FY26 में 205% तक उछले ये 10 पेनी स्टॉक, 4 बने मल्टीबैगर, आपके पास है इनमें से कोई शेयर

FY26 में कई पेनी शेयरों ने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया. कुछ में 205% तक तेजी आई और चार शेयर मल्टीबैगर बने. इंडिया होम्स, स्टारलाइनप्स और PVV इंफ्रा जैसे शेयरों में जोरदार उछाल रहा. हालांकि पेनी शेयरों में जोखिम ज्यादा होता है, इसलिए निवेश से पहले फंडामेंटल जांचना जरूरी है.

पेनी स्टॉक Image Credit: money9live.com

वित्त वर्ष 2026 में कम कीमत वाले पेनी स्टॉक्स ने निवेशकों को चौंकाया है. माइक्रो-कैप सेगमेंट के कई शेयरों ने शानदार रिटर्न देते हुए 50% से लेकर 205% तक की तेजी दर्ज की है. खास बात यह है कि इनमें से चार शेयर मल्टीबैगर बनकर उभरे हैं, जिन्होंने निवेशकों की पूंजी को कई गुना तक बढ़ा दिया. डेटा के अनुसार, इन पेनी स्टॉक्स को खास मानकों- मार्केट कैप ₹1,000 करोड़ से कम, शेयर कीमत ₹20 से नीचे और हाल में कम से कम 5 लाख शेयरों का ट्रेडिंग वॉल्यूम- के आधार पर चुना गया है. आइये जानते हैं कि ये कौन से शेयर हैं.

मल्टीबैगर रिटर्न शेयर

सबसे ज्यादा तेजी इंडिया होम्स (India Homes) में देखने को मिली जिसने FY26 में अब तक करीब 205% रिटर्न दिया. इसके बाद स्टारलाइनप्स एंटरप्राइजेज (Starlineps Enterprises) ने 138% और चंद्रिमा मर्केंटाइल्स (Chandrima Mercantiles) और पीवीवी इंफ्रा (PVV Infra) ने करीब 136% की बढ़त दर्ज की.

इन शेयरों में रही तेजी

अन्य तेजी वाले शेयरों में अवांस टेक्नोलॉजीज (Avance Technologies) 97%, गारमेंट मंत्रा लाइफस्टाइल (Garment Mantra Lifestyle) 88% और सिल्वरलाइन टेक्नोलॉजीज (Silverline Technologies) 73% चढ़े.वहीं, शिश इंडस्ट्रीज (Shish Industries) और प्रो फिन कैपिटल सर्विसेज (Pro Fin Capital Services) ने करीब 66% का रिटर्न दिया. एक्सेल रियल्टी एन इंफ्रा (Excel Realty N Infra) भी 51% बढ़ा.

कंपनी (Hindi)Company (English)FY26 रिटर्नपिछला बंद भाव
इंडिया होम्सIndia Homes205%15.80 रुपये
स्टारलाइनप्स एंटरप्राइजेजStarlineps Enterprises138%10.29 रुपये
चंद्रिमा मर्केंटाइल्सChandrima Mercantiles136%7.01 रुपये
पीवीवी इंफ्राPVV Infra136%4.93 रुपये
अवांस टेक्नोलॉजीजAvance Technologies97%1.16 रुपये
गारमेंट मंत्रा लाइफस्टाइलGarment Mantra Lifestyle88%2.17 रुपये
सिल्वरलाइन टेक्नोलॉजीजSilverline Technologies73%19.60 रुपये
शिश इंडस्ट्रीजShish Industries66%15.34 रुपये
प्रो फिन कैपिटल सर्विसेजPro Fin Capital Services66%3.70 रुपये
एक्सेल रियल्टी एन इंफ्राExcel Realty N Infra51%1.13 रुपये

क्या ध्यान रखना जरुरी

पेनी शेयर कम कीमत वाले जरूर होते हैं लेकिन इनमें उतार-चढ़ाव बहुत ज्यादा रहता है. इसलिए इन शेयरों में निवेश करना जोखिम भरा हो सकता है. अचानक तेजी के बाद तेज गिरावट भी आ सकती है. बाजार जानकारों का कहना है कि पेनी शेयरों में निवेश करने से पहले कंपनी के कामकाज, मुनाफे और ट्रेडिंग वॉल्यूम की जांच जरूर करें. कम कीमत देखकर निवेश करना सही रणनीति नहीं होती है.

इसे भी पढ़ें: 2033 तक ₹4 लाख करोड़ की स्पेस इकॉनमी, ISRO से जुड़े इन 3 शेयरों में बड़ा मौका; 5 साल में 1927% तक रिटर्न

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.