AI क्रांति से कमाई का मौका! टेक-ड्रिवन ग्रोथ का फायदा दिला सकते हैं ये 3 म्यूचुअल फंड, रखें रडार पर
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बढ़ते प्रभाव के बीच कई म्यूचुअल फंड टेक और डिजिटल कंपनियों में निवेश कर रहे हैं. Invesco India Technology Fund, Motilal Oswal Digital India Fund और UTI Innovation Fund ऐसे ही फंड हैं, जो AI और इनोवेशन बेस्ड कंपनियों के जरिए लंबी अवधि की ग्रोथ पर फोकस कर रहे हैं.
AI and Technology Innovation Digital MF: आज की दुनिया में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक तेजी से टेक्नोलॉजी सेक्टर को बदल रही है. कंपनियां अब ऑटोमेशन, डेटा बेस्ड फैसलों और जेनरेटिव AI के इस्तेमाल पर तेजी से खर्च बढ़ा रही हैं. Fortune Business Insights के मुताबिक, वैश्विक AI बाजार 2025 में करीब 400 अरब डॉलर से बढ़कर 2030 तक 1.8 ट्रिलियन डॉलर से भी ज्यादा हो सकता है. AI का इस्तेमाल अब केवल प्रयोग तक सीमित नहीं है, बल्कि सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, कस्टमर सपोर्ट, साइबर सिक्योरिटी और सप्लाई चेन जैसे मुख्य कार्यों में हो रहा है.
इससे इतर, दिल्ली में हुए AI Summit ने भी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है. हाल के कुछ सालों में हुए इन्हीं तमाम बदलावों को देखते हुए हमने कुछ म्यूचुअल फंड्स की सूची तैयार की है जो टेक्नोलॉजी और AI से जुड़े शेयरों में निवेश कर रहे हैं.
Invesco India Technology Fund
यह फंड जनवरी 2026 में शुरू हुआ एक थीमैटिक इक्विटी फंड है, जो मुख्य रूप से IT और टेक कंपनियों में निवेश करता है. नियम के अनुसार इसे कम से कम 80 फीसदी पैसा IT सेक्टर में लगाना होता है. फंड का लक्ष्य टेक्नोलॉजी, ऑटोमेशन, रोबोटिक्स, AI और क्लाउड से जुड़ी कंपनियों में निवेश कर लंबी अवधि में अच्छा रिटर्न देना है.
- AUM: लगभग 316 करोड़ रुपये
- एक्सपेंस रेशियो (Direct Plan): 2.39 फीसदी प्रति वर्ष
- इक्विटी निवेश: लगभग 99 फीसदी
इस फंड में मिडकैप कंपनियों का हिस्सा सबसे ज्यादा है, जबकि कुछ निवेश लार्जकैप और स्मॉलकैप में भी है. पोर्टफोलियो में Infosys, Bharti Airtel, Persistent Systems, MCX और Coforge जैसे बड़े नाम शामिल हैं. AI से जुड़े शेयरों में Affle 3i और Netweb Technologies जैसी कंपनियां भी शामिल हैं. फंड का P/E रेशियो Nifty IT से ज्यादा है, जिससे संकेत मिलता है कि इसमें हाई-ग्रोथ कंपनियों पर दांव लगाया गया है. पोर्टफोलियो में कम बदलाव होता है, यानी यह लंबी अवधि की रणनीति अपनाता है.
Motilal Oswal Digital India Fund
यह फंड नवंबर 2024 में लॉन्च हुआ और भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था से जुड़े शेयरों में निवेश करता है. इसमें सॉफ्टवेयर, हार्डवेयर, इंटरनेट, मीडिया और ई-कॉमर्स कंपनियां शामिल हैं. भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था 2030 तक लगभग 1 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है, और यह फंड इसी ग्रोथ से फायदा उठाने की कोशिश करता है.
- AUM: लगभग 846 करोड़ रुपये
- एक्सपेंस रेशियो: 0.90 फीसदी प्रति वर्ष
- इक्विटी निवेश: लगभग 94 फीसदी
इस फंड में स्मॉलकैप कंपनियों का हिस्सा सबसे ज्यादा है, जिससे रिस्क और संभावित रिटर्न दोनों अधिक हो सकते हैं. पोर्टफोलियो में Birlasoft, Coforge, Zensar Tech, Hexaware और Sonata Software जैसी कंपनियां शामिल हैं. AI से जुड़े निवेश में Netweb Technologies, Persistent Systems और RateGain Travel जैसे नाम हैं. इस फंड में पोर्टफोलियो बदलाव कंपटेटिव ज्यादा होता है, यानी मैनेजर सक्रिय रणनीति अपनाते हैं.
UTI Innovation Fund
यह फंड अक्टूबर 2023 में शुरू हुआ और उन कंपनियों में निवेश करता है जो नए विचारों और इनोवेशन के आधार पर तेजी से बढ़ सकती हैं. यह केवल IT तक सीमित नहीं है, बल्कि अलग-अलग सेक्टर की इनोवेटिव कंपनियों में निवेश करता है. यह फंड उन निवेशकों के लिए माना जाता है जो लंबी अवधि में ज्यादा रिटर्न चाहते हैं और उतार-चढ़ाव झेल सकते हैं.
- AUM: लगभग 753 करोड़ रुपये
- एक्सपेंस रेशियो: 0.93 फीसदी प्रति वर्ष
- इक्विटी निवेश: लगभग 96 फीसदी
इसमें भी स्मॉलकैप कंपनियों का हिस्सा सबसे ज्यादा है. पोर्टफोलियो में Eternal, Info Edge, Affle 3i, One97 Communications (Paytm) और PB Fintech जैसी कंपनियां शामिल हैं. AI से जुड़े निवेश में Affle 3i, Happiest Minds और RateGain जैसी कंपनियां शामिल हैं. फंड का P/E रेशियो काफी ऊंचा है, जो ग्रोथ-ओरिएंटेड कंपनियों पर फोकस दर्शाता है. पिछले एक साल में इसका रिटर्न लगभग 5 फीसदी रहा, जो Nifty 500 से थोड़ा कम है.
ये भी पढ़ें- मिरै एसेट ने लॉन्च किया Nifty Metal ETF FoF, 23 फरवरी तक खुला है NFO; ₹5000 से शुरू कर सकते हैं निवेश
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
मिरै एसेट ने लॉन्च किया Nifty Metal ETF FoF, 23 फरवरी तक खुला है NFO; ₹5000 से शुरू कर सकते हैं निवेश
UTI Flexi Cap Fund अपने बेंचमार्क को मात देने के लिए क्यों कर रहा संघर्ष? जानिए आखिर इसके पीछे की क्या है वजह
AI से अब म्यूचुअल फंड्स भी हिले, तूफान में उड़े ₹50000 करोड़; Gen AI के डर से डगमगाया IT सेक्टर का सिंहासन
