Stocks to watch 20 Feb 2026: बाजार में गिरावट के बीच इनमें हलचल! HUL, Swiggy, Waaree समेत ये 13 स्टॉक्स रहेंगे फोकस में

निवेशकों ने मुनाफावसूली की और बाजार में सतर्कता बढ़ गई. ऐसे माहौल में निवेशकों की नजर अब उन शेयरों पर है जिनसे जुड़ी बड़ी खबरें सामने आई हैं. आज के कारोबार में कुछ खास कंपनियों के शेयर चर्चा में रह सकते हैं. इनमें बैंकिंग, इंश्योरेंस, फार्मा और FMCG सेक्टर की कंपनियां शामिल हैं.

स्टॉक्स टू वाच Image Credit: Freepik/Canva

Stocks to watch 20 Feb 2026: शेयर बाजार में गुरुवार को गिरावट देखने को मिली. पिछले कुछ दिनों से जारी तेजी पर ब्रेक लग गया. निवेशकों ने मुनाफावसूली की और बाजार में सतर्कता बढ़ गई. ऐसे माहौल में निवेशकों की नजर अब उन शेयरों पर है जिनसे जुड़ी बड़ी खबरें सामने आई हैं. आज के कारोबार में कुछ खास कंपनियों के शेयर चर्चा में रह सकते हैं. इनमें बैंकिंग, इंश्योरेंस, फार्मा और FMCG सेक्टर की कंपनियां शामिल हैं. Federal Bank, ICICI Prudential Life, Waaree Energies, Zydus Lifesciences और HUL जैसे बड़े नामों से जुड़ी खबरें बाजार की दिशा तय कर सकती हैं. ऐसे में आइए इन स्टॉक्स के बारे में जानते है.

Federal Bank

प्राइवेट सेक्टर के Federal Bank को 686 करोड़ रुपये का टैक्स रिफंड मिलेगा. यह मामला काफी समय से चल रहा था, जो अब सुलझ गया है. इससे बैंक को अगले तिमाही में फायदा हो सकता है और उसकी कमाई बेहतर दिख सकती है.

ICICI Prudential Life

ICICI Prudential Life Insurance को 984 करोड़ रुपये का टैक्स देना पड़ सकता है. कंपनी को अपील में राहत नहीं मिली है. हालांकि कंपनी ने कहा है कि वह आगे इस फैसले के खिलाफ अपील करेगी.

Waaree Energies

Waaree Energies अपनी बैटरी बनाने की क्षमता बढ़ाने की तैयारी में है. कंपनी ने इसे 3.5 GWh से बढ़ाकर 20 GWh करने की योजना बनाई है. इसके लिए करीब 8,000 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा. यह काम उसकी सब्सिडियरी कंपनी करेगी.

Zydus

Zydus Lifesciences ने आंखों की बीमारी के इलाज के लिए नई दवा लॉन्च की है. इसका नाम Anyra है. यह भारत में बनी पहली ऐसी दवा है, जो खासकर डायबिटीज से जुड़ी आंखों की समस्याओं के इलाज में काम आएगी.

GHV Infra

GHV Infra Projects को 123 करोड़ रुपये का नया काम मिला है. कंपनी को सोलर पावर प्रोजेक्ट लगाने का ऑर्डर मिला है. इससे कंपनी के बिजनेस को मजबूती मिलेगी.

HUL

Hindustan Unilever आने वाले दो साल में 2,000 करोड़ रुपये तक निवेश करेगी. यह पैसा ब्यूटी, हेल्थ और होम केयर प्रोडक्ट्स की मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने में लगाया जाएगा. इससे कंपनी प्रीमियम प्रोडक्ट्स पर फोकस बढ़ाना चाहती है.

REC और PFC

सरकार ने Power Finance Corporation और Rural Electrification Corporation के मर्जर की प्रक्रिया शुरू कर दी है. दोनों कंपनियों का कुल लोन बुक 11 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा है. इस काम के लिए हाई लेवल कमेटी बनाई गई है, जो इस मर्जर को आगे बढ़ाएगी. इससे पावर सेक्टर को मजबूती मिल सकती है.

Adani Group

टेलीकॉम विभाग ने Navi Mumbai International Airport को निर्देश दिया है कि वह टेलीकॉम कंपनियों को अपनी नेटवर्क सुविधा लगाने की अनुमति दे. यह नियम Telecom Act 2023 के तहत जरूरी है. इससे एयरपोर्ट पर बेहतर नेटवर्क सुविधा मिलेगी.

Swiggy

Swiggy ने अपने 15 मिनट में फूड डिलीवरी करने वाले Snacc ऐप को बंद कर दिया है. यह ऐप सिर्फ बेंगलुरु और गुरुग्राम में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में चल रहा था. एक साल में इसे ज्यादा विस्तार नहीं मिल पाया.

Ashok Leyland

Ashok Leyland लाइट कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट में 25 प्रतिशत मार्केट शेयर हासिल करना चाहता है. कंपनी नए प्रोडक्ट लॉन्च करेगी और डीलर नेटवर्क बढ़ाएगी. साथ ही FY27 तक बायो-फ्यूल सेगमेंट में भी एंट्री की योजना है.

Nykaa

Nykaa की पेरेंट कंपनी ने South Korea की APR Corporation के साथ साझेदारी की है. इसके तहत Medicube स्किनकेयर ब्रांड भारत में लॉन्च होगा. यह प्रोडक्ट ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगा.

Aurobindo Pharma

Aurobindo Pharma को GST विभाग से 169.83 करोड़ रुपये का टैक्स डिमांड नोटिस मिला है. इसमें टैक्स के साथ जुर्माना भी शामिल है. कंपनी इस फैसले को चुनौती दे सकती है.

RailTel

RailTel Corporation को 35.6 करोड़ रुपये का रेलवे प्रोजेक्ट मिला है. इसमें सिग्नलिंग सिस्टम और अन्य काम शामिल हैं. यह प्रोजेक्ट 2028 तक पूरा किया जाएगा.

ये भी पढ़ें- IT सेक्टर से भारी निकासी, इंफ्रा-फाइनेंशियल शेयरों में बढ़ा निवेश; 15 दिन में FIIs ने कहां बढ़ाया और घटाया पैसा

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.