5 साल बेमिसाल! इस स्टॉक ने ₹1 लाख को बनाया ₹59 लाख, व्हिस्की से लेकर वोडका तक बनाती है कंपनी

कंपनी के शेयरों ने पिछले 5 साल में गजब की रैली की है. तिमाही का नेट प्रॉफिट 48 करोड़ रुपये रहा, जो Q3FY25 के 25 करोड़ रुपये से 92.0 प्रतिशत ज्यादा है. वहीं Q2FY26 के 27 करोड़ रुपये से 77.8 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई. मजबूत रेवेन्यू ग्रोथ और बेहतर लागत नियंत्रण की वजह से कंपनी ने टॉप लाइन से लेकर बॉटम लाइन तक दमदार प्रदर्शन दिखाया है.

लिकर स्टॉक Image Credit: money9 live

Multibagger Stocks: मल्टीबैगर स्टॉक Piccadily Agro Industries Limited एक बार फिर चर्चा में है. वजह है इसका लंबी अवधि का जबरदस्त रिटर्न. बीते 5 साल में इस शेयर ने निवेशकों को करीब 5100 प्रतिशत का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है. कंपनी का मौजूदा मार्केट कैप करीब 5,811.36 करोड़ रुपये है. इसके शेयरों ने निवेशकों को मालामाल बना दिया है. फिलहाल यह अपने 52-वीक हाई से 26.74 प्रतिशत नीचे ट्रेड कर रहा है. आइए इस रिटर्न किंग स्टॉक को जानते हैं.

दिया मल्टीबैगर रिटर्न

20 फरवरी 2026 को शेयर 590 रुपये पर ट्रेड कर रहा था. अगर किसी निवेशक ने 5 साल पहले 1 लाख रुपये लगाए होते तो आज उसकी वैल्यू करीब 59 लाख रुपये होती. यानी 5 साल में 59 गुना का जबरदस्त रिटर्न.

कंपनी का कामकाज

Piccadily Agro Industries Limited शराब और चीनी के कारोबार में सक्रिय है. कंपनी माल्ट व्हिस्की, रम, कंट्री लिकर, वोडका, एथेनॉल और व्हाइट क्रिस्टल शुगर बनाती है. इसके अलावा रेक्टिफाइड स्पिरिट, कार्बन डाइऑक्साइड और एक्स्ट्रा न्यूट्रल अल्कोहल भी बनाती है. इसके प्रमुख ब्रांड्स में Whistler Whisky, Camikara Rum, Indri, Royal Highland और Cashmir शामिल हैं. कंपनी का बिजनेस मुख्य रूप से दो सेगमेंट में बंटा है, Sugar और Distillery.

फाइनेंशियल हाइलाइट

Q3FY26 में कंपनी ने 276 करोड़ रुपये का रेवेन्यू दर्ज किया, जो Q3FY25 के 182 करोड़ रुपये के मुकाबले 51.6 प्रतिशत ज्यादा है. वहीं Q2FY26 के 212 करोड़ रुपये से तिमाही आधार पर 30.2 प्रतिशत की बढ़त दिखी. यानी टॉप लाइन में मजबूत ग्रोथ नजर आई. EBITDA 78 करोड़ रुपये रहा, जो सालाना आधार पर 48 करोड़ रुपये से 62.5 प्रतिशत ज्यादा है. तिमाही आधार पर यह 46 करोड़ रुपये से 69.6 प्रतिशत उछला, जो ऑपरेटिंग परफॉर्मेंस में सुधार और मार्जिन एक्सपेंशन का संकेत देता है.

तिमाही का नेट प्रॉफिट 48 करोड़ रुपये रहा, जो Q3FY25 के 25 करोड़ रुपये से 92.0 प्रतिशत ज्यादा है. वहीं Q2FY26 के 27 करोड़ रुपये से 77.8 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई. मजबूत रेवेन्यू ग्रोथ और बेहतर लागत नियंत्रण की वजह से कंपनी ने टॉप लाइन से लेकर बॉटम लाइन तक दमदार प्रदर्शन दिखाया है.

इसे भी पढ़ें- अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले से क्‍या भारतीय शेयर बाजार होगा गुलजार, जानें क्‍या हैं संकेत

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.