अगले हफ्ते फ्रैक्टल एनालिटिक्स समेत खुलेंगे 3 नए IPO, 3871 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी, जानें क्या इशारा कर रहा GMP
अगले हफ्ते IPO बाजार में हलचल रहेगी.Fractal Analytics, Aye Finance और Marushika Technology मिलाकर 3,871 करोड़ रुपये जुटाने बाजार में उतरेंगे. Fractal का GMP 18 रुपये के साथ हल्का प्रीमियम दिखा रहा है, जबकि Aye Finance और Marushika के GMP फिलहाल शून्य हैं. निवेशकों की नजर लिस्टिंग पर रहेगी.
भारतीय प्राइमरी मार्केट अगले हफ्ते काफी व्यस्त रहने वाला है. 9 से 16 फरवरी के बीच कुल तीन कंपनियों के आईपीओ खुलने जा रहे हैं, जिनके जरिए करीब 3,871 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी है. इस सप्ताह के आईपीओ कैलेंडर में सबसे ज्यादा चर्चा फ्रैक्टल एनालिटिक्स (Fractal Analytics) और एये फाइनेंस (Aye Finance) के मेनबोर्ड इश्यू की है जबकि एसएमई प्लेटफॉर्म पर मारुशिका टेक्नोलॉजी (Marushika Technology) भी बाजार में दस्तक देगी. आइये जानते हैं कि इन तीनों आईपीओ के जीएमपी क्या इशारा कर रहे हैं.
फ्रैक्टल एनालिटिक्स
फ्रैक्टल एनालिटिक्स का आईपीओ इस हफ्ते का सबसे बड़ा और चर्चित इश्यू माना जा रहा है. इसे भारत की पहली ‘प्योर-प्ले’ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी की लिस्टिंग के तौर पर पेश किया जा रहा है. कंपनी 2,834 करोड़ रुपये जुटाने के लिए 9 फरवरी को इश्यू खोलेगी जो 11 फरवरी तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला रहेगा. शेयरों की लिस्टिंग 16 फरवरी को बीएसई और एनएसई पर प्रस्तावित है. इस आईपीओ में 1,023 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और 1,810 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल शामिल है. प्राइस बैंड 857 से 900 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है और न्यूनतम 16 शेयरों के लॉट के लिए ऊपरी स्तर पर निवेशकों को 14,400 रुपये लगाने होंगे. 2000 में स्थापित फ्रैक्टल एनालिटिक्स वैश्विक स्तर पर एंटरप्राइज एआई और डिसीजन इंटेलिजेंस सेवाएं देती है और इसके रेवेन्यू का बड़ा हिस्सा अमेरिका से आता है.
Aye Finance
इसी के साथ Aye Finance भी 1,010 करोड़ रुपये का बुक-बिल्ट आईपीओ लेकर आ रही है. यह इश्यू 9 फरवरी को खुलेगा और 11 फरवरी को बंद होगा, जबकि लिस्टिंग 16 फरवरी को हो सकती है. इसमें 710 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और 300 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल शामिल है. एये फाइनेंस एक एनबीएफसी है, जो सूक्ष्म और छोटे एमएसएमई कारोबारों को सुरक्षित और असुरक्षित लोन उपलब्ध कराती है. कंपनी 18 राज्यों और तीन केंद्रशासित प्रदेशों में काम कर रही है.
मारुशिका टेक्नोलॉजी
मेनबोर्ड इश्यू के अलावा एसएमई सेगमेंट में मारुशिका टेक्नोलॉजी 12 फरवरी को अपना आईपीओ खोलेगी, जिसके जरिए लगभग 27 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है. यह कंपनी आईटी और टेलीकॉम इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोडक्ट्स का वितरण करने वाली कंपनी है. कंपनी डेटा सेंटर सेटअप, नेटवर्किंग, टेलीकॉम सिस्टम, सर्विलांस, साइबर सिक्योरिटी और पावर मैनेजमेंट जैसे आईटी उत्पादों व सेवाओं की विस्तृत रेंज उपलब्ध कराती है. कंपनी एक्सेस कंट्रोल, स्मार्ट पार्किंग, स्मार्ट लाइटिंग और वेस्ट मैनेजमेंट जैसी स्मार्ट सॉल्यूशन सेवाएं भी प्रदान करती है.
तीनों के GMP
IPO GMP टेबल (8 फरवरी 2026 के आधार पर)
| कंपनी का नाम | IPO प्रकार | लेटेस्ट GMP (₹) | अनुमानित लिस्टिंग प्राइस (₹) | संभावित गेन/लॉस |
|---|---|---|---|---|
| Fractal Analytics | मेनबोर्ड | 18 | 918 | +2.0% |
| Aye Finance | मेनबोर्ड | 0 | इश्यू प्राइस के आसपास | 0% |
| Marushika Technology | SME IPO | 0 | इश्यू प्राइस के आसपास | 0% |
GMP सोर्स: Investorgain
डिसक्लेमर: इस खबर में GMP से संबंधित जानकारी दी गई है. मनी9लाइव का GMP तय करने से कोई संबंध नहीं है. मनी9लाइव निवेशकों को यह भी सचेत करता है कि केवल जीएमपी के आधार पर निवेश पर फैसला नहीं करें. निवेश से पहले कंपनी के फंडामेंटल जरूर देखें और एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.
Latest Stories
NSE IPO से होगी मेगा कमाई! जानें कैसे दमानी और अजीम प्रेमजी के लिए खुलेगी 20 हजार करोड़ रुपये की वैल्यू
इस IPO से बदलेगा प्राइमरी बाजार का मूड! लिस्टिंग से पहले GMP ₹49 पर; Nestle-Philips-Citibank हैं ग्राहक
IPO मार्केट में हलचल! अगले हफ्ते Fractal Analytics समेत खुलेंगे ये 3 इश्यू, इन 4 कंपनियों की भी होगी लिस्टिंग, निवेशकों के पास मौका
Brandman Retail IPO vs Grover Jewells IPO: एक को बंपर सब्सक्रिप्शन, तो दूसरे को फीका रिस्पॉन्स, जानें किसका GMP है दमदार
