ये PSU शेयर अगले हफ्ते देंगे 7.50 रुपये तक का डिविडेंड, डेट जानने के लिए देखें पूरा कैलेंडर

अगले हफ्ते कई बड़ी PSU कंपनियां निवेशकों को डिविडेंड देने जा रही हैं. 9 से 13 फरवरी के बीच Bharat Dynamics, Power Grid, NHPC, RVNL, BEML और Mazagon Dock समेत कई स्टॉक्स एक्स-डिविडेंड होंगे. प्रति शेयर डिविडेंड 1 रुपये से 7.5 रुपये तक रहेगा, जिससे निवेशकों की नजर रिकॉर्ड डेट पर है.

PSU stocks Image Credit: AI

अगला हफ्ता शेयर बाजार के लिहाज से काफी अहम रहने वाला है क्योंकि अगले हफ्ते शेयर बाजार में कई सरकारी कंपनियां (PSU) निवेशकों को डिविडेंड का तोहफा देने जा रही हैं. 9 फरवरी से 13 फरवरी 2026 के बीच कई बड़े पीएसयू शेयर एक्स-डिविडेंड डेट पर ट्रेड होंगे. डिविडेंड का दायरा प्रति शेयर 1 रुपये से लेकर 7.50 रुपये तक रहेगा. डिफेंस, पावर, रेलवे, माइनिंग और शिपबिल्डिंग सेक्टर की कंपनियां इसमें शामिल हैं. निवेशकों इन स्टॉक्स पर नजर रख सकते हैं.

9 फरवरी

10 फरवरी

11 फरवरी

13 फरवरी

सप्ताह के आखिरी दिन ये अहम पीएसयू कंपनियां डिविडेंड देंगी.

अगले हफ्ते का PSU डिविडेंड कैलेंडर

तारीखकंपनी का नामसेक्टरअंतरिम डिविडेंड (₹/शेयर)
9 फरवरीBharat Dynamicsडिफेंस4.5
9 फरवरीContainer Corporation of India (CONCOR)लॉजिस्टिक्स/रेल3.4
9 फरवरीPower Grid Corporationपावर3.25
10 फरवरीNHPCपावर1.4
10 फरवरीRITESरेलवे/इंजीनियरिंग1.9
11 फरवरीRVNLरेलवे1
13 फरवरीBEMLडिफेंस/इंजीनियरिंग2.5
13 फरवरीHindustan Copperमाइनिंग1
13 फरवरीMazagon Dock Shipbuildersडिफेंस शिपबिल्डिंग7.5
13 फरवरीNMDCमाइनिंग2.5

रिकॉर्ड डेट क्या होती है?

रिकॉर्ड डेट वह तारीख होती है, जिस दिन कंपनी यह तय करती है कि कौन-कौन से शेयरधारक डिविडेंड पाने के हकदार होंगे. अगर रिकॉर्ड डेट के अंत तक आपका नाम कंपनी के शेयरहोल्डर्स की लिस्ट में है, तो आपको डिविडेंड मिलेगा.

इसे भी पढ़ें: Nifty Outlook Feb 9: डेली चार्ट पर बनी कैंडल दे रही डाउनवर्ड करेक्शन के बाद ट्रेंड रिवर्सल का संकेत, एक्सपर्ट ने बताए अहम लेवल

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.



Latest Stories

जनवरी में FII ने इन 3 मिडकैप व स्मॉलकैप शेयरों में बढ़ाई अपनी हिस्सेदारी, इस कंपनी में कुल होल्डिंग 13 फीसदी के पार

Nifty Outlook Feb 9: डेली चार्ट पर बनी कैंडल दे रही डाउनवर्ड करेक्शन के बाद ट्रेंड रिवर्सल का संकेत, एक्सपर्ट ने बताए अहम लेवल

मजबूत Q3FY26 नतीजे के बाद ब्रोकरेज ने SBI पर जताया भरोसा, कहा- खरीदो शेयर, 1250 रुपये तक जा सकता है भाव

शेयर बाजार की बदली तस्वीर! टॉप कंपनियों की वैल्यू में 4.55 लाख करोड़ रुपये का उछाल, RIL को बड़ा मुनाफा

सोमवार को इन दो स्टॉक पर रहेगी नजर, स्टॉक स्प्लिट से लकेर बोनस शेयर देने जा रही कंपनी, जानें रिकॉर्ड डेट

भारत-अमेरिका डील से लौटने लगे FPIs! तीन महीने में निकाले ₹62,338 करोड़, अब ₹8100 करोड़ के साथ की वापसी