TCS से लेकर Infosys तक टूट रहे हैं ये 5 लार्ज कैप स्टॉक, लेकिन फंडामेंटल है मजबूत; निवेशक रखें रडार पर

भारतीय शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच कई बड़े लार्ज कैप शेयर पिछले 5 वर्षों में उम्मीद के मुताबिक रिटर्न नहीं दे पाए हैं. TCS, Infosys और Asian Paints जैसी दिग्गज कंपनियों के शेयर दबाव में रहे हैं, जबकि कई मामलों में कंपनियों के मुनाफे में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की गई है. IT सेक्टर पर AI का असर, बढ़ती प्रतिस्पर्धा और कमजोर सेंटिमेंट ने इन शेयरों के प्रदर्शन को प्रभावित किया है.

शेयर मार्केट Image Credit: money9live.com

Large Cap Stocks India: भारतीय शेयर बाजार में 2026 की शुरुआत से ही भारी बिकवाली देखने को मिल रही है. मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल ने बाजार पर दबाव बढ़ा दिया है. ऐसे माहौल में आमतौर पर लार्ज कैप शेयरों को सुरक्षित निवेश माना जाता है, लेकिन इस बार कई बड़े शेयर भी निवेशकों को राहत नहीं दे पाए हैं. कई दिग्गज लार्ज कैप कंपनियों के शेयर पिछले 5 वर्षों में या तो फ्लैट रहे हैं या नकारात्मक रिटर्न दे पाए हैं. इनमें Tata Consultancy Services और HDFC Life Insurance जैसे बड़े भी इसमें नाम शामिल हैं.

Adani Green Energy

Adani Green Energy के शेयर पिछले 5 वर्षों में 26 फीसदी से ज्यादा गिर चुके हैं. हालांकि इस दौरान कंपनी के मुनाफे में बड़ी बढ़ोतरी हुई है और 2020 में 60 करोड़ रुपये के नुकसान से कंपनी FY25 में लगभग 2,001 करोड़ रुपये के मुनाफे तक पहुंच गई. इसके बावजूद कंपनी पर कर्ज का बोझ काफी बढ़ गया है. सितंबर 2025 तक कंपनी का कुल कर्ज 14,866 करोड़ रुपये से बढ़कर 88,153 करोड़ रुपये तक पहुंच गया.

Tata Consultancy Services

भारत की सबसे बड़ी IT कंपनियों में से एक Tata Consultancy Services (TCS) भी निवेशकों को निराश करने वाले शेयरों में शामिल रही है. कंपनी के मुनाफे में पिछले 5 वर्षों में लगभग 8 फीसदी CAGR की बढ़ोतरी हुई है, लेकिन शेयर कीमतों में वैसी तेजी नहीं दिखी. AI के बढ़ते प्रभाव के कारण IT सेक्टर को लेकर निवेशकों की सेंटिमेंट कमजोर हुई है, जिससे शेयर पर दबाव बना रहा. पिछले 5 वर्षों में इसमें 20 फीसदी से ज्यादा गिरावट आई है.

HDFC Life Insurance

HDFC Life Insurance के शेयरों में भी पिछले 5 वर्षों में 12 फीसदी से ज्यादा गिरावट आई है. बीमा क्षेत्र में लंबी अवधि की बड़ी संभावनाएं होने के बावजूद कंपनी के मुनाफे की बढ़ोतरी केवल लगभग 5 फीसदी CAGR रही, जिससे निवेशकों की उम्मीदें पूरी नहीं हो सकीं.

Infosys

IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी Infosys भी इस सूची में शामिल है. पिछले 5 वर्षों में कंपनी के शेयरों में 8.88 फीसदी गिरावट हुई है. इस दौरान कंपनी का मुनाफा करीब 10 फीसदी CAGR से बढ़ा है, लेकिन AI के कारण IT सेक्टर पर दबाव बना रहा.

Asian Paints

देश की सबसे बड़ी पेंट कंपनी Asian Paints को भी कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ा है. हाल ही में Birla Opus के बाजार में आने के बाद प्रतिस्पर्धा बढ़ी है, जिससे निवेशकों की सेंटिमेंट प्रभावित हुई है. FY25 में कंपनी की बिक्री में लगभग -4 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई, जो पिछले एक दशक में पहली बार हुआ है. पिछले 5 वर्षों की बात करें तो शेयर में 8.56 फीसदी की गिरावट हुई है.

यह भी पढ़ें: अगले हफ्ते निवेशकों की चांदी! ₹28 तक का डिविडेंड देगी कंपनी, तीन टुकड़ों में बंटेगा शेयर; जानें रिकॉर्ड डेट

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.

Latest Stories

सोने में चाहते हैं निवेश लेकिन पैसे कम हैं? NSE कल लॉन्च करेगी 10 ग्राम Gold Futures Contract, जानें कैसे करेगा काम

Vedanta पर निवेशकों का बड़ा भरोसा! ₹2000 करोड़ का NCD इश्यू हुआ ओवरसब्सक्राइब, कंपनी अब जुटाएगी ₹2575 करोड़

₹23,758 करोड़ के ऑर्डर बुक से निवेशकों के रडार पर Mazagon Dock, 5 साल में दिया 2000 फीसदी रिटर्न

2032 तक डेटा सेंटरों को 13.56 GW बिजली की जरूरत, ट्रांसफॉर्मर बनाने वाली इन 3 कंपनियों पर रखें नजर; 3064% तक रिटर्न

शेयर बाजार में हाहाकार! एक हफ्ते में टॉप-10 कंपनियों का ₹4.48 लाख करोड़ स्वाहा, SBI-HDFC Bank को सबसे बड़ा झटका

अगले हफ्ते निवेशकों की चांदी! ₹28 तक का डिविडेंड देगी कंपनी, तीन टुकड़ों में बंटेगा शेयर; जानें रिकॉर्ड डेट