ये हैं 3 अंडरवैल्यू PSU बैंक स्टॉक, ROE और प्राइस-टू-बुक रेशियो शानदार, शेयरों पर नजर रख सकते हैं निवेशक

PSU बैंकिंग सेक्टर में सुधार के बीच बैंक ऑफ महाराष्ट्र, केनरा बैंक और यूनियन बैंक जैसे शेयर अंडरवैल्यूड माने जा रहे हैं. मजबूत ROE, कम P/E और सुधरती एसेट क्वालिटी इनकी खासियत है. घटते एनपीए, बढ़ता मुनाफा और क्रेडिट ग्रोथ इन बैंकों को आने वाले समय में निवेशकों के लिए आकर्षक बना सकते हैं.

PSU बैंक शेयर Image Credit: Getty image

सरकारी बैंकिंग सेक्टर ने पिछले तीन वर्षों में जबरदस्त सुधार दिखाया है. घटते एनपीए, रिकॉर्ड मुनाफा और मजबूत बैलेंस शीट के चलते PSU बैंक फिर निवेशकों के रडार पर हैं. कई बैंक अभी भी कम वैल्यूएशन पर ट्रेड कर रहे हैं जबकि उनके फंडामेंटल मजबूत हैं. इन बैंकों का 15% से ज्यादा का ROE, 2 से कम प्राइस-टू-बुक और 10 से नीचे P/E है. आइये ऐसे ही 3 सरकारी बैंक स्टॉक्स के बारे में जानते हैं जो अंडरवैल्यू पर ट्रेड कर रहे हैं.

बैंक ऑफ महाराष्ट्र

पुणे मुख्यालय वाला यह बैंक 19.3% ROE के साथ मजबूत स्थिति में है. इसका प्राइस-टू-बुक 1.6 गुना और P/E 8.1 गुना है. Q3 FY26 में बैंक का कुल बिजनेस 17.24% बढ़ा, जबकि डिपॉजिट 15.3% बढ़े. इसका नेट NPA सिर्फ 0.15% है जो सेक्टर में सबसे कम में से एक है. बैंक का कैपिटल एडिक्वेसी रेशियो 20.5% है. बैंक ‘प्रोजेक्ट 321’ के तहत 18 महीनों में 321 नई शाखाएं खोलने की योजना पर काम कर रहा है और रिटेल, एग्रीकल्चर व MSME लोन पर फोकस कर रहा है.

केनरा बैंक

1906 में स्थापित केनरा बैंक का ROE 16.6% है. इसका प्राइस-टू-बुक 1.2 और P/E 7 गुना है. Q3 FY26 में ऑपरेटिंग प्रॉफिट 16.36% बढ़कर 91,190 मिलियन रुपये और नेट प्रॉफिट 25.61% बढ़कर 51,550 मिलियन रुपये रहा. GNPA घटकर 2.08% और नेट NPA 0.45% पर आ गया है. बैंक ने 13 में से 11 गाइडेंस पैरामीटर हासिल किए हैं. ग्लोबल प्रजेंस, मजबूत डिविडेंड और बेहतर एसेट क्वालिटी बैंक को स्थिर ग्रोथ की स्थिति में रखते हैं.

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया

यूनियन बैंक का ROE 15.8% और प्राइस-टू-बुक 1.2 गुना है. इसका P/E 7.9 गुना है. FY26 में एडवांस 7.13% और डिपॉजिट 3.36% बढ़े. CASA में 140 बेसिस प्वाइंट की तिमाही बढ़त दर्ज की गई. इसका नेट प्रॉफिट बढ़कर 50,228 मिलियन रुपये हो गया है. बैंक रिटेल और MSME लोन के साथ डिजिटल बैंकिंग पर भी जोर दे रहा है. बेहतर पूंजी स्थिति और घटते खराब कर्ज इसे स्थिर ग्रोथ के लिए तैयार दिखाते हैं.

बैंकों की डिटेल्स

बैंकROEप्राइस टू बुक (P/B)P/E रेशियोनेट NPA
बैंक ऑफ महाराष्ट्र19.3%1.6x8.1x0.15%
केनरा बैंक16.6%1.2x7x0.45%
यूनियन बैंक15.8%1.2x7.9x

इसे भी पढ़ें: IT सेक्टर से भारी निकासी, इंफ्रा-फाइनेंशियल शेयरों में बढ़ा निवेश; 15 दिन में FIIs ने कहां बढ़ाया और घटाया पैसा

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.


Latest Stories

दिन के निचले लेवल से 660 अंक उछला सेंसेक्स, निफ्टी पर हावी हुए बुल, जानें USA-ईरान तनाव के बीच मार्केट में क्यों लौटी तेजी?

70% हिस्सेदारी बिकने की खबर… और फार्मा शेयर बना रॉकेट! 17% से ज्यादा उछाल से निवेशक मालामाल

फरवरी में इकोनॉमी की रफ्तार तेज, कंपोजिट PMI 59.3 पर पहुंचा, लेकिन महंगाई के बढ़ते संकेतों से RBI सतर्क

Q3 में 57% बढ़कर ₹29372 करोड़ पहुंचा ऑर्डर बुक, माइनिंग, सड़क, पुल बनाती है कंपनी, फोकस में रखें शेयर

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच गिरावट में खुला शेयर बाजार, बाद में सुधरते दिखे निफ्टी-सेंसेक्स; इंफोसिस-टेक महिंद्रा में बिकवाली

Stocks to watch 20 Feb 2026: बाजार में गिरावट के बीच इनमें हलचल! HUL, Swiggy, Waaree समेत ये 13 स्टॉक्स रहेंगे फोकस में