निफ्टी में होगी इन दो दिग्गज शेयरों की एंट्री, 6 महीने से दोनों दे रहे ताबड़तोड़ रिटर्न
भारतीय शेयर बाजार के सबसे पुराने स्टॉक एक्सचेंज BSE के बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स के रिकंस्टीट्यूशन के बाद अब NSE के बेंचमार्क इंडेक्स Nifty 50 में बदलाव होने वाला है. हालांकि, एक्सचेंज की तरफ से जारी कैलेंडर के हिसाब से यह बदलाव सितंबर में होता है. लेकिन, बाजार नियामक सेबी के आदेश पर BSE ने सेंसेक्स से IndusInd बैंक को बाहर का रास्ता दिखाते हुए ट्रेंट को टॉप 30 इंडेक्स में शामिल किया है. उसी तर्ज पर NSE भी जल्द ही यह बदलाव कर सकता है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार निफ्टी के semi-annual review के तहत बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. सूत्रों के मुताबिक, BSE लिमिटेड और IndiGo (InterGlobe Aviation) को इस बार Nifty50 में शामिल किए जाने की पूरी संभावना है, जबकि IndusInd Bank और Hero MotoCorp को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है. BSE और InterGlobe Aviation पिछले 6 महीने से लगातार शानदार परफॉर्म कर रहे हैं. इन दोनों स्टॉक्स ने इंडेक्स से बेहतर रिटर्न दिया है.
More Videos
PSU बैंक से लेकर Whirlpool और SPARC तक बाजार में तगड़ी हलचल, जानें पूरी डिटेल
Record High से फिसला शेयर बाजार: रुपये की कमजोरी, ग्लोबल बिकवाली और डील का इंतजार बना दबाव
GAIL, TMPV, Adani, Airtel, IOB, Paytm, Whirlpool, Tata Tech, HAL और TCS में आज बड़ी हलचल




