एक फैसले ने बदली तस्वीर, इस एग्रोकेमिकल सेक्टर का स्टॉक्स 15% टूटा, शेयर में मची भारी बिकवाली

एग्रोकेमिकल सेक्टर की दिग्गज कंपनी UPL ने अपने बिजनेस को नए तरीके से ढालने के लिए एक बड़ा रिस्ट्रक्चरिंग प्लान पेश किया, जिसे मैनेजमेंट ने भविष्य के लिए फायदेमंद बताया. लेकिन बाजार ने इस खबर को उतनी सकारात्मक नजर से नहीं देखा.

UPL के शेयर में भारी गिरावट Image Credit: Canva/Money9 live

UPL: शेयर बाजार में कभी-कभी कंपनियों के बड़े फैसले निवेशकों के लिए मौके भी बनाते हैं और जोखिम भी. ऐसा ही कुछ एग्रोकेमिकल सेक्टर की दिग्गज कंपनी UPL के साथ देखने को मिला. कंपनी ने अपने बिजनेस को नए तरीके से ढालने के लिए एक बड़ा रिस्ट्रक्चरिंग प्लान पेश किया, जिसे मैनेजमेंट ने भविष्य के लिए फायदेमंद बताया. लेकिन बाजार ने इस खबर को उतनी सकारात्मक नजर से नहीं देखा.

निवेशकों के मन में कंपनी के कर्ज, संभावित शेयर डायल्यूशन और नए ढांचे को लेकर कई सवाल खड़े हो गए. नतीजा यह हुआ कि शेयर में तेज गिरावट देखने को मिली. इस घटना ने एक बार फिर दिखाया कि केवल बड़े ऐलान ही काफी नहीं होते, बल्कि निवेशकों का भरोसा जीतना भी जरूरी होता है.

UPL के शेयर में भारी गिरावट

सोमवार को UPL लिमिटेड के शेयर में भारी गिरावट देखने को मिली. दिन के कारोबार के दौरान शेयर करीब 15 प्रतिशत तक टूट गया. यह गिरावट तब आई जब कंपनी ने हाल ही में अपने ग्रुप के रिस्ट्रक्चरिंग की घोषणा की थी. खबर आने के बाद निवेशकों ने तेजी से शेयर बेचना शुरू कर दिया.

सोर्स: Groww

कर्ज और डायल्यूशन को लेकर चिंता

निवेशकों की सबसे बड़ी चिंता कंपनी के बढ़ते कर्ज को लेकर है. बाजार को लगता है कि कंपनी का नया प्लान कर्ज की समस्या को ठीक से हल नहीं करता. इसके अलावा, भविष्य में शेयर डायल्यूशन यानी नए शेयर जारी होने की संभावना भी चिंता बढ़ा रही है. इससे मौजूदा निवेशकों की हिस्सेदारी कम हो सकती है.

ब्रोकरेज ने बदली रेटिंग

मनी कंट्रोल की एक रिपोर्ट में ब्रोकरेज फर्म Nuvama के हवाले से इस मामले में सावधानी बरतने की सलाह दी है. Nuvama ने UPL के शेयर की रेटिंग को ‘buy’ से घटाकर ‘hold’ कर दिया है. हालांकि, उन्होंने टारगेट प्राइस बढ़ाकर 816 रुपये कर दिया है. इसका मतलब है कि मौजूदा कीमत से करीब 28 प्रतिशत तक बढ़त की संभावना बनी हुई है.

क्या है कंपनी का नया प्लान

UPL ने अपने भारत और अंतरराष्ट्रीय क्रॉप प्रोटेक्शन बिजनेस को मिलाकर एक नई लिस्टेड कंपनी बनाने की योजना बनाई है. इस नई कंपनी का नाम UPL Global Sustainable Agri Solutions होगा. कंपनी का कहना है कि इससे बिजनेस पर फोकस बढ़ेगा और शेयरहोल्डर्स को फायदा मिलेगा. हालांकि कंपनी इस प्लान को वैल्यू अनलॉक करने वाला बता रही है, लेकिन निवेशकों का रुख फिलहाल सतर्क बना हुआ है.

ये भी पढ़ें– शेयर मार्केट में तेजी, 25750 के ऊपर निकला निफ्टी और सेंसेक्स में भी 550 अंकों की बढ़त, IDFC First का शेयर 20% टूटा

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.