इस हफ्ते NFO की बौछार, खुल रहे 8 नए फंड, ₹100 से शुरू कर सकते हैं निवेश

म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए इस हफ्ते 8 नए NFO खुल रहे हैं. इनमें स्मॉल कैप, बैंकिंग, मल्टी एसेट और डेट फंड शामिल हैं. कुछ स्कीमों में निवेश ₹100 से शुरू किया जा सकता है. अलग-अलग कैटेगरी के ये फंड निवेशकों को पोर्टफोलियो डायवर्सिफिकेशन का नया मौका देंगे.

न्यू NFO Image Credit: money9live

म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए 23 फरवरी से शुरू होने वाला सप्ताह खास हो सकता है. इस सप्ताह कुल 8 नए म्यूचुअल फंड ऑफर (NFO) सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने जा रहे हैं. ये सभी फंड अलग-अलग कैटेगरी के हैं, जिनमें एक्टिव और पैसिव दोनों तरह की स्कीमें शामिल हैं. इन 8 NFO में से 5 एक्टिवली मैनेज्ड फंड हैं जबकि 3 पैसिव फंड के रूप में पेश किए जाएंगे. निवेशक अपनी रिस्क क्षमता और इन्वेस्टमेंट गोल के अनुसार इनमें निवेश कर सकते हैं.

कैपिटलमाइंड के दो फंड

23 फरवरी से कैपिटलमाइंड के दो नए फंड सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेंगे. कैपिटलमाइंड आर्बिट्राज फंड और कैपिटलमाइंड मल्टी एसेट एलोकेशन फंड शामिल हैं. इनमें 9 मार्च तक निवेश किया जा सकेगा. इनमें न्यूनतम ₹5,000 निवेश किया जा सकता है.

स्मॉल कैप और बैंकिंग थीम फंड

अबैक्कस स्मॉल कैप फंड का एनएफओ 26 फरवरी से 12 मार्च तक खुला रहेगा. इसमें निवेश की न्यूनतम राशि ₹500 है.
वहीं, आदित्य बिड़ला सन लाइफ BSE टॉप 10 बैंक ETF 23 से 25 फरवरी तक सब्सक्रिप्शन के लिए उपलब्ध रहेगा जिसमें न्यूनतम निवेश ₹500 रखा गया है. इसके अलावा केनरा रोबेको बैंकिंग एंड फाइनेंशियल सर्विसेज फंड 27 फरवरी से 13 मार्च तक खुलेगा और इसमें निवेश की शुरुआत ₹5,000 से होगी.

डेट और FoF कैटेगरी

HDFC इनकम प्लस आर्बिट्राज ओम्नी FoF 27 फरवरी से 11 मार्च तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला रहेगा. इसमें निवेश की न्यूनतम राशि ₹100 है जो छोटे निवेशकों के लिए आकर्षक हो सकती है. निप्पॉन इंडिया CRISIL-IBX फाइनेंशियल सर्विसेज 9-12 मंथ डेब्ट इंडेक्स फंड 23 से 25 फरवरी तक खुलेगा जिसमें ₹1,000 से निवेश शुरू किया जा सकता है.

मिडकैप फंड भी शामिल

TRUSTMF मिड कैप फंड 27 फरवरी से 13 मार्च तक खुलेगा। इसमें न्यूनतम निवेश ₹1,000 तय किया गया है.

फंड का नामओपन डेटक्लोजिंग डेटन्यूनतम निवेश
कैपिटलमाइंड आर्बिट्राज फंड23 फरवरी 20269 मार्च 2026₹5,000
कैपिटलमाइंड मल्टी एसेट एलोकेशन फंड23 फरवरी 20269 मार्च 2026₹5,000
अबैक्कस स्मॉल कैप फंड26 फरवरी 202612 मार्च 2026₹500
आदित्य बिड़ला SL BSE टॉप 10 बैंक ETF23 फरवरी 202625 फरवरी 2026₹500
केनरा रोबेको बैंकिंग & फाइनेंशियल सर्विसेज फंड27 फरवरी 202613 मार्च 2026₹5,000
HDFC इनकम प्लस आर्बिट्राज ओम्नी FoF27 फरवरी 202611 मार्च 2026₹100
निप्पॉन इंडिया CRISIL-IBX 9-12 मंथ डेब्ट इंडेक्स फंड23 फरवरी 202625 फरवरी 2026₹1,000
TRUSTMF मिड कैप फंड27 फरवरी 202613 मार्च 2026₹1,000

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.