हीकल डेवलपमेंट पर काम कर रही है.
- Q3FY26 तक KPIT Technologies में DII की हिस्सेदारी 25.35 प्रतिशत पहुंच गई है, जो FY24 में करीब 12 प्रतिशत थी. यानी संस्थागत निवेशकों की हिस्सेदारी दोगुनी से ज्यादा हो चुकी है.
- शुक्रवार को स्टॉक 835.4 रुपये पर 1.43 प्रतिशत की गिरावट के साथ ट्रेड करता दिखा. पिछले एक हफ्ते में 3.05 प्रतिशत की कमजोरी रही है. तिमाही आधार पर शेयर 30.19 प्रतिशत टूटा है और एक साल में 37.75 प्रतिशत गिर चुका है.
इसे भी पढ़ें- अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले से क्या भारतीय शेयर बाजार होगा गुलजार, जानें क्या हैं संकेत
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
