Nifty Outlook Feb 9: डेली चार्ट पर बनी कैंडल दे रही डाउनवर्ड करेक्शन के बाद ट्रेंड रिवर्सल का संकेत, एक्सपर्ट ने बताए अहम लेवल
बीते हफ्ते निफ्टी में भारी वोलैटिलिटी रही और इंडेक्स 1,662 अंकों की रेंज में घूमता रहा. बजट के बाद तेज गिरावट और फिर मजबूत रिकवरी देखने को मिली, लेकिन ऊपरी स्तरों पर मुनाफावसूली जारी रही. 9 फरवरी के निफ्टी आउटलुक को लेकर एक्सपर्ट्स का मानना है कि तकनीकी संकेत कंसोलिडेशन की ओर हैं, जहां 25,500 सपोर्ट और 25,880 अहम रेजिस्टेंस रहेगा.
ग्लोबल उतार-चढ़ाव और शुरुआती कमजोरी के बावजूद घरेलू शेयर बाजार में खरीदारी की मजबूत वापसी देखने को मिली है. मार्केट एनालिस्ट और ब्रोकरेज फर्म के अनुसार, टेक्निकल इंडिकेटर बता रहे हैं कि गिरावट के बाद बाजार ने निचले स्तरों पर मजबूत सपोर्ट बनाया है और 9 फरवरी के कारोबार के लिए निफ्टी का रुख सकारात्मक रह सकता है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर इंडेक्स अहम सपोर्ट के ऊपर टिके रहने में सफल रहता है, तो निकट अवधि में फिर से नई ऊंचाइयों की ओर बढ़त देखने को मिल सकती है. कुल मिलाकर, तकनीकी चार्ट और ब्रोकरेज की राय के आधार पर 9 फरवरी को निफ्टी के लिए रुख सकारात्मक रहने की उम्मीद है, बशर्ते इंडेक्स प्रमुख सपोर्ट स्तरों के ऊपर टिका रहे.
संभावित ट्रेंड रिवर्सल का संकेत
HDFC सिक्योरिटीज के सीनियर टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट नागराज शेट्टी के मुताबिक, “शुक्रवार को निफ्टी ने निगेटिव ओपनिंग के बाद स्मार्ट रिकवरी दिखाई और अंत में करीब 50 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ. डेली चार्ट पर लंबी लोअर शैडो के साथ एक बुलिश कैंडल बनी है जो डाउनवर्ड करेक्शन के बाद संभावित ट्रेंड रिवर्सल का संकेत देती है. 3 फरवरी का बड़ा अपसाइड गैप अभी भी आंशिक रूप से भरा हुआ है. अगर यह गैप कुछ और सत्र तक बना रहता है, तो इसे ‘बुलिश रनअवे गैप’ माना जा सकता है. 25,800 के ऊपर टिकाऊ ब्रेक मिलने पर निफ्टी 26,000 और आगे 26,350 के स्तर तक जा सकता है, जबकि तात्कालिक सपोर्ट 25,500 पर है.
बना हुआ है बुलिश ट्रेंड
HDFC सिक्योरिटीज के डिप्टी वाइस प्रेसिडेंट नंदिश शाह ने कहा कि 26,341 के स्विंग हाई से हल्की गिरावट के बावजूद निफ्टी अभी भी प्रमुख मूविंग एवरेज के ऊपर बना हुआ है जिससे ट्रेंड बुलिश बना हुआ है. 25,440-25,500 का दायरा अहम सपोर्ट है जबकि 25,863 और 26,373 पर रेजिस्टेंस देखने को मिल सकता है.
गिरावट पर खरीदारी का मौका
बजाज ब्रोकिंग रिसर्च का मानना है कि डेली चार्ट पर बनी बुलिश कैंडल और 20-डे EMA के आसपास खरीदारी यह संकेत देती है कि गिरावट को खरीदारी के मौके के रूप में देखा जा सकता है. ब्रोकरेज के अनुसार, “25,400-25,500 का जोन अहम सपोर्ट है और इसके ऊपर बने रहने पर इंडेक्स 25,850 और 26,100 की ओर बढ़ सकता है. शॉर्ट टर्म में 25,000–25,200 का दायरा मजबूत सपोर्ट रहेगा. हालांकि, ग्लोबल संकेतों के कारण वोलैटिलिटी बनी रह सकती है.”
100-डे EMA जोन तात्कालिक सपोर्ट
SBI Securities के हेड टेक्निकल और डेरिवेटिव रिसर्च सुदीप शाह के कहा कि पिछला सप्ताह बेंचमार्क इंडेक्स के लिए काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा जिसमें निफ्टी ऊंची वोलैटिलिटी के माहौल से गुजरता रहा. इंडेक्स करीब 1,662 अंकों की बड़ी रेंज में झूला, जो जून 2024 के बाद इसकी सबसे बड़ी साप्ताहिक मूवमेंट रही. शाह के अनुसार, टेक्निकल नजरिए से मोमेंटम इंडिकेटर्स कंसोलिडेशन की ओर इशारा कर रहे हैं, जिससे संकेत मिलता है कि इंडेक्स किसी निर्णायक दिशा में बड़ा मूव करने से पहले एक तय दायरे में घूमता रह सकता है. आगे देखते हुए 25,500-25,550 का 100-डे EMA जोन तात्कालिक सपोर्ट के रूप में काम कर सकता है और इसके बाद 25,200 अगला सपोर्ट रहेगा. वहीं, ऊपर की ओर 25,850-25,880 का दायरा अहम रेजिस्टेंस बना रहेगा. 25,880 के ऊपर टिकाऊ मूव मिलने पर निफ्टी 26,000 और फिर 26,200 की ओर बढ़ सकता है और ऊपरी स्तरों पर एक और कोशिश की जमीन तैयार कर सकता है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
ये PSU शेयर अगले हफ्ते देंगे 7.50 रुपये तक का डिविडेंड, डेट जानने के लिए देखें पूरा कैलेंडर
मजबूत Q3FY26 नतीजे के बाद ब्रोकरेज ने SBI पर जताया भरोसा, कहा- खरीदो शेयर, 1250 रुपये तक जा सकता है भाव
शेयर बाजार की बदली तस्वीर! टॉप कंपनियों की वैल्यू में 4.55 लाख करोड़ रुपये का उछाल, RIL को बड़ा मुनाफा
सोमवार को इन दो स्टॉक पर रहेगी नजर, स्टॉक स्प्लिट से लकेर बोनस शेयर देने जा रही कंपनी, जानें रिकॉर्ड डेट
