फरवरी में ये कंपनियां देंगी बोनस और करेंगी स्टॉक स्प्लिट का ऐलान; लिस्ट में फर्टिलाइजर, फैब्रिक वाले शेयर

आज आपको कुछ ऐसे कंपनियों के बारे में बताने वाले हैं जो अगले महीने यानी फरवरी में बोनस शेयर के साथ-साथ स्टॉक स्प्लिट को लेकर खबरों में रहने वाले हैं. इस लिस्ट में 6 शेयरों के नाम है. आइए इन्हें एक-एक कर जानते हैं.

बोनस शेयर Image Credit: TV9 Bharatvarsh

Bonus shares February 2025: आज आपको 6 ऐसी कंपनियों के बारे में बताने वाले हैं जो अगले महीने बोनस और स्टॉक स्प्लिट को लेकर चर्चा में रह सकते हैं. जरा सोचिए अगर आपको बिना कोई पैसा खर्च किए अपनी होल्डिंग में ज्यादा शेयर मिल जाएं, तो कैसा लगेगा? यही है बोनस और स्टॉक स्प्लिट का असली जादू. ये ऐसे कॉर्पोरेट एक्शन हैं, जिनके जरिए कंपनियां निवेशकों को ज्यादा शेयर देकर उनका भरोसा जीतती हैं. फरवरी 2025 में कई कंपनियां ऐसे बड़े कदम उठाने जा रही हैं. आइए, इन्हें विस्तार से समझते हैं.

Enser Communications

  • एंसर कम्युनिकेशन्स बिजनेस प्रोसेस मैनेजमेंट (BPM) सेवाओं में विशेषज्ञता रखने वाली कंपनी है. यह कॉल सेंटर ऑपरेशन्स, आउटसोर्सिंग, डेटाबेस मैनेजमेंट और आईटी सर्विस देती है.
  • स्टॉक स्प्लिट: 6 जनवरी 2025 को कंपनी ने 1:5 के अनुपात में स्टॉक स्प्लिट को मंजूरी दी. इसका मतलब है कि हर ₹10 के फेस वैल्यू वाले शेयर को पांच हिस्सों में विभाजित किया जाएगा, जिनकी फेस वैल्यू ₹2 होगी.
  • रिकॉर्ड डेट: 7 फरवरी 2025

फाइनेंशियल परफॉर्मेंस

  • H1 FY25 में रेवेन्यू 115.7 फीसदी बढ़कर ₹390.2 मिलियन हो गया है.
  • नेट प्रॉफिट 126.6 फीसदी बढ़कर ₹48.5 मिलियन पर पहुंचा गया है.
  • शेयर ने पिछले साल 315 फीसदी का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है.

इसे भी पढ़ें- 50 फीसदी से ज्यादा के डिस्काउंट पर अडानी के 4 शेयर, लिस्ट में फार्चून तेल वाली कंपनी भी शामिल

Rama Phosphates

  • रामा फॉस्फेट्स भारत की अग्रणी सिंगल सुपर फॉस्फेट फर्टीलाइजर बनाने वाली कंपनी है.
  • स्टॉक स्प्लिट: 14 नवंबर 2024 को कंपनी ने 1:2 के अनुपात में स्टॉक स्प्लिट को मंजूरी दी. इसका अर्थ हुआ कि हर शेयरधारक को एक शेयर के बदले दो शेयर मिलेंगे.
  • रिकॉर्ड डेट: 7 फरवरी 2025.

फाइनेंशियल परफॉर्मेंस

  • कंपनी का Q2 FY25 में रेवेन्यू 22.2 फीसदी बढ़कर ₹2,094.6 मिलियन पहुंच गया है.
  • नेट प्रॉफिट 359.7 फीसदी बढ़कर ₹30.8 मिलियन हो गया .
  • हालांकि, शेयर ने पिछले साल 14 फीसदी की गिरावट देखी गई है.

Pritika Engineering Components

  • यह कंपनी ट्रैक्टर और ऑटोमोटिव सेक्टर के लिए प्रेसिजन मशीन कंपोनेंट्स बनाने के कारोबार में है.
  • स्टॉक स्प्लिट: 20 जनवरी 2025 को कंपनी ने 1:2 के अनुपात में स्टॉक स्प्लिट की घोषणा की. मतलब ₹10 के फेस वैल्यू वाले शेयर को ₹5 के दो हिस्सों में विभाजित किया जाएगा.
  • रिकॉर्ड डेट: 14 फरवरी 2025

फाइनेंशियल परफॉर्मेंस

  • Q2 FY25 में रेवेन्यू 40.6 फीसदी बढ़कर ₹319.9 मिलियन हुआ.
  • नेट प्रॉफिट 78.2 फीसदी बढ़कर ₹16.4 मिलियन हो गया.
  • शेयर ने पिछले साल 87.8 फीसदी का शानदार रिटर्न दिया है.

Thinkink Picturez

  • थिंकइंक पिक्चर्स एक एंटरटेनमेंट कंपनी है, जो वेब सीरीज, फिल्म और टीवी शो के लिए कंटेंट बनाती है.
  • बोनस शेयर: कंपनी ने 2:1 के अनुपात में बोनस शेयर जारी करने का ऐलान किया. हर एक शेयर पर दो नए फुली पेड-अप इक्विटी शेयर मिलेंगे.
  • रिकॉर्ड डेट: 5 फरवरी 2025

फाइनेंशियल परफॉर्मेंस

  • Q2 FY25 में रेवेन्यू 81.9 फीसदी गिरकर ₹65 मिलियन हुआ.
  • नेट प्रॉफिट 86.7 फीसदी गिरकर ₹4.6 मिलियन हो गया.
  • शेयर ने पिछले साल 88.6 फीसदी की गिरावट देखी.

TT

  • टीटी एक टेक्सटाइल कंपनी है, जो कपड़े, यार्न और फैब्रिक बनाती और बेचती है.
  • स्टॉक स्प्लिट: कंपनी ने 1:10 के अनुपात में स्टॉक स्प्लिट की घोषणा की. ₹10 के फेस वैल्यू वाले शेयर को ₹1 के दस हिस्सों में विभाजित किया जाएगा.
  • रिकॉर्ड डेट: 12 फरवरी 2025

फाइनेंशियल परफॉर्मेंस

  • Q2 FY25 में नेट सेल्स 12.8 फीसदी बढ़कर ₹543.1 मिलियन हुई.
  • नेट प्रॉफिट 432.79 फीसदी बढ़कर ₹4.9 मिलियन हुआ.
  • शेयर ने पिछले साल 23 फीसदी का रिटर्न दिया.

AGI Infra

  • एजीआई इंफ्रा एक इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कंपनी है, जो रेजिडेंशियल, कमर्शियल और इंडस्ट्रियल प्रोजेक्ट्स में माहिर है.
  • स्टॉक स्प्लिट: कंपनी ने 1:2 के अनुपात में स्टॉक स्प्लिट की मंजूरी दी. ₹10 का शेयर ₹5 के दो हिस्सों में विभाजित किया जाएगा.
  • रिकॉर्ड डेट: 7 फरवरी 2025

फाइनेंशियल परफॉर्मेंस

  • Q2 FY25 में रेवेन्यू 10.5 फीसदी बढ़कर ₹800.3 मिलियन हुआ.
  • नेट प्रॉफिट ₹144.9 मिलियन से बढ़कर ₹174.5 मिलियन हो गया.
  • शेयर ने पिछले साल 73.7 फीसदी का रिटर्न दिया है.

डिस्क्लेमर– Money9live किसी स्टॉक में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.

Latest Stories

ग्रीन अमोनिया से बदलेगी इस फर्टिलाइजर कंपनी की किस्मत, FY28 तक 73 फीसदी बढ़ाएगी प्रोडक्शन कैपेसिटी, रखें नजर

100 फीसदी रिटर्न देने वाले इस मल्टीबैगर शेयर में FIIs ने बढ़ाया दांव, DIIs और मधुसूदन केला ने की मुनाफावसूली, रखें नजर

इस हफ्ते शेयर मार्केट में क्या होगा? US Fed से लेकर Q1 FY27 रिजल्ट तक, ये 5 ट्रिगर तय करेंगे बाजार की चाल

Hindustan Zinc करेगी 5000 करोड़ रुपये का निवेश, नए प्रोजेक्ट और क्षमता विस्तार पर रहेगा फोकस

एक हफ्ते में निवेशकों के उड़े 2.74 लाख करोड़ रुपये, HDFC Bank ने सबसे ज्यादा कराया नुकसान; देखें लिस्ट

537% रिटर्न देने वाले AI Infra Stock पर टूट पड़े FII और DII, रिकॉर्ड ऑर्डर से बढ़ा भरोसा! मजबूत हैं फाइनेंशियल्स