शेयर मार्केट में तेजी, 25750 के ऊपर निकला निफ्टी और सेंसेक्स में भी 550 अंकों की बढ़त, IDFC First का शेयर 20% टूटा

23 फरवरी को शेयर बाजार मजबूती के साथ खुला. निफ्टी 25,750 के पार और सेंसेक्स 83,400 के ऊपर निकल गया. बैंकिंग, मेटल और ऑटो शेयरों में खरीदारी दिखी, जबकि आईटी और फार्मा शेयरों में हल्की कमजोरी रही. मार्केट में तेजी के बावजूद IDFC First Bank में करीब 20% गिरावट और UPL में 7% की कमजोरी दिखी.

शेयर मार्केट Image Credit: TV9 Bharatvarsh & Canva

सोमवार यानी 23 फरवरी को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई. निफ्टी ने आज 25,678.40 के स्तर पर ओपनिंग की. शुरुआती कारोबार में निफ्टी 183.10 अंकों की बढ़त के साथ 25,754.35 पर पहुंच गया. वहीं बीएसई सेंसेक्स भी हरे निशान में 82,906.83 पर खुला. सुबह 9:32 बजे सेंसेक्स 585.71अंक की बढ़त के साथ 83,400.42 पर कारोबार करता दिखा. सेंसेक्स का पिछला बंद स्तर 82,814.71 था. हालांकि बाजार में तेजी के बीच कुछ चुनिंदा शेयरों में दबाव भी देखने को मिला. IDFC First Bank के शेयरों में करीब 20 % की गिरावट आई और इसमें लोअर सर्किट लगा जबकि UPL में करीब 7% की कमजोरी दर्ज की गई.

सेंसेक्स के शेयरों का हाल

शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार के दौरान ज्यादातर शेयरों में तेजी देखने को मिली. बैंकिंग, मेटल और ऑटो सेक्टर के कई शेयर हरे निशान में कारोबार करते दिखे जबकि आईटी और फार्मा के कुछ शेयरों में हल्की गिरावट रही. एक्सिस बैंक 2.05% चढ़कर 1396.30 रुपये पर पहुंच गया. अडानी पोर्ट्स 1.69% की बढ़त के साथ 1536.95 रुपये पर ट्रेड करता दिखा, एचडीएफसी बैंक 1.29% और कोटक बैंक 1.01% की तेजी में रहे. वहीं, रिलायंस 0.89% और पावरग्रिड 0.77% चढ़े. आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई, भारती एयरटेल, मारुति और हिंदुस्तान यूनिलीवर में भी 0.5% से ज्यादा की बढ़त दर्ज की गई. इसके अलावा टाटा स्टील, एलएंडटी, आईटीसी, एनटीपीसी और टाइटन जैसे शेयर भी हरे निशान में कारोबार करते नजर आए.

गिरावट वाले शेयर

आईटी सेक्टर में दबाव दिखा. इंफोसिस 0.57% गिरकर 1345.05 रुपये पर रहा. सन फार्मा 0.08% और एशियन पेंट्स 0.05% फिसले. एचसीएल टेक में भी हल्की 0.02% की कमजोरी देखी गई.

एशियन मार्केट का हाल

टैरिफ बढ़ोतरी की अनिश्चितता के बावजूद एशियाई बाजारों में तेजी रही. दक्षिण कोरिया का कोस्पी 1.7% चढ़कर रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया. हांगकांग के हैंगसेंग फ्यूचर्स मजबूत दिखे. वहीं चीन और जापान के बाजार छुट्टी के कारण बंद रहे.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.