सरकार का बड़ा फैसला, चीनी निर्यात पर तुरंत बैन, सितंबर तक लागू रहेगी रोक; इन शेयरों में दिखेगी हलचल!

भारत के इस फैसले के बाद वैश्विक बाजार में कच्ची और सफेद चीनी की कीमतों में तेजी देखने को मिली. न्यूयॉर्क रॉ शुगर फ्यूचर्स 2 फीसदी से ज्यादा चढ़ गए, जबकि लंदन व्हाइट शुगर फ्यूचर्स में करीब 3 फीसदी की तेजी दर्ज हुई. जानकारों का मानना है कि भारत के निर्यात रुकने से ब्राजील और थाईलैंड जैसे देशों को एशियाई और अफ्रीकी बाजारों में ज्यादा निर्यात का मौका मिल सकता है.

शुगर स्टॉक. Image Credit: freepik

India Sugar Export Ban : भारत सरकार ने घरेलू बाजार में चीनी की कीमतों को नियंत्रित रखने के लिए बड़ा फैसला लिया है. सरकार ने बुधवार को तत्काल प्रभाव से चीनी निर्यात पर सितंबर 2026 तक रोक लगा दी है. सरकार की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, यह प्रतिबंध 30 सितंबर 2026 तक या अगले आदेश तक लागू रहेगा. भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा चीनी उत्पादक देश है और ब्राजील के बाद सबसे बड़ा चीनी निर्यातक भी माना जाता है. अब निवेशकों की नजर शुगर सेक्टर के शेयरों पर है. इससे जुड़े शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है.

वैश्विक बाजार में बढ़ सकती हैं चीनी की कीमतें

भारत के इस फैसले के बाद वैश्विक बाजार में कच्ची और सफेद चीनी की कीमतों में तेजी देखने को मिली. न्यूयॉर्क रॉ शुगर फ्यूचर्स 2 फीसदी से ज्यादा चढ़ गए, जबकि लंदन व्हाइट शुगर फ्यूचर्स में करीब 3 फीसदी की तेजी दर्ज हुई. जानकारों का मानना है कि भारत के निर्यात रुकने से ब्राजील और थाईलैंड जैसे देशों को एशियाई और अफ्रीकी बाजारों में ज्यादा निर्यात का मौका मिल सकता है.

सरकार ने पहले दी थी निर्यात की अनुमति

सरकार ने पहले चीनी मिलों को 15.9 लाख मीट्रिक टन चीनी निर्यात की अनुमति दी थी. उस समय अनुमान था कि देश में उत्पादन घरेलू मांग से ज्यादा रहेगा. लेकिन अब लगातार दूसरे साल उत्पादन खपत से कम रहने की आशंका जताई जा रही है. मुख्य गन्ना उत्पादक क्षेत्रों में कमजोर पैदावार और मौसम संबंधी जोखिमों ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है.

इन शेयरों में रहेगी हलचल

NameCMP (Rs.)Mar Cap (Rs. Cr.)
Balrampur Chini548.9011085.06
Triven.Engg.Ind.388.208497.62
Sh.Renuka Sugar24.865291.43
Bannari Amm.Sug.3658.604587.77
Bajaj Hindusthan18.734477.72
Dalmia Bharat366.052962.78
M.V.K. Agro498.202516.10
Dhampur Sugar153.77988.84
Avadh Sugar486.15973.20
Uttam Sug.Mills253.40966.42

El Nino ने बढ़ाई चिंता

मौसम विशेषज्ञों ने El Nino परिस्थितियों के चलते इस साल मानसून प्रभावित होने की आशंका जताई है. अगर मानसून कमजोर रहता है तो अगले सीजन में गन्ना उत्पादन और कम हो सकता है. इसी वजह से सरकार ने पहले ही एहतियाती कदम उठाया है.

कितनी चीनी का हुआ निर्यात?

ट्रेडर्स के मुताबिक सरकार द्वारा मंजूर 15.9 लाख मीट्रिक टन निर्यात में से करीब 8 लाख टन के कॉन्ट्रैक्ट साइन हो चुके थे. इनमें से 6 लाख टन से ज्यादा चीनी पहले ही निर्यात की जा चुकी है.

किन शिपमेंट्स को मिलेगी अनुमति?

सरकार ने साफ किया है कि कुछ शिपमेंट्स को राहत दी जाएगी. अगर नोटिफिकेशन जारी होने से पहले माल की लोडिंग शुरू हो चुकी थी, या शिपिंग बिल फाइल हो चुका था और जहाज भारतीय बंदरगाह पर पहुंच चुका था, तो ऐसे निर्यात की अनुमति रहेगी. इसके अलावा जिन मामलों में चीनी पहले ही कस्टम अथॉरिटी या कस्टोडियन को सौंप दी गई थी, वहां भी निर्यात की मंजूरी मिलेगी.

ट्रेडर्स के लिए बढ़ी मुश्किल

मुंबई स्थित एक ग्लोबल ट्रेडिंग हाउस के डीलर के मुताबिक फरवरी में सरकार ने अतिरिक्त निर्यात कोटा दिया था, जिसके बाद ट्रेडर्स ने बड़े पैमाने पर निर्यात सौदे किए थे. अब अचानक प्रतिबंध लगने से उन ऑर्डर्स को पूरा करना ट्रेडर्स के लिए बड़ी चुनौती बन सकता है.

इसे भी पढ़ें- इस सोलर स्टॉक में आएगी रैली! ₹210 का शेयर जा सकता है ₹323, जानें किन वजहों से भरेगा उड़ान?

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.