Tata Motors की Iveco डील से शेयर पर क्या होगा असर ? तेजी आएगी या बढ़ेगा दबाव, समझें पूरा मामला
Tata Motors की Iveco के साथ 3.82 अरब यूरो की डील से TMCV का कारोबार घरेलू कंपनी से ग्लोबल कमर्शियल व्हीकल प्लेयर में बदल सकता है. दोनों कंपनियों का संयुक्त रेवेन्यू 21 अरब यूरो से ज्यादा और सालाना बिक्री 5.90 लाख से ज्यादा वाहन हो सकती है. हालांकि, डील की फंडिंग से कर्ज और ब्याज खर्च बढ़ना बड़ी चुनौती हो सकती है.
Highlights
- Iveco के साथ TMCV का संयुक्त कारोबार 5.90 लाख से ज्यादा कमर्शियल व्हीकल सालाना है.
- 3.82 अरब यूरो के नकद पेमेंट के लिए ब्रिज फैसिलिटी लेने से बैलेंस शीट पर कर्ज और ब्याज खर्च बढ़ सकता है.
- ₹448 तत्काल सपोर्ट और ₹432 मजबूत सपोर्ट है. ₹478 के ऊपर निकलने पर ₹505 तक जाने की संभावना बताई गई है.
टाटा मोटर्स कमर्शियल व्हीकल्स यानी TMCV के लिए Iveco Group का अधिग्रहण बड़ा बदलाव साबित हो सकता है. टाटा मोटर्स ने इटली की कमर्शियल व्हीकल कंपनी Iveco को करीब 3.82 अरब यूरो में पूरी तरह नकद सौदे के जरिए खरीदने का ऐलान किया है. यह सौदा टेंडर ऑफर के जरिए पूरा किया जाएगा. डील के बाद TMCV की पहचान सिर्फ घरेलू कमर्शियल व्हीकल कंपनी की नहीं रहेगी, बल्कि यह एक ग्लोबल कमर्शियल व्हीकल कंपनी बन सकती है.
टाटा-Iveco डील के बाद TMCV में कितना बड़ा बदलाव होगा?
मिंट की रिपोर्ट के हवाले से, Iveco का अधिग्रहण TMCV के मौजूदा घरेलू कारोबार को एक बड़े ग्लोबल कमर्शियल व्हीकल कारोबार में बदल सकता है. दोनों कंपनियों को मिलाकर सालाना 5.90 लाख से ज्यादा कमर्शियल व्हीकल की बिक्री हो सकती है और संयुक्त रेवेन्यू 21 अरब यूरो से ज्यादा यानी करीब 2.28 लाख करोड़ रुपये हो सकता है.
डील के बाद कारोबार का भौगोलिक बंटवारा भी ज्यादा संतुलित होगा. संयुक्त कारोबार में यूरोप की हिस्सेदारी करीब 46%, भारत की 32% और बाकी उभरते बाजारों की हिस्सेदारी होगी. इससे सिर्फ भारतीय कमर्शियल व्हीकल बाजार पर निर्भरता कम हो सकती है.
टेक्नोलॉजी और ग्लोबल बाजार का मिलेगा फायदा
Iveco के साथ आने से TMCV को FPT की एडवांस्ड पावरट्रेन टेक्नोलॉजी तक तत्काल पहुंच मिलने की उम्मीद है. इसका इस्तेमाल जीरो-एमिशन और वैकल्पिक ईंधन वाले वाहनों में किया जा सकता है. भौगोलिक स्तर पर भी दोनों कंपनियों के कारोबार में कम ओवरलैप है. इससे टाटा मोटर्स को यूरोप और दूसरे अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अपनी मौजूदगी बढ़ाने का मौका मिल सकता है.
लेकिन ₹3.82 अरब यूरो का नकद पेमेंट बड़ी चुनौती
इस सौदे में सबसे बड़ी चिंता इसकी फंडिंग को लेकर है. 3.82 अरब यूरो की नकद रकम का पेमेंट कमिटेड ब्रिज फैसिलिटी के जरिए किए जाने से कंपनी की बैलेंस शीट पर कर्ज का बोझ बढ़ सकता है. इसके साथ ही शुरुआती दौर में ब्याज खर्च भी बढ़ने की संभावना है. इसके अलावा Iveco के साथ किए गए समझौते में दो साल तक Turin स्थित मुख्यालय, मौजूदा साइट्स और कर्मचारियों की संख्या को बनाए रखने से जुड़े गैर-वित्तीय नियम हैं. ऐसे में लागत घटाने के लिए बड़े पैमाने पर कर्मचारियों की संख्या कम करना आसान नहीं होगा.
इसका मतलब है कि मार्जिन सुधार के लिए कंपनियों को संयुक्त खरीद, एक जैसे कंपोनेंट प्लेटफॉर्म और बड़े पैमाने पर ऑपरेशनल एफिशिएंसी जैसे रास्तों पर निर्भर रहना होगा.
TMCV शेयरधारकों को क्या करना चाहिए?
लंबी अवधि के निवेशकों के लिए इस सौदे में कई पॉजिटीव पहलू देखे जा रहे हैं. डील से कंपनी को बड़ा औद्योगिक पैमाना, बेहतर टेक्नोलॉजी और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में प्रवेश मिल सकता है. साथ ही, मौजूदा कारोबार को नुकसान पहुंचाए बिना नए बाजारों में विस्तार की संभावना बनती है.
हालांकि, छोटी अवधि के निवेशकों के लिए तस्वीर थोड़ी अलग हो सकती है. ब्रिज डेट की सर्विसिंग से कमाई पर दबाव आ सकता है और यूरोप की आर्थिक स्थिति भी कारोबार को प्रभावित कर सकती है. इसलिए आने वाले महीनों में कंपनी की कमाई और वैल्यूएशन पर नजर रखना जरूरी होगा.
16 अक्टूबर और 26 अक्टूबर की तारीख क्यों अहम?
TMCV निवेशकों के लिए 16 अक्टूबर 2026 की EGM यानी Extraordinary General Meeting और 26 अक्टूबर की टेंडर ऑफर स्वीकार करने की अंतिम तारीख महत्वपूर्ण होगी. डील को पूरी तरह सफल बनाने और कंपनी को डीलिस्ट करने के लिहाज से 95% की स्वीकृति सीमा हासिल करना अहम माना जा रहा है. इसलिए इन दोनों तारीखों के आसपास शेयर में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है.
TMCV शेयर का टेक्निकल आउटलुक क्या कहता है?
टेक्निकल चार्ट के मुताबिक TMCV का शेयर फिलहाल साइडवेज से पॉजिटिव नजर आ रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक, शेयर के लिए 448 रुपये तत्काल सपोर्ट है, जबकि 432 रुपये मजबूत सपोर्ट के तौर पर काम कर सकता है. ऊपर की तरफ शेयर 478 रुपये के स्तर तक पहुंच सकता है. अगर यह 478 रुपये के रेजिस्टेंस को पार करता है तो इसके बाद 505 रुपये के स्तर की ओर बढ़ने की संभावना बन सकती है.
इसे भी पढ़ें- Old Monk पीने वालों के लिए बुरी खबर! नए लेबल से क्या बदलेगी पूरी कहानी?ब
डिस्क्लेमर: Money9live कभी भी किसी शेयर, आईपीओ और म्यूचुअल फंड में निवेश की सलाह नहीं देता है. ये खबर केवल आपकी जानकारी के लिए है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
सोमवार को कैसी रहेगी बाजार की चाल? कच्चे तेल की कीमत, US Fed समेत इन 4 फैक्टर्स से होगा तय
SJVN से मिला 903 करोड़ का ऑर्डर, क्या सोमवार को रॉकेट बनेगा ये रेलवे स्टॉक?
टाटा मोटर्स ने Iveco के लिए टेंडर ऑफर किया लॉन्च, 14.10 यूरो प्रति शेयर का भाव; 7 सितंबर से 26 अक्टूबर तक मिलेगा मौका
