5 साल में 5000% की रैली, अब इस स्टॉक पर आया बड़ा अपडेट, 27 तारीख को है अहम बैठक, रखें नजर

BSE पर लिस्टेड कंपनी का मार्केट कैप 20 फरवरी 2026 को बाजार बंद होने तक 11,149 करोड़ रुपये रहा. अब निवेशकों की नजर 27 फरवरी की बोर्ड बैठक पर रहेगी. अगर डील रिवर्स होती है तो इससे कंपनी की बैलेंस शीट और भविष्य की रणनीति पर असर पड़ सकता है. ऐसे में स्टॉक में आगे भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है.

मल्टीबैगर स्टॉक Image Credit: Canva, tv9

Elitecon International Share Price: निवेशकों को बंपर कमाई कराने वाला स्टॉक Elitecon International Ltd एक बार फिर चर्चा में है. कंपनी 27 फरवरी 2026 को बोर्ड बैठक करने जा रही है, जिसमें Sunbridge Agro Pvt Ltd के अधिग्रहण को रिवर्स करने के प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा. एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक, इसी बैठक में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर दयानंद राय के इस्तीफे पर भी बोर्ड विचार करेगा. इस खबर के बाद शुक्रवार को शेयर में दबाव देखने को मिला.

फंड की कमी के कारण डील पर ब्रेक

कंपनी ने बताया कि प्रस्तावित अधिग्रहण को रिवर्स करने की नौबत इसलिए आई क्योंकि ट्रांजैक्शन के लिए पर्याप्त फंड नहीं जुट पाए. इस डील को आंशिक रूप से Qualified Institutional Placement यानी QIP के जरिए फंड किया जाना था. लेकिन कंपनी QIP सफलतापूर्वक पूरा नहीं कर पाई, जिससे अनुमानित रकम नहीं मिल सकी. अक्टूबर 2025 में Elitecon ने Sunbridge Agro के 98,77,138 इक्विटी शेयर खरीदे थे, जो 51.65 प्रतिशत की कंट्रोलिंग हिस्सेदारी के बराबर थे. यह सौदा 130 रुपये प्रति शेयर के भाव पर हुआ था. फंड नहीं जुट पाने की वजह से कंपनी शेयर परचेज एग्रीमेंट के तहत तय समयसीमा में भुगतान की अपनी जिम्मेदारियां पूरी नहीं कर सकी. अब बोर्ड आपसी बातचीत और नियामकीय मंजूरी के तहत इस डील को रिवर्स करने या सेटलमेंट का रास्ता तलाश सकता है.

सोर्स-BSE

शेयरों का हाल

शुक्रवार को शेयर 73.28 रुपये के पिछले बंद भाव से गिरकर 69.69 रुपये पर बंद हुआ, यानी करीब 5 प्रतिशत की गिरावट. हालांकि लंबी अवधि के नजरिये से देखें तो इस स्टॉक ने जबरदस्त रिटर्न दिया है. अगस्त 2024 में लिस्टिंग के बाद से अब तक निवेशकों को 5000 प्रतिशत से ज्यादा रिटर्न मिल चुके हैं. पिछले एक साल में ही शेयर 230 प्रतिशत से ज्यादा चढ़ा है. लेकिन 2026 में अब तक यानी YTD आधार पर शेयर 31.97 प्रतिशत गिर चुके हैं. पिछले एक महीने में 6.01 प्रतिशत की कमजोरी रही है और बीते 5 ट्रेडिंग सेशन में भी 1.20 प्रतिशत की गिरावट आई है, जिससे लगातार बिकवाली का दबाव झलकता है.

27 तारीख पर नजर

BSE पर लिस्टेड कंपनी का मार्केट कैप 20 फरवरी 2026 को बाजार बंद होने तक 11,149 करोड़ रुपये रहा. अब निवेशकों की नजर 27 फरवरी की बोर्ड बैठक पर रहेगी. अगर डील रिवर्स होती है तो इससे कंपनी की बैलेंस शीट और भविष्य की रणनीति पर असर पड़ सकता है. ऐसे में स्टॉक में आगे भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है.

इसे भी पढ़ें- अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले से क्‍या भारतीय शेयर बाजार होगा गुलजार, जानें क्‍या हैं संकेत

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.